एक पिता के सौ-सौ बच्चे! चीनी अरबपति अमेरिका में तैयार कर रहे मेगा फैमिली; रिपोर्ट से हड़कंप

Dec 17, 2025 04:18 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले एक दशक में अमेरिका में सरोगेसी का इस्तेमाल करने वाले अमीर चीनी कारोबारियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। इन खुलासों के बाद अमेरिका में बड़ी गड़बड़ी की आशंका जताई गई है।

एक पिता के सौ-सौ बच्चे! चीनी अरबपति अमेरिका में तैयार कर रहे मेगा फैमिली; रिपोर्ट से हड़कंप

गिरती आबादी और बूढ़ी होती जनसंख्या जैसी संकटों से जूझ कर रहे चीन को लेकर हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट में हैरान करने वाले खुलासे हुए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक कुछ बेहद अमीर चीनी कारोबारी और कई अन्य चीनी नागरिक भी, अमेरिका में सरोगेसी की मदद से एक साथ कई बच्चों को जन्म दिलवा रहे हैं। कुछ मामलों में तो एक ही व्यक्ति के सैकड़ों बच्चों का पिता होने की बात भी सामने आई है। रिपोर्ट सामने आने के बाद हड़कंप मच गया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

द वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले एक दशक में अमेरिका में सरोगेसी का इस्तेमाल करने वाले अमीर चीनी कारोबारियों की संख्या तेजी से बढ़ी है। रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन गेमिंग सेक्टर के चीनी कारोबारी शू बो ने बीते दिनों कैलिफोर्निया में सरोगेसी से बच्चों के पैरेंटल राइट्स मांगे थे। उन्होंने कहा था कि वह करीब 20 अमेरिकी नागरिक बच्चे चाहते हैं और उन्हें लड़कों की चाहत है, जो आगे चलकर उनका कारोबार संभाल सकें। हालांकि उनकी पूर्व गर्लफ्रेंड तांग जिंग ने खुलासा किया है कि शू बो के अलग-अलग देशों में पहले से ही करीब 300 बच्चे हैं। भले ही आंकड़ा बढ़ा चढ़ाकर बताया गया प्रतीत होता है, लेकिन यह माना जा रहा है कि अमेरिका में सरोगेसी से उनके 100 से ज्यादा बच्चे हैं।

रिपोर्ट में सिचुआन के कारोबारी वांग हुईवू का भी जिक्र है, जो एजुकेशन बिजनेस चलाते हैं। आरोप है कि उन्होंने अमेरिकी डोनर चुनकर सरोगेसी से 10 बेटियां पैदा कराईं, ताकि भविष्य में प्रभावशाली शादियां कराई जा सकें।

नेटवर्क से चलता है पूरा खेल

रिपोर्ट के मुताबिक इन मामलों में अक्सर पिता खुद अमेरिका नहीं जाते। उनका जेनेटिक मटीरियल भेजा जाता है, सरोगेट मां को भुगतान होता है और बच्चे अमेरिका में जन्म लेते हैं। इसके बाद बच्चों को बड़े घरों में रखा जाता है, जहां उनकी देखभाल का पूरा खर्च चीन में बैठे माता-पिता उठाते हैं। पूरा सिस्टम फर्टिलिटी क्लिनिक, सरोगेसी एजेंसी, वकील और केयरटेकर्स के नेटवर्क से चलता है।

गौरतलब है कि अमेरिका में जन्म लेने वाला हर बच्चा अपने आप ही अमेरिकी नागरिक बन जाता है। आगे चलकर इससे माता-पिता के लिए भी रेजिडेंसी और नागरिकता के रास्ते खुल सकते हैं। इसीलिए इन खुलासों के बाद अमेरिकी चिंतित हैं। देशभर में कमर्शियल सरोगेसी पर बैन की मांग भी हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर बेहद अमीर शख्स इस तरह बड़ी संख्या में बच्चे 'ऑर्डर' करते रहें तो भविष्य में वे इनकी मदद से पावरफुल समूह खड़े कर लेंगे।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।