
दक्षिण अफ्रीका के पहाड़ी इलाके में बड़ी बस दुर्घटना, 42 लोगों की हो गई मौत
यह हादसा एन1 हाईवे पर लुई ट्रिचार्ड्ट शहर के पास हुआ, जो राजधानी प्रिटोरिया से लगभग 400 किलोमीटर उत्तर में है। लिम्पोपो की प्रांतीय सरकार ने अपने बयान में कहा, ‘बस में जिम्बाब्वे और मलावी के नागरिक सवार थे।’
दक्षिण अफ्रीका में उत्तरी हिस्से के पहाड़ी क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, बस दुर्घटना में 42 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा एन1 हाईवे पर लुई ट्रिचार्ड्ट शहर के पास हुआ, जो राजधानी प्रिटोरिया से लगभग 400 किलोमीटर उत्तर में है। लिम्पोपो की प्रांतीय सरकार ने अपने बयान में कहा, 'बस में जिम्बाब्वे और मलावी के नागरिक सवार थे, जो अपने देशों की यात्रा कर रहे थे।' हालांकि, प्रांतीय सरकार ने तत्काल यह नहीं बताया कि इस हादसे में कितने लोग घायल हुए हैं।

दूसरी ओर, अमेरिकी के साउथ कैरोलिना के ब्यूफोर्ट काउंटी के भीड़भाड़ वाले बार में रविवार तड़के हुई गोलीबारी हुई। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और अन्य 20 घायल हो गए। ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने बताया कि सेंट हेलेना द्वीप स्थित विलीज़ बार एंड ग्रिल में फायरिंग हुई। घटना के समय सैकड़ों लोग घटनास्थल पर मौजूद थे। कई लोगों को गोलबारी से बचने के लिए आसपास के दुकानों और घरों की ओर भागते हुए देखा गया।
अमेरिका के साउथ कैरोलिना में गोलीबारी
रिपोर्ट के अनुसार, गोलीबारी के दौरान चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लगभग 20 लोग घायल हो गए, जिनमें से चार की हालत गंभीर है। ब्यूफोर्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि उसने सेंट हेलेना में कानून प्रवर्तन एजेंसियों की तैनाती बढ़ा दी है। कार्यालय ने जनता से घटना के बारे में जानकारी देने की अपील की है।

लेखक के बारे में
Niteesh Kumarलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


