Hindi Newsविदेश न्यूज़donald trump 3 phase plan to control venezuela oil and power
वेनेजुएला के तेल का पूरा पैसा अपने पास रखेगा अमेरिका, क्या है ट्रंप का तीन फेज वाला प्लान

वेनेजुएला के तेल का पूरा पैसा अपने पास रखेगा अमेरिका, क्या है ट्रंप का तीन फेज वाला प्लान

संक्षेप:

अमेरिका का कहना है कि वेनेजुएला के पूरे तेल को वही बेचेगा और फिर उससे प्राप्त होने वाली रकम को अपने हिसाब से ही खर्च करेगा। अमेरिका ने बुधवार को कहा कि हमने वेनेजुएला के तेल की मार्केटिंग शुरू कर दी है। विभाग ने कहा कि इससे प्राप्त होने वाली रकम दुनिया भर के बैंकों के अमेरिकी खातों में रखा जाएगा।

Jan 08, 2026 10:08 am ISTSurya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

अमेरिकी सेना ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अगवा कर लिया था और फिलहाल उनके खिलाफ US में ही मुकदमा चल रहा है। इस बीच अमेरिकी ने वेनेजुएला की सरकार की कमान एक तरह से अपने ही हाथ में ले ली है। खासतौर पर वेनेजुएला से होने वाले कच्चे तेल के उत्पादन पर पूरी तरह अमेरिकी नियंत्रण स्थापित हो गया है। अमेरिका का कहना है कि वेनेजुएला के पूरे तेल को वही बेचेगा और फिर उससे प्राप्त होने वाली रकम को अपने हिसाब से ही खर्च करेगा। अमेरिकी ऊर्जा विभाग ने बुधवार को कहा कि हमने वेनेजुएला के तेल की मार्केटिंग शुरू कर दी है। विभाग ने कहा कि इससे प्राप्त होने वाली रकम दुनिया भर के बैंकों के अमेरिकी खातों में रखा जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ट्रंप प्रशासन के ऊर्जा विभाग ने कहा कि इस रकम को अमेरिकी और वेनेजुएला के लोगों के हित में इस्तेमाल किया जाएगा। इसका निर्णय अमेरिका की सरकार लेगी कि रकम को कैसे और कहां पर खर्च करना है। यही नहीं अमेरिकी विभाग ने कहा कि अभी यह तय नहीं है कि वेनेजुएला के तेल पर हमारा कंट्रोल कब तक बना रहेगा। साफ है कि अमेरिका का इरादा वेनेजुएला के तेल पर लंबे समय तक कब्जा जमाए रखने पर है। वेनेजुएला से करीब 30 से 50 मिलियन बैरल तेल अमेरिका को हासिल होने की उम्मीद है। यही नहीं अमेरिका ने एक और शर्त थोप दी है कि वेनेजुएला की ओर से भी जो भी सामान है, वह अमेरिका से ही खरीदा जाएगा।

अमेरिका ने अपने सामान बेचने के लिए खोज लिया एक बाजार

इस तरह चीन, भारत जैसे देशों के साथ चल रहे टैरिफ वार के बीच अमेरिका ने अपने लिए एक नया बाजार खोज लिया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने वेनेजुएला पर नियंत्रण को लेकर तीन चरणों वाली नीति का खुलासा किया है। रुबियो ने कहा कि ट्रंप प्रशासन फिलहाल तीन चरणों में काम करने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि वेनेजुएला के तेल से प्राप्त होने वाली रकम को हम इस तरह इस्तेमाल करेंगे कि उसे भ्रष्टाचार से लोग हड़प न लें। जैसा अब तक वेनेजुएला में होता रहा है। यह पहला राउंड है। इसके बाद दूसरा चरण यह होगा कि वेनेजुएला की जेलों में बंद विपक्षी नेताओं को बाहर निकाला जाएगा। इसके अलावा देश के बाजार पर भी अमेरिकी कंट्रोल होगा।

अमेरिका का वेनेजुएला प्लान

वेनजुएला की सत्ता पर भी होगा अमेरिका का नियंत्रण

इसके बाद तीसरा राउंड यह होगा कि वेनेजुएला में सत्ता का हस्तांतरण होगा। अमेरिका की इस नीति से साफ है कि वह वेनेजुएला पर लंबे नियंत्रण की तैयारी में है। यूरेशिया ग्रुप से जुड़े ग्रेगोरी ब्रू ने कहा कि यह ऐसी स्थिति होगी, जिसमें तेल उत्पादक देश का खुद क्रूड पर नियंत्रण नहीं होगा। वहां से उत्पादन के बाद मार्केटिंग की जाएगी और उससे होने वाला पूरा मुनाफा अमेरिका के पास ही जाएगा।

Surya Prakash

लेखक के बारे में

Surya Prakash
दुनियादारी में रुचि पत्रकारिता की ओर खींच लाई। समकालीन राजनीति पर लिखने के अलावा सामरिक मामलों, रणनीतिक संचार और सभ्यतागत प्रश्नों के अध्ययन में रुचि रखते हैं। करियर की शुरुआत प्रिंट माध्यम से करते हुए बीते करीब एक दशक से डिजिटल मीडिया में हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क के इंचार्ज हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।