बम फटने जैसी आवाज और भरभराकर गिरने लगीं इमारतें, कोलंबिया भूकंप में बढ़ रहा मौत का आंकड़ा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

कोलंबिया में 7.5 तीव्रता के भूकंप ने भारी तबाही मचाई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप के वक्त लोगों को बम विस्फोट जैसी तेज आवाज सुनाई दी और बड़ी-बड़ी इमारतें ताश के पत्ते की तरह ढहने लगीं।

पश्चमी कोलंबिया में सोमवार को आए तेज भूकंप के बाद मरने वालों का आंकड़ा लगातर बढ़ रहा है। अब तक कुल 111 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.4 थी। रिपोर्ट के मुताबिक इस भूकंप के बाद हजारों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। सैकड़ों इमारतें पूरी तरह से नेस्तनाबूत हो गईं।

ताश के पत्तों की तरह ढहीं इमारतें

राष्ट्रपति अबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने आपातकाल की घोषणा की, जिससे भूकंप के बाद राहत एवं पुनर्वास के लिए धनराशि तेजी से उपलब्ध कराई जा सकेगी। उन्होंने कहा कि वह आपदा प्रभावित क्षेत्र का दौरा करेंगे। कोलंबिया में आपतकाल का ऐलान कर दिया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भूकंप की वजह से शहर की कई ऊंची इमारतें ताश के पत्तों की तरह धराशायी हो गईं। भूकंप का असर पड़ोसी देशों वेनेजुएला और इक्वाडोर तक भी पड़ा।

कहां था भूकंप का केंद्र

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (यूएसजीएस) और कोलंबिया की संबंधित एजेंसी ने बताया कि भूकंप का केंद्र सैन होज़े डेल पाल्मार में था। यह जगह कोलंबिया की राजधानी बोगोटा से लगभग 400 किलोमीटर पश्चिम में चोको क्षेत्र में है। यूएसजीएस के मुताबिक भूकंप का केंद्र सतह से 107 किलोमीटर की गहराई पर था।

भूकंप के बाद आफ्टरशॉक

कोलंबिया के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि यह पिछले एक दशक में देश में दर्ज किया गया सबसे शक्तिशाली भूकंप था। इसके बाद 2.8 और 4.8 तीव्रता के दो झटके भी महसूस किए गए। लोगों का कहना है कि भूकंप के वक्त बम विस्फोट जैसी आवाज सुनाई दी थी। इसके बाद धरती हिलने लगी और इमारतें गिरने लगीं। स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पेरेइरा शहर में कम से कम 18 लोगों की मौत हुई है, जबकि मनीजालेस में दो लोगों की जान गई। वाले देल काउका में 27 लोगों की मौत हो गई।

चर्च का टावर गिरा

मनीजालेस शहर में एक गिरजाघर का टावर ढहकर उसके मुख्य प्रार्थना कक्ष पर जा गिरा। चोको की गवर्नर नूबिया कॉर्डोबा ने सोशल मीडिया पर कहा कि क्षेत्रीय राजधानी क्विब्दो में ''लोग घायल हुए हैं और इमारतों को भारी नुकसान पहुंचा है।'' स्थानीय मीडिया संस्थानों द्वारा साझा किए गए वीडियो में पेरेइरा, कैली और क्विब्दो शहरों में कई मकान क्षतिग्रस्त दिखे हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़बम फटने जैसी आवाज, भरभराकर गिरने लगीं इमारतें; कोलंबिया भूकंप में बढ़ रहीं मौतें