चाइना का माल फुस्स! पाकिस्तान में क्रैश हुआ चीनी विमान हांगडू-JL8; देखें वीडियो
पाकिस्तानी पंजाब के मियांवाली इलाके में चाइना मेड विमान क्रैश हो गया है। होंगडू-JL8 ट्रेनिंग विमान अपनी नियमित उड़ान इंजन खराबी की वजह से क्रैश हुआ है। वायरल वीडियो में विमान के बाद पैरासूट भी गिरते दिखाई दिए।

भारत में एक कहावत है कि 'चाइना का माल चले तो चांद तक नहीं तो शाम तक।' दूसरी तरफ पाकिस्तान है, जो चीन के साथ ही नई तकनीक हासिल करने के लिए प्रयोग करता रहा है। इसी क्रम में इन दोनों देशों ने मिलकर पायलट को ट्रेनिंग देने वाला हांगडू JL8 जहाज का निर्माण किया था। अब पाकिस्तानी सेना में उपयोग होने वाला यह ट्रेनी जहाज क्रैश हो गया है। स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक पाकिस्तानी पंजाब के मियांवाली के पास नियमित ट्रेनिंग के दौरान यह विमान क्रैश हुआ है। हालांकि, विमान के क्रैश होने के बाद दो पैराशूट को नीचे आते हुए देखा गया।
सोशल मीडिया और स्थानीय मीडिया ने इस विमान दुर्घटना को रिपोर्ट किया है, लेकिन अभी तक पाकिस्तानी सेना की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स ने विमान दुर्घटना के लिए इंजन खराबी को वजह बताया है।
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
पाकिस्तानी पंजाब के मियांवाली में हुई इस दुर्घटना का वीडियो सोशल मीडिया साइट पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में स्थानीय लोग जलते हुए मलबे में बदले जेट को नीचे आते हुए देख रहे हैं। बाद में जमीन से टकराने के बाद इसके अवशेष दिखाई देते हैं। एक और वीडियो में कई लोग आसमान से नीचे की तरफ आते पैराशूट्स को भी रिकॉर्ड करते हुए नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ अपुष्ट सूत्रों ने दावा किया है कि कुछ स्थानीय लोगों ने पायलट्स की मदद की है। हालांकि, इस पर कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।
पाकिस्तान में क्रैश हुए इस चीन निर्मित विमान की खबर को चीनी मीडिया ने भी कवर किया है। कम्युनिस्ट पार्टी की सरकारी मीडिया शिन्हुआ की एक रिपोर्ट के अनुसार, उड़ान के बीच तकनीकी समस्या उत्पन्न होने के बाद यह दुर्घटना हुई। अधिकारियों ने दुर्घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
पाकिस्तान में विमान क्रैश का लंबा इतिहास
पंजाब के मियांवाली इलाके में ट्रेनिंग जेट के क्रैश होने की घटना ने पाकिस्तानी वायुसेना इतिहास के उस काले अध्याय को उजागर कर दिया है, जिसमें ट्रेनिंग जेट क्रैश होते रहते हैं। जनवरी 2020 में पाकिस्तान का FT-7 जेट क्रैश हो गया था, जिसमें दोनों पायलट्स की मौत हो गई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक पिछले 18 सालों में करीब 14 FT-7 फाइटर जेट क्रैश हुए हैं। पाकिस्तान में एक और विमान हादसे में मियांवाली में ही एक f-7 जहाज भी क्रैश हो गाय था, जिसमें विंग कमांडर मोहम्मद शहजाद की मौत हो गई थी।
भारत में भी होते हैं जेट्स क्रैश
पाकिस्तान की तरह ही भारत में भी फाइटर जेट्स और ट्रैनिंग जेट्स के क्रैश होने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। हालांकि, ज्यादातर वह विमान क्रैश होते हैं, जो काफी दशकों पहले भारतीय वायुसेना में शामिल किए गए हैं। भारत में निर्मित तेजस फाइटर जेट के क्रैश होने के अभी तक केवल 2 मामले सामने आए हैं। जबकि इसे शामिल किए दो दशक से ज्यादा का समय बीत चुका है।
लेखक के बारे में
Upendra Thapakउपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


