Hindi Newsविदेश न्यूज़China Reaction on Bangladesh Violence in Mohammad Yunus Country Says We Want to See
हम बांग्लादेश में... मोहम्मद यूनुस के देश में मची भयंकर हिंसा के बीच क्या बोला चीन

हम बांग्लादेश में... मोहम्मद यूनुस के देश में मची भयंकर हिंसा के बीच क्या बोला चीन

संक्षेप:

बांग्लादेश में मची हिंसा के बीच चीन ने कहा है कि हम बांग्लादेश में सुरक्षित, स्थिर और सुचारू चुनाव होने की कामना करते हैं और विश्वास है कि बांग्लादेश के विभिन्न क्षेत्र महत्वपूर्ण राजनीतिक एजेंडों को ठीक से आगे बढ़ाएंगे और राष्ट्रीय एकता और स्थिरता बनाए रखेंगे।

Dec 19, 2025 10:49 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, बीजिंग
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश में एक बार फिर से हालात बिगड़ गए हैं और हिंसक घटनाएं हो रही हैं। पिछले साल जुलाई विद्रोह के नेता शरीफ उस्मान हादी की हत्या के बाद से पड़ोसी देश में कई जगह हिंसा और आगजनी की घटनाएं देखने को मिली हैं। मोहम्मद यूनुस के देश के कई मीडिया संस्थानों के दफ्तरों को भी आग के हवाले कर दिया गया। इस बीच, बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति पर चीन की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उसने कहा है कि हम बांग्लादेश में सुरक्षित, स्थिर और सुचारू चुनाव देखना चाहते हैं। बांग्लादेश में फरवरी में आम चुनाव होने हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

न्यूज एजेंसी पीटीआई ने चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता गुओ जियाकुन से बांग्लादेश की मौजूदा स्थिति पर सवाल पूछा कि पिछले कुछ दिनों में कई मीडिया ऑफिस पर हमले हुए हैं और फरवरी में होने वाले चुनावों से पहले बांग्लादेश में हालात लगातार खराब हो रहे हैं। क्या चीन इस पर कोई टिप्पणी करना चाहेगा? इस पर जियाकुन ने जवाब दिया, ''चीन ने गौर किया है कि बांग्लादेश ने 12 फरवरी, 2026 को संसदीय चुनाव कराने की घोषणा की है। चीन बांग्लादेश में सुरक्षित, स्थिर और सुचारू चुनाव होने की कामना करता है और उसे विश्वास है कि बांग्लादेश के विभिन्न क्षेत्र महत्वपूर्ण राजनीतिक एजेंडों को ठीक से आगे बढ़ाएंगे और राष्ट्रीय एकता और स्थिरता बनाए रखेंगे।''

पिछले साल अगस्त में दंगों के बीच शेख हसीना के भारत जाने से पहले चीन ने उनके नेतृत्व वाली पिछली सरकार के साथ घनिष्ठ संबंध बनाए रखे थे। बीजिंग ने मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार के साथ संबंध बढ़ाए, जिन्होंने सहायता और निवेश के लिए चीन का दौरा किया था। बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में गुरुवार रात को हमलों और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं, जिनमें चटगांव में भारतीय सहायक उच्चायुक्त के आवास पर पत्थरबाजी भी शामिल है। ये घटनाएं मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनूस द्वारा टेलीविजन पर राष्ट्र को संबोधित करते हुए इंकलाब मंच के नेता हादी की मौत की पुष्टि करने के बाद हुईं।

ये भी पढ़ें:ये ऐक्ट ऑफ वार… बांग्लादेश में बवाल के बीच पाक की गीदड़भभकी; क्या बोले इशाक डार
ये भी पढ़ें:कौन था हिंदू युवक दीपू चंद्र दास, जिसे बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने जला दिया

इससे पहले इंकलाब मंच ने हादी की मृत्यु की घोषणा की थी। हादी 12 फरवरी को होने वाले आम चुनावों में एक उम्मीदवार थे। छह दिन तक जिंदगी-मौत के बीच जंग लड़ने के बाद सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पिछले सप्ताह उन्होंने मध्य ढाका के विजयनगर इलाके में अपने चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत की थी, तब एक नकाबपोश बंदूकधारी ने उनके सिर में गोली मार दी थी। प्रदर्शनकारियों ने प्रमुख समाचार पत्रों के कार्यालयों पर हमला किया, 32 धानमंडी को हथौड़ों से तोड़ा-फोड़ा, और राजशाही सिटी में अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की भंग हो चुकी पार्टी आवामी लीग के एक कार्यालय को भी ध्वस्त कर दिया।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।