दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स ने ईरान से डरकर बदला विमान? अब खुद खोला राज

लाइव हिन्दुस्तान, वॉशिंगटन
Follow us on Google News
share

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अचानक प्लेन बदल लिया। खास बात है कि इसकी भनक किसी को भी नहीं लगी। यह बात बीते महीने की है, जब ट्रंप तुर्किये से ब्रिटेन जा रहे थे। इस फैसले के तार ईरान से डर से भी जोड़े गए। हालांकि, अब उन्होंने खुद ही इसपर बात की है।

US President Donald Trump
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब तुर्किये से ब्रिटेन के रास्ते में प्लेन बदलने के राज से पर्दा उठाया है। (AP Photo/Jose Luis Magana)

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पिछले महीने तुर्किये से ब्रिटेन की यात्रा किसी जासूसी फिल्म के घटनाक्रम से कम नहीं थी। ट्रंप सार्वजनिक तौर पर पुराने एयरफोर्स वन में सवार हुए, लेकिन उनके साथ यात्रा कर रहे पत्रकारों और व्हाइट हाउस के कुछ अधिकारियों को भनक तक नहीं लगी कि राष्ट्रपति रास्ते में विमान बदल चुके हैं। सुरक्षा कारणों से ट्रंप को गुपचुप तरीके से एक छोटे सैन्य विमान में पहुंचाया गया और उसी से उन्होंने ब्रिटेन की यात्रा की। अब उन्होंने खुद ही बताया है कि ऐसा क्यों किया।

ट्रंप ने कहा, 'यह सब सीक्रेट सर्विस पर निर्भर करता है। वे जो करना चाहते हैं, मैं बस वही करता हूं। मैं सीक्रेट सर्विस और सेना के हिसाब से चलता हूं। वे चाहते थे कि मैं एक अलग उड़ान, एक अलग विमान से जाऊंय़ सुरक्षा बराबर थी, लेकिन वे चाहते थे कि मैं ऐसा करूं इसलिए मैंने किया। वे जो कहते हैं, मैं वही करता हूं। मुझे लगता है कि कोई खतरा था। मुझे बहुत धमकियां मिलती हैं।'

प्लेन बदलने की चर्चाएं

‘द वाशिंगटन पोस्ट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, ईरान की ओर से ट्रंप की हत्या की गंभीर धमकी के बाद यह असाधारण सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। तुर्किये एयरपोर्ट पर ट्रंप को कैटरिंग वैन से छोटे विमान तक पहुंचाया गया। पहले वह कैमरों के सामने एयरफोर्स वन में सवार हुए। इसके कुछ देर बाद उन्हें चुपचाप विमान से बाहर निकाला गया और कैटरिंग वैन के जरिये दूसरे विमान तक पहुंचाया गया।

‘न्यूयॉर्क टाइम्स’ ने भी विमान बदलने की पुष्टि की। ब्रिटेन पहुंचने के बाद ट्रंप पुराने एयरफोर्स वन से उतरते दिखाई दिए। हालांकि, रिपोर्ट में यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें छोटे सी-32ए विमान से पुराने एयरफोर्स वन तक कैसे पहुंचाया गया। इस पूरी कवायद ने ट्रंप की यात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था की गोपनीयता को और बढ़ा दिया।

पहले भी सामने आईं ऐसी ही खबरें

यह पहली बार नहीं है जब अमेरिकी राष्ट्रपति की सुरक्षा के लिए ऐसी रणनीति अपनाई गई हो। वर्ष 2000 में तत्कालीन राष्ट्रपति बिल क्लिंटन भारत से पाकिस्तान की यात्रा के दौरान इस्लामाबाद में कुछ देर के ठहराव के लिए एयर फोर्स वन के बजाय बिना पहचान वाले गल्फस्ट्रीम विमान से गए थे। यह सुरक्षा व्यवस्था का हिस्सा था।

विमान में पत्रकारों से बातचीत के दौरान जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या ईरान की ओर से एयर फोर्स वन को कोई विश्वसनीय खतरा है, तो उन्होंने कहा, 'मुझे हर समय खतरा रहता है। मैं उनकी सूची में आपसे पहले नंबर पर हूं।' उन्होंने कहा, 'लेकिन अगर मैं जाता हूं तो आप भी जाएंगे।' ट्रंप के तुर्किये में ठहरने के दौरान अमेरिकी सेना ने क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में ईरान में कई हमले किए थे।

Nisarg Dixit

लेखक के बारे में

Nisarg Dixit

निसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़दुनिया के सबसे ताकतवर शख्स ने ईरान से डरकर बदला विमान? अब खुद खोला राज