रूस के हमले में बाल-बाल बच गए यूके के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन, क्या करने गए थे यूक्रेन?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यूक्रेन से पोलैंड के वक्त जाने के दौरान यूके के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन बाल-बाल बच गए। वह ट्रेन से सफर कर रहे थे। उनके पीछे वाली ट्रेन के पास रूस ने ड्रोन से हमला कर दिया। 

Boris Johnson
रूस के ड्रोन हमले में बाल-बाल बचे बोरिस जॉनसन

भारत में ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान रूस और यूक्रेन का युद्ध रुकवाने को लेकर रणनीति तैयार हो रही थी। उधर रूस के ड्रोन हमले में ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन समेत कई अंतरराष्ट्रीय नेता बाल-बाल बच गए। जानकरी के मुताबिक यूक्रेन-पोलैंड बॉर्डर के पास ड्रोन से एक ट्रेन को निशाना बनाया गया। इससे थोड़ी ही आगे एक और ट्रेन थी जिसमें यूके के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ड्ट समेत कई बड़े नेता मौजूद थे। घटना के बाद तुरंत इस ट्रेन को भी खाली करवाया गया।

कीव में एक सुरक्षा सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद ये सभी लोग पोलैंड की ओर जा रहे थे। स्थानीय समय के मुताबिक सुबह के 5 बजे ही ड्रोन अलर्ट जारी कर दिया गया।

तय समय से पहले चल दी ट्रेन

यूक्रेन के सरकारी रेल संचालक के अनुसार, ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन, स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री कार्ल बिल्ट और यूरोपीय संघ के कई देशों के सुरक्षा सलाहकारों को ले जा रही एक राजनयिक ट्रेन जानबूझकर याहोदीन स्टेशन से निर्धारित समय से पहले चल दी थी।

रेल संचालक ने 'टेलीग्राम' पर एक पोस्ट में कहा, ''इस बात की काफी संभावना है कि रूसी ड्रोन का वास्तविक निशाना राजनयिक ट्रेन ही थी, जो निर्धारित समय से पहले स्टेशन से रवाना हो गई थी।'' स्वीडन के पूर्व प्रधानमंत्री बिल्ट ने 'एक्स' पर याहोदीन-दोरुहुस्क सीमा चौकी के पास स्थित याहोदीन स्टेशन पर हुए हमले का वीडियो साझा किया।

यूक्रेन के सरकारी रेल संचालक के अनुसार, एक अन्य ट्रेन, जिसमें सीआईए के पूर्व निदेशक डेविड पेट्रियस सवार थे, ड्रोन के हमले के समय याहोदीन स्टेशन पर ही मौजूद थी। किसी भी ट्रेन में तत्काल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

एक दिन पहले ही पोलैंड की सीमा के पास रूस ने याहोडिन शहरमें हमला किया था जिसके बाद एक पेट्रोल पंप में आग लग गई थी। यूक्रेन के अधिकारियों ने बताया कि रूस ने देश भर में हवाई हमले तेज कर दिये हैं। यूक्रेन के विदेश मंत्री अंदरी सिबिहा ने 'एक्स' पर लिखा, "याहोडिन में यूक्रेन-पोलैंड सीमा पारगमन केंद्र पर रूस के बर्बर हमले केवल हमारी राजकीय सीमाओं पर हमलों का सिलसिला भर नहीं हैं। यह पुतिन का आतंक है, जो सीधे यूरोपीय संघ (ईयू) और नाटो के दरवाजे पर 'दस्तक' दे रहा है।"

यूक्रेनी प्रसारक 'सुस्पिलने' की रिपोर्ट के अनुसार, हमले के मलबे से पेट्रोल पंप की इमारत और पास में खड़े कई ट्रकों में आग लग गयी। इस वजह से पारगमन सीमा को कुछ समय के लिए बंद कर दिया गया था, लेकिन स्थानीय समयानुसार आज सुबह 10 बजे तक परिचालन सामान्य रूप से बहाल कर दिया गया है।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha

विद्यालयी जीवन से ही कलात्मक अभिव्यक्ति, विचारशील स्वभाव और मिलनसार व्यक्तित्व और सामान्य के अंदर डुबकी लगाकर कुछ खास खोज लाने का कौशल पत्रकारिता के लिए अनुकूल साबित हुआ। अंकित ओझा एक दशक से डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में लगातार सक्रिय हैं। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी के रहने वाले अंकित ओझा समाचारों की दुनिया में तथ्यों के महत्व के साथ ही संवेदनशीलता के पक्ष को साधने में निपुण हैं। पिछले चार साल से हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के 'लाइव हिन्दुस्तान' के लिए चीफ कॉन्टेंट प्रड्यूसर पद पर कार्य कर रहे हैं। इससे पहले 'टाइम्स ऑफ इंडिया' और 'इंडियन एक्सप्रेस' ग्रुप के साथ भी कार्य कर चुके हैं।


राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, राज्य और सामाजिक सरोकारों की खबरों के संपादन में लंबा अनुभव होने के साथ ही अपने-आसपास की घटनाओं में समाचार तत्व निकालने की अच्छी समझ है। घटनाओं और समाचारों से संबंधित फैसले लेने और त्वरित समाचार प्रकाशित करने में विशेष योग्यता है। इसके अलावा तकनीक और पाठकों की बदलती आदतों के मुताबिक सामग्री को रूप देने के लिए निरंतर सीखने में विश्वास करते हैं। अंकित ओझा की रुचि राजनीति के साथ ही दर्शन, कविता और संगीत में भी है। लेखन और स्वरों के माध्यम से लंबे समय तक आकाशवाणी से भी जुड़े रहे। इसके अलावा ऑडियन्स से जुड़ने की कला की वजह से मंचीय प्रस्तुतियां भी सराही जाती हैं।


अकादमिक योग्यताः अंकित ओझा ने प्रारंभिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से पूरी करने के बाद जामिया मिल्ल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता में ही ग्रैजुएशन किया है। इसके बाद भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में एमए किया है। जामिया में अध्ययन के दौरान ही इटैलियन और उर्दू भाषा में भी कोर्स किए हैं। इसके अलावा पंजाबी भाषा की भी अच्छी समझ रखते हैं। विश्वविद्यालय में NCC का 'C सर्टिफिकेट' भी प्राप्त किया है। IIMC और ऑक्सफर्ड से स्वास्थ्य पत्रकारिता का सर्टिफिकेट भी प्राप्त किया है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़रूस के हमले में बाल-बाल बच गए UK के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन, क्यों गए थे यूक्रेन?