Hindi Newsविदेश न्यूज़donald trump and vladimir putin meeting plan what says russia
डोनाल्ड ट्रंप रुकवा देंगे नौवीं जंग? रूस से क्या आया है अपडेट, किस चीज की तैयारी

डोनाल्ड ट्रंप रुकवा देंगे नौवीं जंग? रूस से क्या आया है अपडेट, किस चीज की तैयारी

संक्षेप: चर्चा फिर से जोरों पर है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप का क्या प्लान है। रूस के डिप्टी विदेश मंत्री सेरगेई रयाबकोव ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग की तैयारियां चल रही है। मंत्री के हवाले से रूसी न्यूज एजेंसी RIA ने यह जानकारी दी है।

Wed, 22 Oct 2025 02:39 PMSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, मॉस्को
share Share
Follow Us on

क्या 8 जंगों को रुकवाने का दावा करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अब तीन साल से चली आ रही रूस और यूक्रेन की लड़ाई भी रुकवा देंगे। ऐसे कयास काफी समय से लग रहे हैं, लेकिन अब व्लादिमीर पुतिन से डोनाल्ड ट्रंप की मुलाकात भी होने वाली है। ऐसे में यह चर्चा फिर से जोरों पर है कि आखिर डोनाल्ड ट्रंप का क्या प्लान है। रूस के डिप्टी विदेश मंत्री सेरगेई रयाबकोव ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप की मीटिंग की तैयारियां चल रही है। मंत्री के हवाले से रूसी न्यूज एजेंसी RIA ने यह जानकारी दी है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

रूस के राष्ट्रपति भवन के प्रेस सचिव दिमित्री पेसकोव ने कहा कि हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट में यह मीटिंग होगी। उन्होंने कहा कि बुडापेस्ट में रूसी और अमेरिकी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रम्प के बीच होने वाली बैठक के लिए तैयारी की जा रही है। बैठक के संभावित समय के बारे में पूछने पर पेस्कोव ने कहा, 'तारीखें अभी तय नहीं हुई हैं, अभी तारीखें तय होनी बाकी हैं, लेकिन उससे पहले सावधानीपूर्वक तैयारी आवश्यक है और इसमें समय लगता है।' दरअसल कई दिनों से यह कहा जा रहा है कि हंगरी में दोनों नेताओं की मुलाकात होगी। इस मुलाकात पर दुनिया भर की नजरें होंगी। बता दें कि हंगरी नाटो देश भी है।

पिछले हफ़्ते रूसी और अमेरिकी नेताओं व्लादिमीर पुतिन और डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल आठवीं बार फ़ोन पर बातचीत की थी। दो घंटे की बातचीत के बाद रूसी राष्ट्रपति के सहयोगी यूरी उशाकोव ने घोषणा की कि मॉस्को और वॉशिंगटन दोनों नेताओं के बीच एक नई बैठक की तैयारी तुरंत शुरू करेंगे, जो बुडापेस्ट में हो सकती है । उशाकोव के अनुसार अमेरिकी नेता ने हंगरी की राजधानी को वार्ता स्थल के रूप में प्रस्तावित किया और रूसी राष्ट्रपति ने इस विचार का समर्थन किया है। दरअसल डोनाल्ड ट्रंप चाहते हैं कि इस मीटिंग से जंग को लेकर कुछ ठोस हल निकलना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैं नहीं चाहता कि इस मीटिंग में सिर्फ वक्त की बर्बादी ही हो।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।