Cyclone: 144 की स्पीड से आया तूफान, 17 की मौत; 10 लाख लोग सुरक्षित जगहों पर पहुंचाए गए

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Cyclone: बावी के गुजरने के दौरान 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। चीन के मौसम केंद्र के अनुसार, तूफान के पूर्वी चीन में झेजियांग की ओर बढ़ने और शनिवार आधी रात से पहले या रविवार तड़के टकराने और फिर देश के अंदरुनी क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है।

Cyclone Alert Bavi ​​Storm IMD hits at 144 kmph kills 17 10 Lakhs people evacuated

Cyclone: तूफान 'बावी' के कारण चीन ने शनिवार को 10 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया और हाई अलर्ट जारी किया क्योंकि इस तूफान की वजह से जापान के दक्षिणी द्वीपों और ताइवान में तेज हवाएं चलीं और बारिश हुई। फिलीपीन के अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि इससे पहले दक्षिणी फिलीपीन में कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। इनमें से ज्यादातर मौतें मानसून की बारिश से हुए भूस्खलन के कारण हुईं। उन्होंने बताया कि तूफान 'बावी' के असर से भारी बारिश हुई।

ताइवान के केंद्रीय मौसम विभाग के मुताबिक, 'बावी' के गुजरने के दौरान 144 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली। चीन के मौसम केंद्र के अनुसार, तूफान के पूर्वी चीन में झेजियांग की ओर बढ़ने और शनिवार आधी रात से पहले या रविवार तड़के टकराने और फिर देश के अंदरुनी क्षेत्रों की ओर बढ़ने की संभावना है। सरकारी समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' के अनुसार, झेजियांग प्रांत के अधिकारियों ने शनिवार सुबह तक 17 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया है।

34,000 लोगों को दूसरी जगहों पर पहुंचाया

शिन्हुआ के मुताबिक, चीन के पूर्वी तट पर बसे शंघाई में भी अधिकारियों ने शनिवार दोपहर तक ज्यादा जोखिम वाले इलाकों से लगभग 34,000 लोगों को दूसरी जगहों पर पहुंचाया। दक्षिण-पूर्वी चीन में, तटीय इलाकों वाले शहर तूफान 'बावी' के असर से निपटने की तैयारी कर रहे हैं। वहीं, ताइवान में मौसम विभाग ने उत्तरी और पूर्वोत्तर ताइवान तथा पहाड़ी क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की। तेज बारिश से अचानक बाढ़ और जलभराव का खतरा जताया गया है। उत्तरी और मध्य ताइवान, तटीय क्षेत्रों तथा बाहरी द्वीपों के लोगों को तेज हवाओं के कारण घरों में रहने की सलाह दी गयी है।

कई इलाकों को भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील

अधिकारियों ने कीलुंग, न्यू ताइपे, ताइपे, ताओयुआन, शिनचू, मियाओली, ताइचुंग, नांतौ, युनलिन, चियाई और काओशियुंग समेत कई इलाकों को भूस्खलन के लिहाज से संवेदनशील बताया है। यिलान और हुलिएन के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ बस्तियों के संपर्क से कटने की आशंका भी जतायी गई है। यिलान, न्यू ताइपे, ताओयुआन, शिनचू और मियाओली में शनिवार सुबह तक मलबा बहने की आशंका वाले 184 स्थानों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया था। इसके अलावा बड़े पैमाने पर भूस्खलन की आशंका वाले चार क्षेत्रों में भी अलर्ट जारी किया गया है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।