Hindi Newsविदेश न्यूज़Canadian PM Mark Carney says ties with India crucial to reducing US trade dependence
ट्रंप टैरिफ के बीच कनाडा का 'इंडिया प्लान', PM मार्क कार्नी के बयान से US को लगेगी मिर्ची

ट्रंप टैरिफ के बीच कनाडा का 'इंडिया प्लान', PM मार्क कार्नी के बयान से US को लगेगी मिर्ची

संक्षेप:

कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत के साथ अपनी सरकार की प्रगति पर जोर दिया है, जो अमेरिका पर व्यापारिक निर्भरता घटाने की उनकी रणनीति का अभिन्न अंग है। दक्षिण कोरिया में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कार्नी ने कहा कि इस पहल को मिल रही गति 'भारत के साथ हमारी उन्नति' से साफ झलक रही है।

Sun, 2 Nov 2025 05:54 PMDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए टैरिफ के कारण कई देश परेशान हैं। ऐसे में वे वैकल्पिक रास्तों की तलाश में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने भारत के साथ अपनी सरकार की प्रगति पर जोर दिया है, जो अमेरिका पर व्यापारिक निर्भरता घटाने की उनकी रणनीति का अभिन्न अंग है। दक्षिण कोरिया के ग्योंगजू में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कार्नी ने कहा कि इस पहल को मिल रही गति 'भारत के साथ हमारी उन्नति' से साफ झलक रही है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

हालांकि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपेक) सम्मेलन में शामिल नहीं हुए, लेकिन कार्नी ने बताया कि कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद तथा उनके कैबिनेट के अन्य सदस्यों ने भारतीय समकक्षों के साथ विचार-विमर्श किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि हमारा प्रमुख लक्ष्य घरेलू साझेदारियों को मजबूत करना, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सहयोग बढ़ाना और अमेरिका पर निर्भरता कम करना है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के जारी बयान के अनुसार, चूंकि हम अगले दशक में गैर-अमेरिकी निर्यात को दोगुना करने के अपने महत्वपूर्ण अभियान को गति दे रहे हैं, इसलिए कनाडा की नई सरकार भारत-प्रशांत क्षेत्र के साझेदारों के साथ मिलकर कनाडाई मजदूरों व उद्यमियों के लिए नए द्वार खोलने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। कार्नी ने जोर देकर कहा कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र कनाडाई श्रमिकों और कारोबारियों के समक्ष अनगिनत संभावनाएं बिखेरता है। कनाडा इनका फायदा उठाने और बाजी मारने को तैयार है।

बता दें कि इस साल मार्च में पदभार संभालने के बाद कार्नी ने भारत से संबंधों को धीरे-धीरे सुधारा है, जो सितंबर 2023 में बिगड़ गए थे। तब पूर्व प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने संसद में दावा किया था कि ब्रिटिश कोलंबिया के सरे में 18 जून 2023 को खालिस्तान समर्थक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या और भारतीय एजेंटों के बीच 'विश्वसनीय लिंक' के आरोप हैं।

भारत ने इन दावों को 'बेतुका' और 'दुर्भावनापूर्ण' करार दिया। स्थिति पिछले साल अक्टूबर में और खराब हो गई, जब ओटावा ने नई दिल्ली से कनाडा में हिंसक अपराधों से जुड़े जांच के सिलसिले में अपने छह राजनयिकों व अधिकारियों को वापस बुलाने का अनुरोध किया। जवाब में भारत ने भी छह कनाडाई राजनयिकों को देश से बाहर कर दिया।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap
देवेन्द्र कश्यप, लाइव हिंदुस्तान में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर। पटना से पत्रकारिता की शुरुआत। महुआ न्यूज, जी न्यूज, ईनाडु इंडिया, राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे बड़े संस्थानों में काम किया। करीब 11 साल से डिजिटल मीडिया में कार्यरत। MCU भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई। पटना व‍िश्‍वविद्यालय से पॉलिटिकल साइंस से ग्रेजुएशन। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान में नेशनल, इंटरनेशनल डेस्क पर सेवा दे रहे हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।