जिस एयरपोर्ट पर खड़ा था डोनाल्ड ट्रंप का विमान, मच गई अफरा-तफरी; सामने आई यह वजह

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का विमान पाम बीच एयरपोर्ट से उड़ान भरने वाला था कि अचानक अफरा-तफरी मच गई। बताया गया कि एक विमान का संपर्क कट गया था। इस वजह से एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप कर दिया गया। 

जिस एयरपोर्ट पर खड़ा था डोनाल्ड ट्रंप का विमान, मच गई अफरा-तफरी; सामने आई यह वजह

अमेरिका के पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर रविवार क अफरा-तफरी मच गई और एफ-16 विमानों को तैनात कर दिया गया। उस समय राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप यहीं मौजूद थे और उनका एयरफोर्स वन विमान वॉशिंगटन डीी के लिए उड़ान भरने वाला था।वाइट हाउस के मुताबिक एक सिविलियन एविएशन प्लेन से संपर्क कटने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोपहर करीब 1 बजे के आसपास एक विमान ने टेंपररी फ्लाइट रेस्ट्रिक्शन (TFR) का उल्लंघन किया।

इसके बाद उस विमान को सुरक्षित रूप से वहां से अल ले जाया गया। जानकारी के मुताबिक विमान के पायलट से संपर्क स्थापित करने के लिए फ्लेयर्स का इस्तेमाल किया गया। फ्लेयर्स को आसमान में छोड़ा जाता है और ये वहीं जलकर खाक हो जाते हैं। जमीन पर इससे किसी को कोई नुकसान नहीं होता है।

डोनाल्ड ट्रंप को लेकर अपडेट

वाइट हाउस और सीक्रेट सर्विस ने इस बात की पुष्टि की है कि इस घटनाक्रम को कोई प्रभाव डोनाल्ड ट्रंप और उनके विमान पर नहीं पड़ा है। वाइट हाउस ने बताया कि एक विमान का संपर्क अचानक एटीसी से टूट गया था। हालांकि थोड़ी देर में फिर सेसंपर्क स्थापित हो गया। एयरपोर्ट पर किसी प्रकार की ड्रोन गतिविधि नहीं देखी गई है।

कुछ लोगों ने कहा कि एयरपोर्ट पर ड्रोन की गतिविधियां देखी जाने के बाद ग्राउंड स्टॉप किया गया था। सिक्योरिटी स्टाफ के मुताबिक इस घटनाक्रम के बाद कुछ हेलिकॉप्टरों के जरिए एयरस्पेस की भी जांच करवाई गई है। वहीं सीक्रेट सर्विस के प्रवक्ता ने कहा कि किसी डर की वजह से हेलिकॉप्टर नहीं उड़ाए गए थे। जानकारी के मुताबिक पाम बीच एयरपोर्ट पर अब संचालन सामान्य है।

मध्य एशिया का तनाव कम करने की कवायद

सऊदी अरब, मिस्र, तुर्किये और पाकिस्तान के विदेश मंत्रियों ने चतुष्पक्षीय शिखर सम्मेलन के दौरान रविवार को इस्लामाबाद में पश्चिम एशिया संघर्ष पर चर्चा की ताकि तनाव कम करने का रास्ता खोजा जा सके। पश्चिम एशिया सघर्ष ने क्षेत्र को अस्थिर कर दिया है और वैश्विक अर्थव्यवस्था में गंभीर व्यवधान पैदा किया है।

एक अधिकारी ने बताया कि विदेश मंत्रियों ने क्षेत्रीय स्थिति पर चर्चा की और सुरक्षा मुद्दों पर विचार-विमर्श करते हुए क्षेत्र में व्यापक शांति के विकल्पों पर मंथन किया। यह शिखर सम्मेलन अमेरिका और ईरान के बीच सीधी वार्ता में देरी के बीच हुई। बैठक के बाद कोई बयान जारी नहीं किया गया। विदेश कार्यालय के अनुसार, मिस्र और तुर्किये के विदेश मंत्री शनिवार को इस्लामाबाद पहुंच चुके थे, जबकि सऊदी अरब के विदेश मंत्री फैसल बिन फरहान अल सऊद रविवार को पहुंचे।

इसने बताया कि मिस्र के विदेश मंत्री बद्र अब्देलत्ती और तुर्किये के विदेश मंत्री हाकान फिदान और सऊदी अरब के विदेश मंत्री, पाकिस्तान के उपप्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री इसहाक डार के निमंत्रण पर इस्लामाबाद पहुंचे।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।