Hindi Newsविदेश न्यूज़Can men get pregnant Who is the Indian-origin doctor nish verma was asked this in the US Congress
क्या पुरुष भी हो सकते हैं प्रेंग्नेंट? कौन हैं भारतीय मूल की डॉक्टर जिनसे अमेरिकी संसद में पूछा गया सवाल

क्या पुरुष भी हो सकते हैं प्रेंग्नेंट? कौन हैं भारतीय मूल की डॉक्टर जिनसे अमेरिकी संसद में पूछा गया सवाल

संक्षेप:

अमेरिकी संसद में भारतीय मूल की डॉक्टर निशा वर्मा से सवाल किया गया कि क्या पुरुष भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं? डॉ. निशा ने इसका सीधा जवाब नहीं दिया बल्कि उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र का इस्तेमाल राजनीति में नहीं होना चाहिए। 

Jan 16, 2026 05:42 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

अमेरिका की संसद में गर्भपात के लिए इस्तेमाल होने वाली दवाओं को लेकर चर्चा के दौरान एक नई ही बहस शुरू हो गई और इस बहस के केंद्र में भारतीय मूल की एक डॉक्टर निशा वर्मा हैं। उनसे पूछा गया कि क्या पुरुष भी प्रेग्नेंट हो सकते हैं? शिक्षा, श्रम और पेंशन कमेटी की सुनवाई के दौरान चर्चा मिफेप्रिस्टोन (गर्भपात की दवा) की सुरक्षा पर हो रही थी। इसी दौरान रिपब्लिकन सांसदों ने डॉक्टर निशा वर्मा से यह अजीब सवाल पूछ लिया गया। इसपर डॉ. निशा ने कहा कि इस तरह के सवाल का जवाब हां या ना में नहीं दिया जा सकता। यह चिकित्सा से जुड़ा एक बड़ा सवाल है और इसकी संभावनाओं पर चर्चा करना इतना सहज नहीं है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

क्या पुरुष भी हो सकते हैं प्रेग्नेंट?

सीनेटर एश्ले मूडी और जोश हॉले ने डॉक्टर निशा वर्मा से पूछा कि क्या पुरुष प्रेग्नेंट हो सकते हैं? इसपर डॉक्टर वर्मा ने कहा कि इस बातचीत का उद्देश्य उन्हें साफ नहीं नजर आ रहा है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग तरह के मरीजों का इलाज करती हैं और यह सवाल राजनीति से प्रेरित लगता है। इसपर जोश हॉले ने कहा कि यह जीवविज्ञान का सवाल है। इसपर डॉक्टर वर्मा ने कहा, मेडिकल के क्षेत्र में प्रमाण के आधार पर ही बात होती है इसलिए इस तरह के सवाल पूछकर इसे राजनीति का नया हथियार ना बनाएं।

कौन हैं डॉ. निशा वर्मा

डॉ. निशा वर्मा का जन्म अमेरिका के ही नॉर्थ कैरोलिना में हुआ था। हालांकि उनके माता-पिता दोनों ही भारतीय मूल के हैं। निशा वर्मा ने मानवशास्त्र और जीव विज्ञान की पढ़ाई यूनिवर्सिटी ऑफ नॉर्थ कैरोलिना से की है और इसके बाद एमडी की डिग्री भी हासिल की। उन्होंने बेथ इजरायल डनेस मेडिकल सेंटर से गायनेकोलॉजी और ऑब्स्टेट्रिक्स में रेजिडेंसी पूरी की है और इसके बाद एमोरी यूनिवर्सीटी में पब्लिक हेल्थ की भी डिग्री ली है। वह एक डबल बोर्ड प्रमाणित स्त्री रोग विशेषज्ञ हैं और डॉर्डिया में सेवाएं दे रही हैं। वह फिजिशइयंस फॉर रिप्रोडक्टिव हेल्थ की फेलो हैं।

अकैडमी हेल्थ के मुताबिक वह रिप्रोडक्टिव हेल्थ पॉलिसी ऐंड एडवोकेसी की वरिष्ठ सलाहकार हैं। इसके अलावा वह एमोरी यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन में एडजंक्ट असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर कार्य कर रही हैं।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।