'सऊदी में भीख मत मांगना' पाकिस्तान ने अपने हज यात्रियों को क्यों दी ऐसी सलाह?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

दूतावास ने सख्त लहजे में कहा है कि सऊदी सरकार ने पवित्र शहरों मक्का और मदीना के आसपास भीख मांगने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है।

Pakistan issue advisory to its Haj pilgrims
वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे नियम तोड़ने पर एक पाकिस्तानी नागरिक को सऊदी पुलिस गिरफ्तार कर जेल में डाल देती है।

सऊदी अरब जाने वाले अपने ही नागरिकों और जायरीनों के रवैये से फजीहत झेल रहे पाकिस्तान ने उमराह और हज यात्रियों के लिए एक बेहद सख्त एडवाइजरी जारी की है। सऊदी अरब स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने अपने नागरिकों को साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि वे वहां जाकर भीख मांगने, गलत और उल्टे तरीकों से पैसे जुटाने या वीजा नियमों का उल्लंघन करने जैसी हरकतों से बाज आएं।

दूतावास ने सख्त लहजे में कहा है कि सऊदी सरकार ने पवित्र शहरों मक्का और मदीना के आसपास भीख मांगने वालों के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' की नीति अपनाई है। नियमों को तोड़ने पर तुरंत गिरफ्तारी, जेल और देश से बाहर निकालने की कार्रवाई होगी।

सबक सिखाने के लिए जारी किया AI वीडियो

अपनी इस चेतावनी को असरदार बनाने के लिए रियाद स्थित पाकिस्तानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) जनरेटेड वीडियो भी शेयर किया है।

वीडियो का कैप्शन दिया गया है, "पाकिस्तान से आने वाले सभी उमराह यात्रियों और कामगारों के लिए महत्वपूर्ण संदेश"| वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे नियम तोड़ने पर एक पाकिस्तानी नागरिक को सऊदी पुलिस गिरफ्तार कर जेल में डाल देती है। दूतावास का मकसद अपने नागरिकों को यह संदेश देना है कि सऊदी की जेलों में सड़ने से बेहतर है कि वे कानून का पालन करें।

इन आदतों से दूर रहने की दी सख्त हिदायत

मक्का और मदीना की मस्जिदों के आसपास या सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी तरह से भीख मांगना या चंदा जुटाना संगीन अपराध माना जाएगा।

उमराह या वर्क वीजा पर आने वाले लोग अपने वीजा की तय समय-सीमा से ज्यादा दिन न रुकें।

जिस वीजा कैटगरी पर प्रवेश मिला है, उसके अलावा किसी गैर-कानूनी काम या बिना अनुमति की नौकरियों में न जुड़ें।

दरअसल, पिछले कुछ सालों में सऊदी अधिकारियों ने शिकायत की थी कि पाकिस्तान से आने वाले गैंग उमराह वीजा के नाम पर सऊदी पहुंचकर मक्का-मदीना के बाहर भीख मांगने का काम करते हैं। इस एडवाइजरी का मुख्य उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की साख को और खराब होने से बचाना है।

Shubham Sharma

लेखक के बारे में

Shubham Sharma
शुभम शर्मा साल 2017 से पत्रकारिता और मीडिया जगत में काम कर रहे हैं। टीवी में इनपुट असाइनमेंट से शुरुआत करते हुए डिजिटल मीडिया की दुनिया में कदम रखा। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक का अनुभव। TV9 भारतवर्ष और मनीकंट्रोल हिंदी (Network 18) जैसे बड़े संस्थानों के बाद अब लाइव हिंदुस्तान में बतौर चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर खबरों को आप तक पहुंचाने के काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़'सऊदी में भीख मत मांगना' पाकिस्तान ने अपने हज यात्रियों को क्यों दी ऐसी सलाह?