होर्मुज से कैसे प्रतिबंधित जहाज निकाल लाया चीन, देखता रह गया नाकेबंदी लगाए बैठा अमेरिका
ईरान के साथ काम करने के चलते अमेरिका ने इसपर प्रतिबंध भी लगाया है। इसकी मालिक कंपनी शंघाई शुआनरुन शिपिंग कंपनी लिमिटेड है। खबर है कि रिच स्टैरी एक मीडियम रेंज टैंकर है, जो 2 लाख 50 हजार बैरल मेथेनॉल लेकर जा रहा है। इसने यूएई के हामरियाह पोर्ट से कार्गो लोड किया था।
अमेरिका की नाकेबंदी का असर चीन पर नहीं हो रहा है। खबर है कि चोकपॉइंट पर ब्लॉक के बाद भी चीन का जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार कर गया है। खास बात है कि इस जहाज पर अमेरिका ने प्रतिबंध भी लगाया है। फिलहाल, अमेरिका या जहाज कंपनी की ओर से इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। हाल ही में चीन ने अमेरिका से कहा था कि ईरान और उसके काम में बाहर से दखल नहीं दिया जाना चाहिए।
रॉयटर्स की रिपोर्ट में एलएसईजी, मरीनट्रैफिक और केप्लर के डेटा के हवाले से बताया गया है कि चीन का टैंकर रिच स्टैरी होर्मुज को पार कर गया है। डेटा के अनुसार, नाकेबंदी के बाद रिच स्टैरी पहला जहाज होगा, जो स्ट्रेट से गुजरा और खाड़ी से बाहर निकल गया। खास बात है कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की इस नाकेबंदी के खिलाफ कई देश सामने आ चुके हैं।
प्रतिबंध के बावजूद निकला
ईरान के साथ काम करने के चलते अमेरिका ने इसपर प्रतिबंध भी लगाया है। इसकी मालिक कंपनी शंघाई शुआनरुन शिपिंग कंपनी लिमिटेड है। खबर है कि रिच स्टैरी एक मीडियम रेंज टैंकर है, जो 2 लाख 50 हजार बैरल मेथेनॉल लेकर जा रहा है। इसने यूएई के हामरियाह पोर्ट से कार्गो लोड किया था।
चीन दे चुका है धमकी
चीन के रक्षा मंत्री डोंग जुन ने कहा, 'हमारे जहाज स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पानी में आ और जा रहे हैं। ईरान के साथ हमारे व्यापार और ऊर्जा के समझौते हैं। हम उन समझौतों का सम्मान करेंगे और उन्हें निभाएंगे, और हम उम्मीद करते हैं कि दूसरे हमारे मामलों में दखल नहीं देंगे।'
शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन ने सोमवार को कहा कि होर्मुज में सुरक्षा, स्थिरता और बिना रुकावट आने-जाने की सुरक्षा अंतरराष्ट्रीय समुदाय के आम हितों को पूरा करती है। जब ट्रंप की टैरिफ धमकियों के बारे में पूछा गया कि तो गुओ ने कहा कि टैरिफ से कोई नहीं जीतता।
ग्लोबल टाइम्स के मुताबिक उन्होंने कहा कि चीन का रुख बहुत साफ है, टैरिफ युद्धों से कोई नहीं जीतता। ये धमकियां ऐसे अहम समय पर आई हैं, जब ट्रंप के मई के बीच में राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ एक अहम समिट के लिए बीजिंग आने की उम्मीद है।
अमेरिका की नाकेबंदी
UKMTO यानी ब्रिटेन के मैरीटाइम ट्रेड ऑपरेशन्स सोमवार देर रात बताया है कि अमेरिकी नौसेना ने ईरान के बंदरगाहों और तटीय क्षेत्रों की नाकेबंदी शुरू कर दी है। इसे अनुसार, मेरिकी सेना की इस कार्रवाई से अरब और ओमान की खाड़ी के साथ अरब सागर और होर्मुज का दक्षिण पूर्व क्षेत्र भी प्रभावित होगा। ईरान ने कार्रवाई पर धमकी देते हुए कहा है कि वे फारस और ओमान की खाड़ी स्थित बंदरगाहों को निशाने बनाएगा।
अमेरिकी सेना के सेंट्रल कमांड ने बताया नाकेबंदी के तहत ईरान बंदरगाह से निकलने और वहां पहुंचने वाले सभी पोतों को रोका जाएगा। अरब और ओमान की खाड़ी में स्थित ईरान के बंदरगाह भी इस कार्रवाई के दायरे में आएंगे। सेना ने ये भी स्पष्ट किया कि ईरानी बंदरगाह के अलावा दूसरे बंदरगाहों पर जाने वाले पोतों को होर्मुज के लिए जाने दिया जाएगा। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति ने होर्मुज की पूरी तरह नाकेबंदी करने की घोषणा की थी।
लेखक के बारे में
Nisarg Dixitनिसर्ग दीक्षित न्यूजरूम में करीब एक दशक का अनुभव लिए निसर्ग दीक्षित शोर से ज़्यादा सार पर भरोसा करते हैं। पिछले 4 साल से वह लाइव हिनुस्तान में डिप्टी चीफ प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं, जहां खबरों की योजना, लेखन, सत्यापन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं। इससे पहले दैनिक भास्कर और न्यूज़18 जैसे बड़े मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क तक की भूमिकाएं निभाईं। उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की, जिसने उनके काम करने के तरीके को व्यावहारिक और तथ्य आधारित बनाया। निसर्ग की खास रुचि खोजी रिपोर्टिंग, ब्रेकिंग स्टोरीज़ और विज़ुअल न्यूज़ स्टोरीज़ में है। वे जटिल मुद्दों को सरल भाषा और स्पष्ट तथ्यों के साथ प्रस्तुत करने में विश्वास रखते हैं। राजनीति और जांच पड़ताल से जुड़े विषयों पर उनकी मजबूत पकड़ है। निसर्ग लोकसभा चुनावों, कई राज्यों के विधानसभा चुनावों और अहम घटनाओं को कवर कर चुके हैं। साथ ही संसदीय कार्यवाही और सुप्रीम कोर्ट की महत्वपूर्ण सुनवाइयों को नियमित रूप से कवर करते हैं। गूगल जर्नलिस्ट्स स्टूडियो में भी निसर्ग योगदान देते हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


