टैरिफ से होगी बंपर कमाई, नहीं होगी अमेरिकी नागरिकों को टैक्स भरने की जरूरत: डोनाल्ड ट्रंप

Feb 25, 2026 11:15 am ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
share

अमेरिकी राष्ट्रपति का दावा है कि आने वाले समय में इनकम टैक्स देने की जरूरत उनके नागरिकों को नहीं होगी। उन्होंने कहा कि हम जो टैरिफ वसूल रहे हैं, उसी से इतनी रकम मिल जाएगी कि हमें इनकम टैक्स नहीं लेना होगा। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट की ओर से टैरिफ खारिज करने के फैसले को दुखद बताया।

टैरिफ से होगी बंपर कमाई, नहीं होगी अमेरिकी नागरिकों को टैक्स भरने की जरूरत: डोनाल्ड ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बड़ा दावा किया है। उनका कहा है कि हमने दुनिया भर के देशों पर जो टैरिफ लगाए हैं, उसे भले ही सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है। लेकिन सभी देश सहमत हैं और अब जो ट्रेड डील हुई हैं, उसे लेकर किसी को भी कोई दिक्कत नहीं है। डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी संसद के संयुक्त सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि भविष्य में टैरिफ से मिलने वाली रकम इतनी होगी कि अमेरिकी लोगों से लिए जाने वाले इनकम टैक्स की जरूरत नहीं रहेगी। इस तरह इनकम टैक्स की जगह भविष्य में टैरिफ ले लेगा।

डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'मुझे भरोसा है कि आने वाले समय में दूसरे देशों से मिलने वाले टैरिफ की रकम इतनी अधिक हो जाएगी कि इनकम टैक्स को उससे रिप्लेस किया जा सकेगा।' उन्होंने इस संबंध में खुलकर नहीं कहा, लेकिन उनका इशारा था कि शायद टैरिफ के चलते इनकम टैक्स ज्यादा वसूलने की जरूरत नहीं होगी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अभी 4 दिन पहले ही सुप्रीम कोर्ट का दुर्भाग्यपूर्ण फैसला आया था। यह फैसला तो ठीक नहीं था, लेकिन गुड न्यूज यह है कि ज्यादातर देशों ने हमारे साथ हुई ट्रेड डील पर सहमति जताई है। ये डील सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले हुई हैं और वे जारी रहेंगी।

यही नहीं डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि ज्यादातर देश इसलिए भी हमारी ट्रेड डील पर राजी हैं क्योंकि उन्हें पता है कि यदि हमने इस डील को नहीं माना तो फिर अमेरिका की ओर से और खराब विकल्प मिलेंगे। ऐसी स्थिति में हमारी ओर से ऑफर की गई डील को लोगों ने स्वीकार कर लिया है। अच्छी बात यह है कि सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने से पहले ही हमने ये डील कर ली थीं। बता दें कि अमेरिकी अदालत ने अपने फैसले में कहा है कि डोनाल्ड ट्रंप ने बतौर राष्ट्रपति अपनी शक्तियों और अधिकार क्षेत्र से परे जाकर टैरिफ लगाने का फैसला लिया है। 9 जजों की बेंच ने 6-3 के बहुमत से टैरिफ के फैसले को खारिज कर दिया है।

इस फैसले के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रंप ने 10 फीसदी ड्यूटी का ऐलान एक अलग कानून के तहत कर दिया है। इसके अलावा उनका कहना है कि यह दर 15 फीसदी तक बढ़ेगी। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि मेरा यकीन है कि आने वाले सालों में अमेरिका को सैकड़ों अरब डॉलर की रकम टैरिफ से मिलेगी। इस रकम का इस्तेमाल अमेरिका की आर्थिक और सुरक्षा की स्थिति को मजबूत करने में हो सकेगा।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash

दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले सूर्यप्रकाश को पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। 10 वर्षों से ज्यादा समय से डिजिटल मीडिया में कार्यरत हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय एवं राज्यों से संबंधित खबरों का संपादन करते हैं एवं डेस्क इंचार्ज के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। समाचारों के त्वरित प्रकाशन से लेकर विस्तृत अध्ययन के साथ एक्सप्लेनर आदि में भी रुचि रखते हैं। ब्रेकिंग न्यूज प्रकाशित करने और खबरों के अंदर की खबर को विस्तार से समझाने में रुचि रखते हैं। हिंदी भाषा की डिजिटल पत्रकारिता के नए आयामों को समझते हैं और उसके अनुसार ही पाठकों को खबरें देने के लिए तत्परता रखते हैं।


अकादमिक योग्यता: एक तरफ डेढ़ दशक का सक्रिय पत्रकारिता करियर रहा है तो वहीं दूसरी तरफ सूर्यप्रकाश अकादमिक अध्ययन में भी गहरी दिलचस्पी रखते रहे हैं। पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन और मास्टर्स की पढ़ाई के साथ ही 'हाइब्रिड वारफेयर में मीडिया के इस्तेमाल' जैसे महत्वपूर्ण एवं उभरते विषय पर पीएचडी शोध कार्य भी किया है। पत्रकारिता, समाज, साहित्य में रुचि के अलावा वारफेयर में मीडिया के प्रयोग पर भी गहरा अध्ययन किया है। इसी कारण डिफेंस स्टडीज जैसे गूढ़ विषय में भी वह रुचि रखते हैं। इस प्रकार सूर्यप्रकाश का एक लंबा पेशेवर अनुभव रहा है तो वहीं गहरी अकादमिक समझ भी रही है।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के समाचारों में गहरी दिलचस्पी रखते हैं तो वहीं नैरेटिव वारफेयर के बारे में भी गहरा अध्ययन है। खबरों के अंदर की खबर क्या है और किसी भी समाचार के मायने क्या हैं? ऐसी जरूरी चीजों को पाठकों तक पहुंचाने में भी रुचि रखते हैं। लाइव हिन्दुस्तान में बीते 5 सालों से जुड़े हैं और गुणवत्तापूर्ण समाचार देने की मुहिम को बल प्रदान किया है। सूर्यप्रकाश को पाठकों की पसंद को समझने और उसके अनुसार समाचारों के प्रस्तुतिकरण में भी महारत हासिल है। कठिन विषयों को सरल शब्दों में पाठकों तक पहुंचाने की रुचि है और इसी कारण एक्सप्लेनर आदि भी लिखते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।