पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के स्वास्थ्य पर चिंताएं, डॉक्टरों ने की जांच

लाइव हिन्दुस्तान
share

रिपोर्ट के अनुसार, खान की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और आंखों की जांच भी शामिल थी। रिपोर्ट में कहा गया कि पीआईएमएस के एक चिकित्सक के नेतृत्व में टीम ने जांच की, जबकि अडियाला जेल अस्पताल के चिकित्सा कर्मचारियों ने भी इस दौरान सहायता की।

Concerns over former Pakistan PM Imran Khan health doctors examine him
पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर जारी चिंताओं के बीच शनिवार को उनकी चिकित्सकीय जांच की गई

पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के स्वास्थ्य को लेकर जारी चिंताओं के बीच शनिवार को उनकी चिकित्सकीय जांच की गई। एक मीडिया रिपोर्ट से यह जानकारी मिली। इमरान खान (73) वर्ष 2023 से जेल में बंद हैं, जब भ्रष्टाचार के एक मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था। वर्तमान में वह रावलपिंडी स्थित उच्च सुरक्षा वाली अडियाला जेल में बंद हैं। 'जियो न्यूज' ने सूत्रों के हवाले से बताया कि सरकारी संस्था 'पाकिस्तान आयुर्विज्ञान संस्थान' (पीआईएमएस) की एक विशेष टीम ने पूर्व क्रिकेटर से नेता बने खान की चिकित्सकीय जांच की।

रिपोर्ट के अनुसार, खान की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और आंखों की जांच भी शामिल थी। रिपोर्ट में कहा गया कि पीआईएमएस के एक डॉक्टर के नेतृत्व में टीम ने जांच की, जबकि अडियाला जेल अस्पताल के चिकित्सा कर्मचारियों ने भी इस दौरान सहायता की। खान ने आंखों से जुड़ी समस्या की शिकायत की है और चिकित्सा उपचार के लिए उन्हें कई बार पीआईएमएस ले जाया जा चुका है।

खान के समर्थकों का आरोप है कि उचित स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिलने के कारण उनकी तबीयत बिगड़ गई है। हालांकि, जेल अधिकारियों ने इस आरोप को खारिज कर दिया है। अप्रैल 2022 में अविश्वास प्रस्ताव के बाद सत्ता से हटने के बाद से खान को कई कानूनी मामलों का सामना करना पड़ा है।

इमरान की बहन को हिरासत में लिया गया

उधर, पाकिस्तानी अधिकारियों ने जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को अगले हफ्ते उनकी (इमरान) पार्टी के प्रस्तावित विरोध-प्रदर्शन से पहले रविवार को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक, अलीमा को लाहौर में हिरासत में लेकर कोट लखपत जेल भेज दिया गया। वह 73 वर्षीय इमरान की रिहाई के लिए आवाज उठाती रही हैं, जो 2023 से जेल में बंद हैं।

अलीमा को पंजाब सार्वजनिक व्यवस्था रखरखाव अध्यादेश, 1960 के तहत हिरासत में लिया गया है। इस कानून के तहत स्थानीय पुलिस को किसी भी ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार करने की अनुमति होती है, जिसे सार्वजनिक शांति के लिए खतरा माना जाता है। लाहौर के उपायुक्त मोहम्मद अली एजाज ने 30 दिन की अवधि के लिए यह हिरासत आदेश जारी किया। अलीमा को ‍इमरान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के 27 सितंबर को होने वाले विरोध-प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिया गया है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।

यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।

मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।

विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़पाकिस्तान के पूर्व पीएम इमरान खान के स्वास्थ्य पर चिंताएं, डॉक्टरों ने की जांच