Hindi Newsविदेश न्यूज़Colombian President Gustavo Petro drug case received warning from Donald Trump
वेनेजुएला के बाद अब इस देश का नंबर? डोनाल्ड ट्रंप ने दी सीधी धमकी; हालात बिगड़ने की आशंका

वेनेजुएला के बाद अब इस देश का नंबर? डोनाल्ड ट्रंप ने दी सीधी धमकी; हालात बिगड़ने की आशंका

संक्षेप:

डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कैरिबियन में ड्रग तस्करी जहाजों से लड़ने के लिए सैन्य तैनाती के गुस्तावो पेट्रो आलोचक रहे हैं। ट्रंप ने बीते दिनों कहा था कि वे कोलंबिया में ड्रग बनाने वाली प्रयोगशालाओं पर हमला करने से इनकार नहीं करेंगे।

Jan 04, 2026 11:55 am ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

कोलंबिया के राष्ट्रपति गुस्तावो पेट्रो को अमेरिकी समकक्ष डोनाल्ड ट्रंप से चेतावनी मिली है, जिसमें कहा गया कि वे अपनी सुरक्षा का ध्यान रखें। वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन के बाद न्यूयॉर्क लाने के बीच यह बयान आया। ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, 'वह कोकेन बना रहे हैं और उन्हें अमेरिका भेज रहे हैं, इसलिए उन्हें अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना होगा।' अपने सबसे करीबी सहयोगी मादुरो का नाम लिए बिना पेट्रो ने अमेरिकी कार्रवाई को लैटिन अमेरिका की संप्रभुता पर हमला बताया है। उन्होंने कहा कि इससे मानवीय संकट पैदा होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें
ये भी पढ़ें:कौन हैं वेनेजुएला की नई राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिग्ज? मादुरो ने कभी कहा था शेरनी

डोनाल्ड ट्रंप की ओर से कैरिबियन में ड्रग तस्करी जहाजों से लड़ने के लिए सैन्य तैनाती के गुस्तावो पेट्रो आलोचक रहे हैं। ट्रंप ने बीते दिनों कहा था कि वे कोलंबिया में ड्रग बनाने वाली प्रयोगशालाओं पर हमला करने से इनकार नहीं करेंगे, जिसे पेट्रो ने आक्रमण की धमकी बताया था। मालूम हो कि ट्रंप और पेट्रो के बीच गहरा तनाव मुख्य रूप से ड्रग तस्करी, प्रवासन और क्षेत्रीय सुरक्षा मुद्दों पर है। 2025 में इस तनाव की शुरुआत निर्वासित कोलंबियाई प्रवासियों को वापस लेने से इनकार करने पर हुई, जब पेट्रो ने अमेरिकी सैन्य विमानों को उतरने से रोका था। इसके बाद, ट्रंप ने टैरिफ और प्रतिबंधों की धमकी दी थी।

पेट्रो को बताया था ड्रग लीडर

रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रग्स के मुद्दे पर डोनाल्ड ट्रंप ने कोलंबिया पर कड़ी कार्रवाई भी की है। इसके तहत, सहायता रोकी गई और पेट्रो को ड्रग लीडर तक कहा था। अब अमेरिका की वेनेजुएला में सैन्य कार्रवाई के बाद तनाव चरम पर पहुंच गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ड्रग कार्टेल और प्रवासन पर कठोर रुख अपनाते रहे हैं, जबकि पेट्रो संप्रभुता और मानवीय अधिकारों पर जोर देते हैं। ट्रंप की धमकियों से दोनों देशों के संबंधों में गंभीर दरार आई है, जो लैटिन अमेरिका में अमेरिकी प्रभाव को चुनौती दे रही है। यह देखना होगा कि आने वाले दिनों में किस तरह के हालात बनते हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar
नीतीश 7 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024 की कवरेज कर चुके हैं। पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।