Hindi Newsविदेश न्यूज़Catch an immigrant in the US get unlimited beer Aidaho Bars special offer dhs reacts
अप्रवासी पकड़वाओ, अनलिमिटेड बीयर पाओ; बार का खास ऑफर, एजेंसी ने किया रिएक्ट

अप्रवासी पकड़वाओ, अनलिमिटेड बीयर पाओ; बार का खास ऑफर, एजेंसी ने किया रिएक्ट

संक्षेप:

अमेरिका के आइडाहो में एक बार ने अप्रावसियों को पकड़वाने वाले को अनलिमिटेड बीयर का ऑफर दिया है। बार के मुताबिक अगर कोई ऐसा करता है तो उसे एक महीने तक फ्री बीयर दी जाएगी।

Nov 30, 2025 12:20 pm ISTUpendra Thapak लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका में काफी समय से अप्रवासियों के खिलाफ माहौल चल रहा है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद यह पहल और भी ज्यादा तेज हो गई। अब आम लोग भी अप्रवासियों को देश से निकालने के लिए अपना सहयोग दे रहे हैं। हाल ही में हुए वाइट हाउस गोलीबारी की घटना के बाद आइडाहो राज्य के ईगल शहर के एक बार ने अनोखी पेशकश की है। इस बार ने अवैध प्रवासियों का पता बताकर निर्वासित करवाने वाले को महीने भर फ्री बीयर ऑफर करने का ऐलान किया है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सोशल मीडिया साइट एक्स पर बार का यह ऑफर देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद इस पर अमेरिकी होमलैंड सिक्योरिटी विभाग की नजर पड़ी। उन्होंने ने भी इसे हाथों-हाथ लिया और इस पर एक गिफ कमेंट कर दिया। इस गिफ में दिखाया गया एक किरदार आश्चर्य में अपनी बड़ी सी आंखें खोलता है और उसके हाथ से एक गिलास गिर जाता है। स्पष्ट रूप से यह हैरानी वाली भावना थी।

होमलैंड सिक्योरिटी की तरफ से दिए गए इस रिएक्शन के बाद लोगों ने भी इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक व्यक्ति ने लिखा, "अगर यह ऑफर होमलैंड वालों के लिए है तो उनका आधा स्टाफ नशे में हो जाएगा।" एक और व्यक्ति ने इस पर कहा, "इस ऑफर के बाद आज आधी रात तक आइडाहो अमेरिका की सबसे सुरक्षित सीमा बन जाएगा। बार टैब्स कांग्रेस से ज्यादा काम कर रहे हैं।"

कौन हैं इस बार का मालिक?

इस बार के मालिक का नाम मार्क फिट्जपैट्रिक है। इन्हें कट्टर ट्रंप समर्थक माना जाता है। एलजीबीटीक्यू प्लस के प्राइड मंथ के जवाब में इन्होंने हेट्रोसेक्सुअल ऑसमनेस मंथ बनाने की भी शुरुआत की थी। 2024 के समय पर इन्होंने अपने बार में हेट्रोसेक्शुअल लोगों के लिए खास ऑफर दिया था। हेट्रोसेक्शुअल का मतलब वह लोग जो अपने से विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण रखते हैं।

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak
उपेन्द्र पिछले कुछ समय से लाइव हिन्दुस्तान के साथ बतौर ट्रेनी कंटेंट प्रोड्यूसर जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली (2023-24 बैच) से पूरी की है। इससे पहले भोपाल के बरकतउल्ला विश्वविद्यालय से अपना ग्रैजुएशन पूरा किया। मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के रहने वाले हैं। अंतर्राष्ट्रीय संबंधों, राजनीति के साथ-साथ खेलों में भी दिलचस्पी रखते हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।