ईरान के स्कूल पर अमेरिकी हमले के बाद मदद को आगे आया चीन, किया बड़ा ऐलान
चीन की ओर से यह मानवीय सहायता उस समय दी जा रही है जब क्षेत्र में तनाव चरम पर है और स्कूलों जैसे संवेदनशील ठिकानों पर हुए हमलों ने वैश्विक समुदाय को चिंतित कर दिया है। चीन की यह पहल ईरान के प्रति उसके कूटनीतिक और मानवीय समर्थन को दर्शाती है।

ईरान में एक प्राथमिक विद्यालय पर हुए हालिया अमेरिकी हमले में छात्रों की मौत पर चीन ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए दो लाख अमेरिकी डॉलर की मदद देने की घोषणा की है। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने शुक्रवार को बीजिंग में संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी। जियाकुन ने बताया कि चीन ने इस दुखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के प्रति सहानुभूति जताते हुए वित्तीय मदद का फैसला लिया है। उन्होंने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि'रेड क्रॉस सोसाइटी ऑफ चाइना' ने ईरानी रेड क्रीसेंट सोसाइटी को दो लाख अमेरिकी डॉलर की आपातकालीन मानवीय सहायता प्रदान करने का फैसला किया है।
उन्होंने कहा, "चीन ईरान के स्कूल पर हुए हमले में निर्दोष छात्रों की मौत पर अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है और उनके परिवारों के प्रति अपनी ईमानदार सहानुभूति प्रकट करता है।" चीन की ओर से यह मानवीय सहायता उस समय दी जा रही है जब क्षेत्र में तनाव चरम पर है और स्कूलों जैसे संवेदनशील ठिकानों पर हुए हमलों ने वैश्विक समुदाय को चिंतित कर दिया है। चीन की यह पहल ईरान के प्रति उसके कूटनीतिक और मानवीय समर्थन को दर्शाती है।
शांति बहाल करने पर काम जारी रखेंगे: चीन
वहीं, चीन ने खाड़ी देशों पर हमलों का विरोध करते हुए क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति बहाल करने के लिए रचनात्मक भूमिका निभाने की बात कही है। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने बुधवार को कहा कि चीन खाड़ी देशों पर हमलों का समर्थन नहीं करता है और नागरिकों तथा गैर-सैन्य लक्ष्यों पर होने वाले अंधाधुंध हमलों की निंदा करता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति में सबसे बड़ी प्राथमिकता शत्रुता और संघर्ष को और फैलने से रोकना है। चीन संबंधित पक्षों के साथ सहयोग बढ़ाकर क्षेत्र में तनाव कम करने और शांति स्थापित करने के प्रयास जारी रखेगा।
होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग में भी तनाव
गौरतलब है कि क्षेत्र में तनाव 28 फरवरी को उस समय बढ़ गया था जब अमेरिका और इजरायल ने ईरान के कई ठिकानों, जिनमें तेहरान भी शामिल है, पर हमले किए। इसके जवाब में ईरान ने इज़रायल और पश्चिम एशिया में अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। इसी बीच होर्मुज जलडमरूमध्य मार्ग में भी तनाव बना हुआ है। दुबई से लगभग 50 समुद्री मील उत्तर-पश्चिम में बुधवार को एक मालवाहक जहाज पर प्रक्षेपास्त्र से हमला किया गया, जिससे वह इस क्षेत्र में हाल के दिनों में निशाना बनाए गए तीसरे जहाज के रूप में सामने आया। ब्रिटेन की यूके मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशंस (यूकेएमटीओ) के अनुसार जहाज के चालक दल के सदस्य सुरक्षित हैं और किसी पर्यावरणीय क्षति की सूचना नहीं है।
लेखक के बारे में
Madan Tiwariलखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी वरिष्ठ पत्रकार हैं और मीडिया में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है।
परिचय, अनुभव एवं शिक्षा
वर्तमान में मदन हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। कुल एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।
यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं।
मीडिया में अवॉर्ड्स.
मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत एक दर्जन से ज्यादा पुरस्कार जीते हैं।
विशेषज्ञता
देश-विदेश की राजनीति पर गहरी पकड़
यूपी-बिहार समेत सभी राज्यों की खबरों को कवर करने का व्यापक अनुभव
विधानसभा चुनाव, लोकसभा चुनाव, संसद की कार्यवाही को लंबे समय से कवर किया
ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज, एनालिसिस स्टोरीज, एशिया, मिडिल ईस्ट, पश्चिमी देशों की खबरों को कवर करने का एक दशक से ज्यादा का एक्सपीरियंस
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


