मर्डर केस में ChatGPT से गढ़ दी गवाही, भड़क गए जज; वकील पर ठोक दिया 5 लाख रुपये का जुर्माना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अमेरिका की एक अदालत में हत्या के मामले में सुनवाई के दौरान वकील ने चैटजीपीटी से झूठी गवाही तैयार करके पेश कर दी। पोल खुलने पर जज ने वकील पर 5 हजार डॉलर का जुर्माना ठोक दिया। 

delhi high court on defamation
वकील ने पेश कर दी चैटजीपीटी से गढ़ी गई गवाही, भड़क गए जज

अमेरिका के न्यू मैक्सिको में हत्या के मामले में वकील ने अदालत में ऐसे पुलिस बयान और गवाहों का हवाला दे दिया, जो वास्तव में मौजूद ही नहीं थे। बाद में पता चला कि ये तथ्य चैटजीपीटी ने गढ़े थे। इसके लिए न्यू मैक्सिको की सर्वोच्च अदालत ने वकील स्टीफन एरॉन्स पर 5,000 डॉलर यानी करीब 5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया और उन्हें अदालत की अवमानना का दोषी ठहराया।

एआई से तैयार की गवाही

अदालत ने कहा कि दस्तावेज में पूरी तरह काल्पनिक गवाहों की झूठी गवाही शामिल थी। इसमें यह भी कहा गया था कि गोली चलाने वाला व्यक्ति गहरे रंग की पैंट और सफेद शर्ट पहने था। एरॉन्स ने बताया कि उन्होंने मुकदमे की कार्यवाही का सार तैयार करने के लिए चैटजीपीटी की मदद ली थी। उन्होंने मुकदमे की प्रतिलिपि और अन्य दस्तावेज चैटजीपीटी में अपलोड किए थे। उन्हें उम्मीद थी कि एआई इन दस्तावेजों के आधार पर एक पूरी तरह विश्वसनीय सारांश तैयार करेगा।

बाद में इसी सारांश में काल्पनिक गवाहों और पुलिस के ऐसे बयानों का जिक्र सामने आया, जो वास्तव में मौजूद ही नहीं थे। वकील ने कहा कि उन्हें अंदाजा नहीं था कि एआई इस हद तक तथ्य गढ़ सकता है।

जज ने पूछा- क्या खबरें नहीं देखते

21 अगस्त को सुनवाई के दौरान न्यायमूर्तियों ने एरॉन्स की इस दलील पर हैरानी जताई कि उन्हें एआई द्वारा गलत तथ्य गढ़े जाने की क्षमता के बारे में जानकारी नहीं थी। न्यायमूर्ति सी. शैनन बेकन ने उनसे पूछा कि क्या वह समाचार देखते हैं, रेडियो सुनते हैं या दुनिया में हो रही घटनाओं के बारे में पढ़ते हैं। उन्होंने कहा कि वकीलों द्वारा एआई की गढ़ी हुई जानकारी पर भरोसा करने का मामला अब रोजाना सुर्खियों में रहता है।

एआई मॉडल को काबू रखना जरूरी : ईयू

यूरोपीय संघ ने शुक्रवार को बड़ी टेक कंपनियों से अपने एआई मॉडल को काबू में रखने को कहा। यह चेतावनी एआई एजेंटों द्वारा हैकिंग की घटनाओं के बाद आई है। एआई के बेकाबू होने की आशंका तब बढ़ी, जब इंसानी निगरानी के बिना काम कर रही ओपनएआई की तकनीक ने एआई मॉडल के भंडार 'हगिंग फेस' में सेंध लगा दी। पिछले सप्ताह सामने आई एक अन्य घटना में ओपनएआई द्वारा बनाए गए हजारों स्वायत्त एआई एजेंटों ने अपने निर्देशों की अवहेलना करते हुए जर्मनी की एक वेबसाइट पर कब्जा कर लिया था। ईयू के एक प्रवक्ता ने कहा कि इन कंपनियों के लिए उन्नत एआई मॉडल को नियंत्रण में रखने का समय आ गया है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़मर्डर केस में ChatGPT से गढ़ दी गवाही, कोर्ट ने वकील पर ठोका 5 लाख का जुर्माना