Hindi Newsविदेश न्यूज़Colombian President ready to take up arms responds to Trump threat with open challenge
हथियार उठाने को तैयार कोलंबियाई राष्ट्रपति; ट्रंप की धमकी के जवाब में ओपन चैलेंज

हथियार उठाने को तैयार कोलंबियाई राष्ट्रपति; ट्रंप की धमकी के जवाब में ओपन चैलेंज

संक्षेप:

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय तनाव चरम पर है। इस बीच कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का मुकाबला करने के लिए हथियार उठाने को तैयार हैं।

Jan 05, 2026 10:51 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

वेनेजुएला के बाद अब कोलंबिया? अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सैन्य कार्रवाई के बाद क्षेत्रीय तनाव चरम पर है। इस बीच कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो ने सोमवार को कहा कि वह अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की धमकियों का मुकाबला करने के लिए 'हथियार उठाने' को तैयार हैं। ट्रंप की धमकियों के जवाब में कोलंबिया के पहले वामपंथी राष्ट्रपति और पूर्व एम-19 गुरिल्ला सदस्य पेट्रो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया कि मैंने कसम खाई थी कि मैं दोबारा हथियार नहीं छुऊंगा... लेकिन मातृभूमि के लिए मैं फिर से हथियार उठाऊंगा।

दरअसल, ट्रंप ने रविवार को पेट्रो को अपनी जान का ख्याल रखने की चेतावनी दी और उन्हें 'बीमार आदमी' करार दिया जो कोकीन बनाना और अमेरिका को बेचना पसंद करता है। ट्रंप ने बिना सबूत के कोलंबियाई नेता पर ड्रग तस्करी में संलिप्तता का आरोप लगाया तथा उन पर और उनके परिवार पर वित्तीय प्रतिबंध लगा दिए। वाशिंगटन ने कोलंबिया को ड्रग्स के खिलाफ जंग में सहयोगी देशों की सूची से भी हटा दिया।

सोशल मीडिया एक्स पर एक लंबे पोस्ट में पेट्रो ने अपनी ड्रग विरोधी नीति की मजबूती का बचाव किया, लेकिन सैन्य आक्रमण की सीमाओं पर भी जोर दिया। उन्होंने लिखा कि बिना पर्याप्त खुफिया जानकारी के किसी समूह पर बमबारी करने से कई बच्चे मारे जाएंगे। किसानों पर बमबारी से हजारों लोग पहाड़ों में गुरिल्ला बन जाएंगे। और अगर राष्ट्रपति को गिरफ्तार किया गया, जिन्हें मेरे लोगों का बड़ा हिस्सा प्यार और सम्मान करता है, तो इससे जनता में भयंकर विद्रोह भड़क जाएगा।

गौरतब है कि पेट्रो कैरेबियन क्षेत्र में बढ़ती अमेरिकी सैन्य मौजूदगी के कट्टर आलोचक रहे हैं। पेट्रो ने वेनेजुएला में अमेरिकी कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लैटिन अमेरिका की संप्रभुता पर हमला बताया, जो मानवीय संकट पैदा कर सकता है। बता दें कि ट्रंप प्रशासन कोलंबिया के दक्षिणपंथी विपक्ष से घनिष्ठ संबंध रखता है, जो इस साल के अंत में होने वाले चुनावों में जीत की उम्मीद कर रहा है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;