Hindi Newsविदेश न्यूज़Did Jamaat e Islami hold a secret meeting with Indian officials in Bangladesh What did the chief say in response
बांग्लादेश में भारतीय अधिकारियों के साथ हुई जमात की सीक्रेट मीटिंग? चीफ ने क्या जवाब दिया

बांग्लादेश में भारतीय अधिकारियों के साथ हुई जमात की सीक्रेट मीटिंग? चीफ ने क्या जवाब दिया

संक्षेप:

पाकिस्तान के साथ जमात के करीबी संबंध होने को लेकर रहमान ने कहा, 'हम सभी के साथ संतुलित संबंध चाहते हैं। हमने कभी भी किसी एक देश की और झुकाव को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई। हम सभी का सम्मान करते हैं और राष्ट्रों के बीच संतुलित रिश्ते चाहते हैं।'

Jan 02, 2026 05:44 am ISTNisarg Dixit लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश की जमात-ए-इस्लामी ने भारतीय अधिकारियों से गुप्त बैठकों की रिपोर्ट्स को खारिज कर दिया है। उन्होंने दावा किया है कि भारतीय अधिकारियों के कहने पर ही बैठकों की बात को सार्वजनिक नहीं किया गया था। उनका बयान ऐसे समय पर आया है, जब भारत और बांग्लादेश के रिश्ते तनावपूर्ण हैं। जमात ने पाकिस्तान के साथ संबंध पर भी बात की।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रॉयटर्स से बातचीत में जमात के प्रमुख शफीकुर रहमान ने माना है कि वह इस साल भारतीय डिप्लोमैट से मिले थे। उन्होंने कहा कि मुलाकात उनकी बायपास सर्जरी के बाद हुई थी। रहमान ने कहा कि अन्य देशों के डिप्लोमैट भी उनसे मिलने पहुंचे थे, लेकिन भारतीय अधिकारी ने इस मीटिंग को गुप्त रखने के लिए कहा था।

उन्होंने कहा, 'क्यो? कई डिप्लोमैट थे, जो मुझसे मिले और इस बात को सार्वजनिक भी किया गया। परेशानी कहां है?' उन्होंने कहा, 'हमें सभी के लिए और सभी के साथ रास्ता खुला रखना होगा। हमारे संबंधों को बेहतर करने का कोई और बेहतर विकल्प नहीं है।'

हालांकि, उनके इस बयान को लेकर भारतीय विदेश मंत्रालय की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। एजेंसी ने भारत सरकार के सूत्रों के हवाले से कई पार्टियों से संपर्क साधे जाने की बात कही है।

शफीकुर रहमान का यह जवाब एक अंतरराष्ट्रीय मीडिया की रिपोर्ट के एक दिन बाद आया, जो उनके साथ एक साक्षात्कार पर आधारित थी। रिपोर्ट में भारतीय राजनयिकों के साथ बैठक का जिक्र किया गया था और कहा गया था कि जमात आम सहमति वाली सरकार में शामिल होने के लिए तैयार है। बंगलादेश में आगामी 12 फरवरी को आम चुनाव हैं।

पाकिस्तान पर क्या है रुख

पाकिस्तान के साथ जमात के करीबी संबंध होने को लेकर रहमान ने कहा, 'हम सभी के साथ संतुलित संबंध चाहते हैं। हमने कभी भी किसी एक देश की और झुकाव को लेकर दिलचस्पी नहीं दिखाई। हम सभी का सम्मान करते हैं और राष्ट्रों के बीच संतुलित रिश्ते चाहते हैं।'

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit
निसर्ग दीक्षित एक डिजिटल क्षेत्र के अनुभवी पत्रकार हैं, जिनकी राजनीति की गतिशीलता पर गहरी नजर है और वैश्विक और घरेलू राजनीति की जटिलताओं को उजागर करने का जुनून है। निसर्ग ने गहन विश्लेषण, जटिल राजनीतिक कथाओं को सम्मोहक कहानियों में बदलने की प्रतिष्ठा बनाई है। राजनीति के अलावा अपराध रिपोर्टिंग, अंतरराष्ट्रीय गतिविधियां और खेल भी उनके कार्यक्षेत्र का हिस्सा रहे हैं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म करने के बाद दैनिक भास्कर के साथ शुरुआत की और इनशॉर्ट्स, न्यूज18 जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में काम करने के बाद लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।