ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा चीन, ट्रंप का बड़ा दावा; बोले- जिनपिंग मुझे लगाएंगे गले

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share

ट्रंप ने दावा किया कि चीन ईरान को हथियार न भेजने पर सहमत हो गया है। उन्होंने कहा कि जब मैं कुछ हफ्तों में वहां जाऊंगा, तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग मुझे गले लगाएंगे। हम मिलकर समझदारी से और बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं।

ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करेगा चीन, ट्रंप का बड़ा दावा; बोले- जिनपिंग मुझे लगाएंगे गले

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को चीन को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि चीन ईरान को हथियार सप्लाई नहीं करने पर सहमत हो गया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने यह मुद्दा चीन के सामने उठाया था, जिस पर उन्हें भरोसा मिला है। ट्रंप का कहना है कि कुछ हफ्तों में जब वह चीन जाएंगे तो राष्ट्रपति शी जिनपिंग उन्हें गले लगा लेंगे। 'ट्रुथ सोशल' प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट में, ट्रंप ने कहा कि बीजिंग होर्मुज स्ट्रेट को खुला रखने की उनकी कोशिशों का समर्थन कर रहा है।

ट्रंप ने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट किया, ''चीन बहुत खुश है कि मैं होर्मुज को हमेशा के लिए खोल रहा हूं। मैं यह उनके लिए भी कर रहा हूं और पूरी दुनिया के लिए भी। ऐसी स्थिति फिर कभी नहीं आएगी। वे ईरान को हथियार न भेजने पर सहमत हो गए हैं। जब मैं कुछ हफ्तों में वहां जाऊंगा, तो राष्ट्रपति शी मुझे गले लगाएंगे। हम मिलकर समझदारी से और बहुत अच्छे से काम कर रहे हैं। क्या यह लड़ने से बेहतर नहीं है? लेकिन याद रखना, अगर जरूरत पड़ी तो हम लड़ने में भी बहुत माहिर हैं, किसी और से कहीं ज्यादा बेहतर।''

इसके अलावा, ट्रंप ने फॉक्स बिजनेस नेटवर्क के कार्यक्रम मॉर्निंग्स विद मारिया में कहा कि अमेरिका एक घंटे के भीतर ईरान के सभी पुलों और बिजली संयंत्रों को तबाह कर सकता है। उल्लेखनीय है कि अमेरिका और ईरान के बीच कुछ दिन पहले पाकिस्तान के इस्लामाबाद में हुई अहम शांति वार्ता विफल हो गई, जिसके बाद फिर से वार्ता का नया दौर शुरू होने की उम्मीद है। ईरान व अमेरिका के बीच पिछले डेढ़ महीने से युद्ध चल रहा है। हालांकि, अभी दो हफ्ते का सीजफायर है, जिसकी वजह से दोनों तरफ से बड़े हमले रुके हुए हैं।

रिपोर्ट्स में सामने आया था कि चीन ईरान को हथियार देकर इस युद्ध में मदद कर रहा है। बीजिंग एयर डिफेंस सिस्टम पहुंचाने की योजनाओं पर काम कर रहा था - जिसमें MANPADs के नाम से जानी जाने वाली कंधे से दागी जाने वाली एंटी-एयर मिसाइलें भी शामिल हैं। इन्हें संभवतः किसी तीसरे देशों के रास्ते भेजा जा सकता था। इसके अलावा, फाइनेंशियल टाइम्स की एक जांच के अनुसार, हालिया संघर्ष के दौरान ईरान ने मध्य पूर्व में अमेरिकी सैन्य ठिकानों की निगरानी करने और उन्हें निशाना बनाने के लिए चीन निर्मित एक जासूसी उपग्रह का इस्तेमाल किया। हालांकि, चीन ने इससे इनकार किया है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने इन दावों को खारिज करते हुए कहा, "ईरान को सैन्य सहायता देने का चीन पर आरोप लगाने वाली मीडिया रिपोर्टें पूरी तरह से मनगढ़ंत हैं। यदि अमेरिका इन आरोपों के आधार पर चीन पर टैरिफ बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़ता है, तो चीन जवाबी कदम उठाएगा।"

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।