बीबी ने दुनिया को किया ब्लैकमेल, नेतन्याहू तीसरा विश्व युद्ध चाहते हैं; जानें पूरा दावा किसका है
मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच अमेरिकी टिप्पणीकार कैंडेंस ओवेन्स ने इजरायल और उसके प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्होंने दुनिया को ब्लैकमेल किया। ओवेन्स ने अमेरिका-ईरान संघर्ष में एपस्टीन फाइलों का कथित संबंध बताते हुए तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी है।

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच रूढ़िवादी अमेरिकी टिप्पणीकार कैंडेंस ओवेन्स ने रविवार को इजरायल और उसके प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि उन्होंने 'दुनिया को ब्लैकमेल' किया। ओवेन्स ने अमेरिका-ईरान संघर्ष में जेफरी एपस्टीन फाइलों का कथित संबंध बताते हुए तीसरे विश्व युद्ध की चेतावनी दी है। ओवेन्स ने सोशल मीडिया एक्स लिखा कि इजरायल, जिसके लिए जेफरी एपस्टीन काम करता था, ने दुनिया को ब्लैकमेल किया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इजरायल या उनके तथाकथित 'रेड हीफर' युद्ध का बिल्कुल समर्थन नहीं करती। उन्होंने आगे आरोप लगाया कि इजरायल और नव-रूढ़िवादी तत्व तीसरे विश्व युद्ध को भड़काना चाहते हैं, ताकि ईरान में रॉथ्सचाइल्ड बैंकिंग स्थापित की जा सके और वैश्विक स्तर पर सूदखोरी के माध्यम से लोगों को गुलाम बनाया जा सके।
ओवेन्स ने ईरानी स्कूली छात्राओं पर हुए कथित हमले का जिक्र करते हुए कहा कि हमने बिना किसी तत्काल खतरे या उकसावे के 250 ईरानी स्कूली छात्राओं की हत्या कर दी। यह इसलिए किया गया क्योंकि बीबी (नेतन्याहू) और नव-रूढ़िवादी तीसरा विश्व युद्ध चाहते हैं। उन्होंने अमेरिका को कर्ज, जुआ, अश्लीलता और कभी न खत्म होने वाले युद्धों से तबाह होने का दावा किया। बता दें कि कुछ दिन पहले ओवेन्स ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर निशाना साधते हुए कहा था कि ट्रंप 'गुस्से में' हैं और इस युद्ध का समर्थन केवल ट्रंप-विरोधी तथा इजरायल-समर्थक लोग कर रहे हैं। उन्होंने लिखा कि वे युद्ध बुरी तरह हार रहे हैं और ट्रंप को यह भ्रम देने की कोशिश कर रहे हैं कि उनके समर्थक यही चाहते थे।
इस बीच, अमेरिका और ईरान के बीच तनाव चरम पर पहुंच गया है। तेहरान ने चेतावनी दी है कि अगर वाशिंगटन राष्ट्रपति ट्रंप की बिजली संयंत्रों पर हमले की धमकी को अंजाम देता है, तो तेल निर्यात के लिए महत्वपूर्ण होर्मुज जलडमरूमध्य को तुरंत 'पूरी तरह बंद' कर दिया जाएगा। ट्रंप ने शनिवार देर रात 48 घंटे की समय सीमा तय की थी कि जलडमरूमध्य खोला जाए, अन्यथा ईरान के बिजली संयंत्रों को 'नष्ट' कर दिया जाएगा।
दूसरी ओर ईरानी मिसाइल हमलों में इजरायल के दक्षिणी इलाकों में कई लोग घायल हुए हैं, जिसमें एक गुप्त परमाणु अनुसंधान स्थल के पास का क्षेत्र शामिल है। नेतन्याहू ने इसे 'चमत्कार' बताया कि किसी की जान नहीं गई। इजरायल ने दावा किया है कि वह और अमेरिका अपने लक्ष्यों ( ईरान के परमाणु एवं मिसाइल कार्यक्रम को कमजोर करना, प्रॉक्सी समर्थन रोकना तथा ईरानी जनता को धर्मतंत्र से मुक्त करने ) की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
लेखक के बारे में
Devendra Kasyapदेवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।
देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।
मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


