
बीजिंग में एक बार फिर घनी धुंध का कहर, AQI 215 के स्तर पर पहुंचा; येलो अलर्ट जारी
चीन की राजधानी बीजिंग में बृहस्पतिवार को धुंध छाई रही और वायु गुणवत्ता सूचकांक बढ़कर 215 पर पहुंच गया, जो बेहद अस्वास्थ्यकारी स्तर माना जाता है। बीजिंग में वर्षों तक हवा साफ करने के लिए अभियान चलाया गया, जिसके बाद प्रदूषण इतनी तेजी से बढ़ना दुर्लभ माना जा रहा है।
चीन की राजधानी बीजिंग में लंबे समय बाद एक बार फिर घनी धुंध और प्रदूषण की वापसी हुई है। 18 दिसंबर 2025 को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 215 के 'बेहद अस्वास्थ्यकारी' स्तर तक पहुंच गया, जो वर्षों की सफाई मुहिम के बाद दुर्लभ घटना मानी जा रही है। बताया जा रहा है कि सर्दियों की ठंडी हवा और स्थिर मौसम ने प्रदूषकों को फंसाकर स्मॉग पैदा कर दिया है। चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने 'येलो अलर्ट' जारी किया है, जिसमें बीजिंग समेत कई क्षेत्रों में भारी धुंध की चेतावनी दी गई है।
बीजिंग में गुरुवार को घनी धुंध
चीन की राष्ट्रीय वेधशाला के अनुसार, राजधानी बीजिंग में गुरुवार को घनी धुंध छाई रही। इस कारण वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) बढ़कर 215 के स्तर पर पहुंच गया, जिसे 'बेहद अस्वास्थ्यकारी' श्रेणी में माना जाता है। दरअसल, बीजिंग में वर्षों से हवा साफ करने के लिए बड़े अभियान चलाए गए हैं, जिसके बाद प्रदूषण का इतनी तेजी से बढ़ना अब दुर्लभ हो गया है। चीन की राष्ट्रीय वेधशाला ने बुधवार को 'येलो अलर्ट' जारी किया था, जिसमें देश के कुछ हिस्सों में भारी धुंध फैलने की चेतावनी दी गई थी।
वेधशाला के अनुसार, हेबेई, बीजिंग, तियानजिन, हेनान, अनहुई, जियांग्सू, हुबेई, सिचुआन बेसिन और चोंगकिंग में गुरुवार को भारी धुंध छाए रहने का अनुमान है। गौरतलब है कि बीजिंग में प्रदूषित वायु गुणवत्ता के साथ ऐसी धुंध इन दिनों कम ही देखने को मिलती है, जबकि पहले यहां भारी प्रदूषण आम था। सरकार ने 2016 में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए थे, जिनमें भारी प्रदूषण फैलाने वाले उद्योगों को बंद करना या उन्हें स्थानांतरित करना शामिल था। इसके लिए अरबों डॉलर की राशि खर्च की गई।
अधिकारियों के मुताबिक, सर्दियों में शहर की कोयले से चलने वाली सार्वजनिक हीटिंग व्यवस्था को प्राकृतिक गैस या बिजली आधारित हीटिंग से बदल दिया गया, जिस पर एक अरब डॉलर से अधिक खर्च हुआ और इससे प्रदूषण के स्तर को काफी कम करने में मदद मिली।

लेखक के बारे में
Devendra Kasyapलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




