
डोनाल्ड ट्रंप ने इल्हान उमर को कहा था 'कचरा', अब उनके बेटे तक पहुंची ICE; क्या है मामला?
अमेरिका में मिनेसोटा से डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि इल्हान उमर ने दावा किया है कि उनके बेटे को एक स्टोर के बाहर कुछ फेडरल एजेंट्स ने नागरिकता का सबूत मांगा। यह घटना ऐसे समय में हुई, जब कुछ दिन पहले ट्रंप ने इल्हान को कचरा कहा था।
अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से प्रवासियों के लिए जीवन थोड़ा कठिन हो गया है। इसी क्रम में मिनेसोटा की डेमोक्रेटिक प्रतिनिधि इल्हान उमर ने दावा किया है कि शनिवार को उनके बेटे अदनान को अमेरिकी इमिग्रेशन एंड कस्ट्स्म एनफोर्समेंट के एजेंट्स ने रोक लिया और उससे अपनी नागरिकता सिद्ध करने के लिए कहा।
सीबीएस न्यूज के मुताबिक यह एजेंट्स सरकार के आदेश पर अवैध अप्रवासियों की तलाश कर रहे हैं। इल्हान ने पूरी घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा, "कल, जब वह एक स्टोर पर कुछ खरीद रहा था, तभी उसे कुछ आईसीई एजेंट्स ने रोक दिया और अपनी नागरिकता सिद्ध करने को कहा। चूंकि अदनान अपना पासपोर्ट हमेशा अपने साथ रखता है, उसने उसे दिखाया और फिर उसे जाने दिया गया।"
फिलहाल उमर के इस दावे को लेकर आईसीई की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
दरअसल, अमेरिका में इल्हान उमर का नाम कोई कम जाना पहचाना नहीं है। कश्मीर के मुद्दे पर खुलकर पाकिस्तान का सपोर्ट करने वाली और यहां की यात्रा करने वाली इल्हान उमर सोमालिया की मूल निवासी हैं। डोनाल्ड ट्रंप कई बार उन पर निजी हमला करते हुए उन्हें कचर बताकर कहा था कि वह नहीं चाहते कि यह अमेरिका में रहे। ट्रंप का आरोप है कि अमेरिका की नागरिकता पाने के लिए इ्ल्हान ने अपने भाई से ही शादी कर ली।
कौन है अदनान हिरसी?
इल्हान उमर और उनके पूर्व पति अहमद हिरसी के बेटे का नाम अदनान है। इसके अलावा इस दंपत्ति के दो बेटियां और हैं। हालांकि, इन तीनों के बारे में सार्वजनिक जानकारी बहुत कम है। हालांकि, 2016 में जब मिनेसोटा से इल्हान जीतकर आई थीं, उस वक्त अदनान 10 साल के थे।
उमर ने बताया कि यह पहली बार नहीं है, जब उनके बेटे को एजेंट्स ने रोका हो। इससे पहले भी एक मस्जिद में वह कुछ लोगों के साथ नमाज पढ़ रहा था। ठीक उसी समय वहां पर एजेंट्स आ गए और सभी से पूछताछ की। हालांकि, बाद में सभी को छोड़ दिया गया।

लेखक के बारे में
Upendra Thapakलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




