
Video: कितनी पत्नियां हैं? सीरियाई राष्ट्रपति का जवाब सुनकर हंसने लगे डोनाल्ड ट्रंप
संक्षेप: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा के साथ एक ऐतिहासिक मुलाकात की। इस बातचीत में दोनों राष्ट्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने, मध्य पूर्व क्षेत्र में शांति स्थापित करने और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर चर्चा किया गया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने वाइट हाउस में सीरिया के राष्ट्रपति अहमद अल-शारा के साथ एक ऐतिहासिक मुलाकात की। इस बातचीत में दोनों राष्ट्रों के बीच संबंधों को मजबूत करने, मध्य पूर्व क्षेत्र में शांति स्थापित करने और अंतरराष्ट्रीय मामलों पर भी चर्चा किया गया। सोशल मीडिया पर इस बैठक का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों नेता एक-दूसरे से मजाक करते हुए नजर आ रहे हैं।

वायरल वीडियो में ट्रंप अल-शारा को एक परफ्यूम की बोतल गिफ्ट में देते हुए नजर आ रहे हैं और उन्हें छिड़कते हुए बोलते हैं कि यह दुनिया की सबसे शानदार खूशबू वाली चीज है, जबकि दूसरी बोतल आपकी पत्नी के लिए है। इसके बाद वे मुस्कुराते हुए सवाल करते हैं कि कितनी पत्नियां हैं? अल-शारा के 'एक' कहने पर दोनों ठहाका लगाकर हंसने लगते हैं। ट्रंप फिर मजाक में कहते हैं कि कभी-कभी तो पता ही नहीं चलता है।
इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने अल-शारा की प्रशंसा की और कहा कि मुझे सीरिया का राष्ट्रपति पसंद है। हम सीरिया की प्रगति को यकीन दिलाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे, चूंकि यह मध्य पूर्व का एक अहम हिस्सा है। ट्रंप ने अमेरिकी वित्त मंत्रालय द्वारा सीजर एक्ट के अंतर्गत सीरिया पर लगाए गए प्रतिबंधों को छह महीनों के लिए टालने की घोषणा भी की।
अमेरिकी वित्त विभाग के अनुसार, इन प्रतिबंधों को समाप्त करने से सीरिया की अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा और उसके नागरिकों को समृद्धि का लाभ पहुंचेगा। बता दें कि सीजर एक्ट को 2019 में बशर अल-असद की सरकार पर दबाव बनाने के उद्देश्य से लागू किया गया था।
गौरतलब है कि 1946 में फ्रांस से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद किसी सीरियाई राष्ट्रपति का वाइट हाउस में यह पहला दौरा था। यह यात्रा असद परिवार के शासनकाल में अमेरिका द्वारा थोपे गए प्रतिबंधों के खात्मे के बाद ही मुमकिन हुई। विद्रोही गुटों के नेता अल-शारा ने दिसंबर में पूर्व राष्ट्रपति बशर अल-असद को सत्ता से उखाड़ फेंका था और जनवरी में अंतरिम राष्ट्रपति का दायित्य संभाला।

लेखक के बारे में
Devendra Kasyapलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




