Hindi Newsविदेश न्यूज़Donald Trump calls Greenland should become part of US Jens-Frederik Nielsen reaction
'अब बहुत हुआ, कब्जे की कल्पना मत करना', ट्रंप की धमकी पर ग्रीनलैंड के पीएम तमतमाए

'अब बहुत हुआ, कब्जे की कल्पना मत करना', ट्रंप की धमकी पर ग्रीनलैंड के पीएम तमतमाए

संक्षेप:

एयर फोर्स वन विमान से वाशिंगटन जाते हुए डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से हमें ग्रीनलैंड की जरूरत है और डेनमार्क इसे संभाल नहीं पाएगा। अगले दो महीने में हम ग्रीनलैंड पर चिंता करेंगे। 20 दिनों में इस पर बात की जाएगी।'

Jan 05, 2026 03:18 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्रीनलैंड को US का हिस्सा बनाने की धमकी दी है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इसकी काफी निंदा हो रही है। स्वायत्त डेनिश क्षेत्र ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेंस फ्रेडरिक नील्सन ने सोमवार को इस पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा, 'अब बहुत हो गया।' ट्रंप ने आर्कटिक में रणनीतिक महत्व के कारण ग्रीनलैंड पर कब्जे की इच्छा जताई है, जिसे वेनेजुएला में अमेरिकी सैन्य हस्तक्षेप के बाद और गंभीरता से लिया जा रहा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:US ने कई देशों पर आक्रमण कर नेताओं को सत्ता से हटाया, वेनेजुएला का मामला अलग

एयर फोर्स वन विमान से वाशिंगटन जाते हुए ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'राष्ट्रीय सुरक्षा के लिहाज से हमें ग्रीनलैंड की जरूरत है और डेनमार्क इसे संभाल नहीं पाएगा। अगले दो महीने में हम ग्रीनलैंड पर चिंता करेंगे। 20 दिनों में इस पर बात की जाएगी।' ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री नील्सन ने फेसबुक पर कड़ा संदेश देते हुए कहा, 'अब बहुत हुआ। कोई और दबाव नहीं। कोई और इशारे नहीं। कोई कब्जे की कल्पनाएं नहीं।' उन्होंने जोर देकर कहा कि वे बातचीत के लिए तैयार हैं, लेकिन यह उचित चैनलों से और अंतरराष्ट्रीय कानून का सम्मान करते हुए होना चाहिए।

ट्रंप की धमकी के बाद तीखी प्रतिक्रियाएं

पीएम नील्सन की यह प्रतिक्रिया ट्रंप के हालिया बयानों और वेनेजुएला कार्रवाई के बाद आई है, जिसने ग्रीनलैंड में चिंताएं बढ़ा दी हैं। फ्रांस ने डेनमार्क के साथ एकजुटता जताते हुए कहा कि सीमाएं बलपूर्वक नहीं बदली जा सकतीं। फ्रांसीसी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता पास्कल कॉन्फाव्रेक्स ने टीवी चैनल टीएफ1 पर कहा कि फ्रांस डेनमार्क और ग्रीनलैंड की संप्रभुता का पूरा समर्थन करता है। डेनिश प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन ने भी ट्रंप से धमकियां रोकने की अपील की, जबकि अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने ग्रीनलैंड की स्वायत्तता का सम्मान करने पर जोर दिया।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।