
पेट जहरीले सांप को हाथ से खिलाया खाना, हुआ कुछ ऐसा कि कटवाना पड़ा अंगूठा
हुआंग के हवाले से बताया गया कि बचपन से ही उसे सांपों में गहरी रुचि है। यही वजह थी कि उन्होंने लंबी नाक वाले विषैले सांप को पालतू जानवर के रूप में रखने का फैसला किया। चीनी लोककथाओं में इस सांप को पांच कदम वाला सांप कहा जाता है।
चीन की राजधानी बीजिंग से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति को अपने पालतू जहरीले सांप को हाथ से खाना खिलाना महंगा पड़ गया, और उसे अपना अंगूठा कटवाना पड़ा। बताया गया कि हुआंग नाम के इस व्यक्ति ने सांप को हाथ से खाना खिला रहा था, क्योंकि वह बीमार था और खुद से खाने में असमर्थ था। तभी सांप ने उसकी उंगली में अपने दांत गड़ा दिए। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के अनुसार, सांप के जहर से उसके खून के थक्के जमने लगे, जिससे काटे गए अंगूठे में नेक्रोसिस हो गया। टिशू को अधिक नुकसान होने से डॉक्टरों को अंगूठे की सर्जरी करनी पड़ी।
हुआंग के हवाले से बताया गया कि बचपन से ही उसे सांपों में गहरी रुचि है। यही वजह थी कि उन्होंने लंबी नाक वाले विषैले सांप को पालतू जानवर के रूप में रखने का फैसला किया। चीनी लोककथाओं में इस सांप को 'पांच कदम वाला सांप' कहा जाता है। इसे इतना जहरीला माना जाता है कि इसके काटने से व्यक्ति पांच कदम चलने के अंदर ही मर जाता है।
चीन में खतरनाक जानवरों को पालतू बनाने का ट्रेंड
दरअसल, हाल के वर्षों में चीन में विदेशी और अक्सर खतरनाक जानवरों को पालतू के रूप में रखने का ट्रेंड बढ़ रहा है। शेनझेन रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र के वरिष्ठ डॉक्टर लियू वेई के अनुसार, अधिकांश विदेशी पालतू जानवर बैक्टीरिया, परजीवी और वायरस सहित कई रोगजनकों के वाहक होते हैं।
लियू ने उदाहरण देते हुए कहा कि छिपकलियों के मल से साल्मोनेला फैल सकता है, जिससे लोगों को बुखार और दस्त हो सकते हैं या इससे भी बदतर स्थिति। मार्मोट रेबीज वायरस के वाहक हो सकते हैं, जिससे 60 प्रतिशत तक मौत की संभावना होती है। उन्होंने आगे कहा कि हम गर्भवती महिलाओं, पांच साल से कम उम्र के बच्चों, बुजुर्गों और कमजोर इम्यून सिस्टम वाले या गंभीर बीमारियों से पीड़ित लोगों को विदेशी पालतू जानवर रखने से बचने की सलाह देते हैं।

लेखक के बारे में
Devendra Kasyapलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




