पीएम मोदी से डोनाल्ड ट्रंप ने कर दिया बड़ा वादा, अगर भारत पर हमला हुआ तो…
G-7 समिट के दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अहम मुलाकात हुई। इस बैठक के बाद ट्रंप ने पीएम मोदी से बड़ा वादा कर दिया। कहा कि अगर भारत पर हमला होता है तो हम (अमेरिका) मदद के लिए आगे आएंगे।

PM Modi-Trump Meeting: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ा वादा कर दिया। उन्होंने कहा कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल में हमला होता है तो हम (अमेरिका) भारत की मदद के लिए आगे आएगा। फ्रांस में G-7 समिट के दौरान, पीएम मोदी और ट्रंप की द्विपक्षीय मुलाकात हुई। यह बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है, क्योंकि ट्रंप के दूसरे कार्यकाल में भारत-अमेरिका के बीच संबंधों में खटास आई है। ट्रंप के टैरिफ, लगातार गलत बयानबाजी की वजह से रिश्ते खराब हुए हैं।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, ''अगर पीएम मोदी के कार्यकाल में भारत पर हमला होता है तो हम मदद के लिए आगे आएंगे।'' ट्रंप ने पीएम मोदी को एक सख्त ट्रेडर बताया और कहा कि अमेरिका व भारत ट्रेड डील पर काम कर रहे हैं। मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए पीएम मोदी को ट्रंप ने शांत लेकिन सख्त इंसान बताया। कहा कि जब तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं, तब तक पूरी दुनिया में शांति की स्थापना करने में भारत का बहुत बड़ा रोल है।
भारत-अमेरिका रक्षा संबंधों पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, "मुझे लगता है कि यह एक बहुत अच्छा रिश्ता है। अगर उन पर (भारत पर) हमला होता है, तो हम उनकी मदद के लिए वहां मौजूद रहेंगे। अगर कोई उस व्यक्ति पर हमला करता है, तो हम वहां मौजूद रहेंगे। लेकिन अगर कोई नया नेता आता है, तो मुझे इसके बारे में पक्का नहीं पता। अगर उन पर हमला होता है और वे (पीएम मोदी) नेता हैं, तो हम मदद के लिए वहां मौजूद रहेंगे।''
अमेरिकी राष्ट्रपति ने खुद को भारत का बहुत अच्छा दोस्त बताया और कहा कि वॉशिंगटन में भारतीय प्रधानमंत्री का बहुत सम्मान किया जाता है। उन्होंने कहा, "जब तक मैं राष्ट्रपति हूं, उन्हें (भारत को) व्हाइट हाउस में एक बहुत अच्छा दोस्त मिलेगा। यहां हर कोई भारत को पसंद करता है और पीएम मोदी के लिए बहुत सम्मान रखता है।" दोनों नेताओं की मुलाकात फ्रांस में G7 समिट के दौरान हुई है। 16 महीनों में यह ट्रंप और पीएम मोदी की पहली आमने-सामने की बातचीत थी। इसमें व्यापार और भू-राजनीतिक तनावों से आगे बढ़कर दोनों लोकतंत्रों के बीच रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ाया गया।
ट्रेड डील पर काम कर रहे दोनों देश
ट्रंप ने पत्रकारों के सवालों के जवाब में बताया कि भारत और अमेरिका, दोनों देश ट्रेड डील पर काम कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उनकी बातचीत बहुत अच्छी रही है। ट्रंप ने पीएम मोदी को सख्त बातचीत करने वाला बता और कहा कि भविष्य में कभी भारत आएंगे। ट्रंप ने कहा कि पश्चिम एशिया समेत कई अहम मुद्दों पर भारत बड़ी भूमिका निभाता है। वहीं, यह भी कहा कि रोजगार के मामले में भारत के साथ हमारे संबंध हमेशा से बहुत अच्छे रहे हैं।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


