बुडापेस्ट में मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन, फोन पर दोनों नेताओं के बीच हुई क्या बात?

बुडापेस्ट में मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप और व्लादिमीर पुतिन, फोन पर दोनों नेताओं के बीच हुई क्या बात?

संक्षेप:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने  बताया कि उनकी व्लादिमीर से मुलाकात अब बुडापेस्ट में होगी। हालांकि इसके लिए उन्होंने कोई तारीख नहीं बताई है। वहीं पुतिन ने टोमाहॉक मिसाइलों को लेकर ट्रंप के सामने अपनी चिंता रखी है।

Oct 17, 2025 06:58 am ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के बीच बातचीत के बाद ट्रंप ने कहा है कि उन दोनों के बीच मुलाकात अब बुडापेस्ट में होगी। वहीं राष्ट्रपति ट्रंप वाइट हाउस में यूक्रेनी राष्ट्रपति राष्ट्रपति से भी मुलाकात करने वाले हैं। दोनों के बीच हथियारों को लेकर बात होने की संभावना है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति पुतिन और हमारे बीच मुलाकात होगी। जगह को लेकर सहमति बन गई है। हम हंगरी के बुडापेस्ट में मिलेंगे। देखते हैं कि हम रूस और यूक्रेन का युद्ध खत्म करवा पाते हैं या नहीं। डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि पुतिन के साथ उनकी फोन पर हुई बातचीत बहुत ही सकारात्मक थी। उन्होंने कहा कि मध्य एशिया में सफलता के बाद यूक्रेन में भी शांति स्थापित करने में मदद मिलेगी।

ट्रंप ने कहा कि रूस और अमेरिका के बीच व्यापार को लेकर भी पुतिन से अच्छी बातचीत हुई है। अगले सप्ताह दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडल के बीच बातचीत होगी। बता दें कि इससे पहले डोनाल्ड ट्रंप और पुतिन के बीच अलास्का में बातचीत हुई थी। हालांकि इस वार्ता का कोई सकारात्मक परिणाम नहीं निकला। पुतिन के साथ मुलाकात के तत्काल बाद राष्ट्रपति ट्रंप ने वोलोदिमीर जेलेंस्की को भी फोन करके अमेरिका बुलाया था। इस बार उनका व्यवहार जेलेंस्क्री के प्रति नरम था।

पुतिन ने बताई अपनी चिंता

पुतिन के करीबी यूरी उशाकोव ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रपति ट्रंप से बात के दौरान टोमाहॉक मिसाइल का जिक्र किया और कहा कि यूक्रेन को ये मिसाइलें भेजना रूस और अमेरिका के बीच समझौतों का उल्लंघन है। उन्होंने यह भी कहा कि ये मिसाइलें युद्ध के मैदान में कोई स्थिति बदलने वाली नहीं हैं। इससे केवल दो देशों के बीच संबंध खराब होंगे। उशाकोव ने कहा कि दोनों ही देश के प्रतिनिधि पुतिन और ट्रंप की मुलाकात की तैयारियों में जुट गए हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।