अकेले रहने वालों के लिए 'क्या तुम मर चुके हो?' वाला अनोखा ऐप, जानें कैसे करता है काम

Jan 14, 2026 05:30 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

आज के तेज रफ्तार शहरों में अकेलेपन की समस्या बढ़ रही है, और डर रहता है कि अगर कुछ हो गया तो किसी को पता कैसे चलेगा? बताया जा रहा है कि इसी को दूर करने के लिए यह ऐप बनाया गया है, जो चीन में वायरल हो रहा है…

अकेले रहने वालों के लिए 'क्या तुम मर चुके हो?' वाला अनोखा ऐप, जानें कैसे करता है काम

बड़े शहरों में अकेले रहने वाले युवाओं के बीच एक अनोखा ऐप तेजी से वायरल हो रहा है। इस ऐप का चीनी नाम है Sileme, जिसका अंग्रेजी अनुवाद है 'Are You Dead?' यानी 'क्या तुम मर चुके हो?'। यह ऐप चीन में इन दिनों सुपरहिट है और Apple App Store पर पेड ऐप्स की लिस्ट में टॉप पर पहुंच चुका है। बताया जा रहा है कि यह ऐप खास तौर पर उन लोगों के लिए बनाया गया है जो अकेले रहते हैं, चाहे वो छात्र हों, ऑफिस जाने वाले युवा प्रोफेशनल्स हों, इंट्रोवर्ट्स हों या कोई भी जो परिवार से दूर एकाकी जीवन जी रहा हो।

यह ऐप कैसे काम करता है?

दरअसल, आज के तेज रफ्तार शहरों में अकेलेपन की समस्या बढ़ रही है, और डर रहता है कि अगर कुछ हो गया तो किसी को पता कैसे चलेगा? बताया जा रहा है कि इसी को दूर करने के लिए यह ऐप काम आता है। अब सवाल उठता है कि यह ऐप कैसे काम करता है? तो इसका जवाब बहुत ही सिंपल है। बताया गया कि यूजर को हर 48 घंटे (यानी दो दिन) में ऐप खोलकर एक बड़े हरे बटन पर टैप करना होता है। इससे कन्फर्म होता है कि वो ठीक हैं। अगर लगातार दो दिनों तक चेक-इन नहीं होता, तो ऐप ऑटोमैटिकली यूजर द्वारा चुने गए इमरजेंसी कॉन्टैक्ट (जैसे माता-पिता, दोस्त या रिश्तेदार) को ईमेल या मैसेज भेज देता है। मैसेज कुछ ऐसा होता है- शायद यूजर मुसीबत में है, कृपया जांच करें।

चीन में क्यों हो रहा वायरल?

दरअसल, चीन में अकेले रहने वालों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। ग्लोबल टाइम्स के अनुसार, 2030 तक यह आंकड़ा 20 करोड़ (200 मिलियन) के पार पहुंच सकता है, और सिंगल हाउसहोल्ड रेट 30% से ज्यादा हो सकता है। युवा पीढ़ी, खासकर बड़े शहरों में अकेले रहती है, उसके लिए यह एप बहुत ही फायदेमंद है। इस बीच इसके नाम को लेकर कई सवाल खड़े हो रहा है।

बताया जा रहा है कि इस ऐप का नाम E-le-ma (चीनी फूड डिलीवरी ऐप क्या तुम भूखे हो?) पर रखा गया है, लेकिन कई यूजर्स इसे अशुभ मान रहे हैं। इसलिए कंपनी अब ग्लोबल वर्जन के लिए नाम बदल रही है। वहीं, कुछ यूजर्स ने सुझाव दिए हैं जैसे Are you OK?, Are you alive? या How are you? नाम रखा जाए।

कौन बनाया?

बताया जा रहा है कि यह ऐप तीन Gen Z (1995 के बाद जन्मे) युवाओं की छोटी टीम ने Moonscape Technologies के तहत झेंग्झौ शहर में बनाया है। इसे बनाने में कुल खर्च सिर्फ 1000 युआन (करीब 12000-13000 भारतीय रुपये) आया है। मई 2025 में यह ऐप लॉन्च हुआ था, लेकिन हाल के दिनों में वायरल होने के बाद डाउनलोड्स में भारी उछाल आया है। रिपोर्ट के अनुसार, अब यह चीन का सबसे ज्यादा डाउनलोड वाला पेड ऐप बन गया है, और इंटरनेशनल स्तर पर Demumu नाम से अमेरिका, हांगकांग, सिंगापुर आदि देशों में टॉप रैंकिंग में है। और इसका कीमत सिर्फ 8 युआन (करीब 1 डॉलर या ₹80-100) है।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;