चीन ने अमेरिका-इजरायल को दिया बड़ा झटका, किस पर लगाया बैन; बढ़ेगा तनाव!

Jan 14, 2026 03:56 pm ISTMadan Tiwari रॉयटर्स
share Share
Follow Us on

ब्रॉडकॉम के मालिकाना हक वाली VMware, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स और फोर्टिनेट उन अमेरिकी कंपनियों में से हैं जिनके साइबर सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर पर बैन लगाया गया है, जबकि चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज इजरायली कंपनियों में से एक है।

चीन ने अमेरिका-इजरायल को दिया बड़ा झटका, किस पर लगाया बैन; बढ़ेगा तनाव!

China US Tension: अमेरिका के कई देशों से संबंध बहुत अच्छे नहीं हैं। उसमें चीन भी शामिल है। पिछले कई दशकों में दोनों देश कोविड-19, साउथ चाइना सी में चीन हस्तक्षेप, ताइवान आदि के मुद्दों पर आमने-सामने आ चुके हैं। अब चीन ने तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है। उसने अमेरिका के साथ-साथ इजरायल को भी झटका दिया है। उसने दोनों देशों के कई सॉफ्टवेयर्स को बैन करने का आदेश दिया है। इस मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों ने न्यूज एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि चीनी अधिकारियों ने घरेलू कंपनियों से कहा है कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा चिंताओं के कारण अमेरिका और इजरायल की लगभग एक दर्जन कंपनियों द्वारा बनाए गए साइबर सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल बंद कर दें। चीन के इस आदेश के बाद, बीजिंग के अमेरिका के साथ तनाव बढ़ने की भी आशंका मंडराने लगी है।

उन्होंने बताया कि ब्रॉडकॉम के मालिकाना हक वाली VMware, पालो ऑल्टो नेटवर्क्स और फोर्टिनेट उन अमेरिकी कंपनियों में से हैं जिनके साइबर सिक्योरिटी सॉफ्टवेयर पर बैन लगाया गया है, जबकि चेक प्वाइंट सॉफ्टवेयर टेक्नोलॉजीज इजरायली कंपनियों में से एक है। सूत्रों ने बताया कि चीनी अधिकारियों ने चिंता जताई है कि यह सॉफ्टवेयर गोपनीय जानकारी इकट्ठा करके विदेश भेज सकता है। स्थिति की संवेदनशीलता के कारण सूत्रों ने अपना नाम बताने से मना कर दिया।

बता दें कि जैसे-जैसे अमेरिका और चीन के बीच बढ़ते व्यापार और राजनयिक तनाव के बीच टेक के क्षेत्र में वर्चस्व की लड़ाई चल रही है, बीजिंग पश्चिमी देशों में बनी टेक्नोलॉजी को घरेलू विकल्पों से बदलने के लिए उत्सुक रहा है। हालांकि सेमीकंडक्टर और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सेक्टर को बनाने की उसकी कोशिशें सुर्खियों में रही हैं, लेकिन उसने पश्चिमी कंप्यूटर इक्विपमेंट और वर्ड प्रोसेसिंग सॉफ्टवेयर को भी बदलने की कोशिश की है। चीनी एनालिस्ट्स का भी कहना है कि बीजिंग को इस बात की चिंता बढ़ती जा रही है कि पश्चिमी उपकरणों को विदेशी ताकतें हैक कर सकती हैं।

चीन-अमेरिका में टकराव नया नहीं

चीन और अमेरिका के बीच टकराव कोई नई बात नहीं है। चीन पिछले कुछ दशकों में तेजी से आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है और अमेरिका उसे प्रतिद्वंदी मानता है। ऐसे में दोनों देशों के बीच समय-समय पर विवाद छिड़ता रहता है। हाल के समय में वेनेजुएला में अमेरिका ने जब हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को गिरफ्तार किया था, तब भी चीन ने अमेरिका के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की थी और इसे दादागिरी बताया था। चीनी विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा था कि अमेरिका द्वारा अपदस्थ किए गए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को जबरन हिरासत में लेकर देश से बाहर ले जाने पर चीन ने गहरी चिंता जताई है। चीन की सरकार ने मादुरो को तुरंत रिहा करने की मांग की थी।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।


यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।