चौधरी बन रहे पाकिस्तान को दोस्त ने ही दिया झटका, मध्यस्थता प्रस्ताव ईरान ने कर दिया खारिज
ईरान ने पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया है। पाकिस्तान ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध में मध्यस्थता की बात कही थी। पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जोर-शोर से इस मुहिम में लगे हुए थे।

ईरान ने पाकिस्तान के मध्यस्थता प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया है। पाकिस्तान ने अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध में मध्यस्थता की बात कही थी। पाकिस्तान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ जोर-शोर से इस मुहिम में लगे हुए थे। ईरान ने साफ कहा है कि वह पाकिस्तान द्वारा शुरू किए गए किसी भी शांति वार्ता का हिस्सा नहीं है। बता दें कि पिछले दिनों शहबाज शरीफ प्रशासन के एक शीर्ष अधिकारी ने बताया था कि पाकिस्तान अमेरिका-ईरान शांति वार्ता में मध्यस्थता करने की कोशिश कर रहे हैं। पाकिस्तान ने इस शांति वार्ता की मेजबानी की भी इच्छा जताई थी।
सोशल मीडिया पोस्ट पर क्या लिखा
ईरान के विदेश मंत्री ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहाकि अमेरिका सीधे तौर पर कोई बातचीत नहीं कर रहा है। वह सिर्फ मध्यस्थों के जरिए गैरजरूरी और बड़ी-बड़ी डिमांड्स रख रहा है। इस पोस्ट में आगे कहा गया है कि अमेरिका की डिप्लोमेसी लगातार बदल रही है। लेकिन हम अपने रुख पर पूरी तरह से कायम हैं। एक्स पर मुंबई के कांसुलेट जनरल ऑफ ईरान की इस पोस्ट में लिखा है कि पाकिस्तान का फोरम केवल उनका है। हम इसमें बिल्कुल भी भागीदार नहीं कर रहे हैं।
पाकिस्तान का क्या था दावा
पाकिस्तान ने दावा किया कि इस्लामाबाद ने न केवल अमेरिका का 15 सूत्रीय प्रस्ताव ईरान को सौंपा है, बल्कि शांति समझौते पर हस्ताक्षर करने के लिए तेहरान की मांगें भी ट्रंप प्रशासन के सामने रखी हैं। अधिकारी ने बताया कि 15-सूत्रीय प्रस्ताव में ईरान की परमाणु एवं क्षेत्रीय नीतियों को लक्षित करते हुए कड़े नियम निर्धारित किए गए हैं, जिसके बदले में ईरान को प्रतिबंधों में बड़ी राहत दी जाएगी। प्रस्ताव के तहत, ईरान को अपना परमाणु कार्यक्रम पूरी तरह से समाप्त करना होगा और भविष्य में कभी भी परमाणु हथियार न बनाने की प्रतिबद्धता जतानी होगी।
इसके अलावा सभी संवर्धित परमाणु सामग्री को एक निर्धारित समय सीमा के भीतर अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) को सौंप दिया जाएगा। इस प्रस्ताव के तहत नतान्ज परमाणु संयंत्र, इस्फहान परमाणु प्रौद्योगिकी केंद्र और फोर्दो ईंधन संवर्धन संयंत्र सहित प्रमुख परमाणु सुविधाओं को निष्क्रिय व नष्ट कर दिया जाएगा। पाकिस्तानी अधिकारी ने प्रस्ताव के बारे में बताया कि आईएईए को ईरान के परमाणु कार्यक्रम के सभी पहलुओं तक पूर्ण पहुंच प्रदान की जाएगी।
लेखक के बारे में
Deepak Mishraमूल रूप से आजमगढ़ के रहने वाले दीपक मिश्रा के लिए पत्रकारिता में आना कोई संयोग नहीं था। घर में आने वाली तमाम मैगजीन्स और अखबार पढ़ते-पढ़ते खुद अखबार में खबर लिखने तक पहुंच गए। हालांकि सफर इतना आसान भी नहीं था। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद जब घरवालों को इस इरादे की भनक लगी तो खासा विरोध भी सहना पड़ा। फिर मन में ठाना कि चलो जमीनी अनुभव लेकर देखते हैं। इसी मंशा के साथ ग्रेजुएशन की पढ़ाई के दौरान आजमगढ़ के लोकल टीवी में काम करना शुरू किया। कैमरे पर शहर की गतिविधियां रिकॉर्ड करते, न्यूज बुलेटिन लिखते और कुछेक बार उन्हें कैमरे के सामने पढ़ते-पढ़ते इरादा मजबूत हो गया कि अब तो मीडिया में ही जाना है।
आजमगढ़ के डीएवी डिग्री कॉलेज से इंग्लिश, पॉलिटिकल साइंस और हिस्ट्री विषयों में ग्रेजुएशन के बाद वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में मास्टर डिग्री। इसके बाद अखबारों में नौकरी का सिलसिला शुरू हुआ आज अखबार से। फिर दैनिक जागरण के बाइलिंगुअल अखबार आई नेक्स्ट में वाराणसी में डेस्क पर नौकरी। वहां से सेंट्रल डेस्क कानपुर का सफर और फिर पत्रिका अखबार के इवनिंगर न्यूज टुडे में सेंट्रल डेस्क हेड की जिम्मेदारी। बाद में पत्रिका अखबार के लिए खेल डेस्क पर भी काम करने का मौका मिला। पत्रिका ग्रुप में काम करते हुए 2014 फीफा वर्ल्ड कप की कवरेज के लिए अवॉर्ड भी मिला।
यूपी में वापसी हुई फिर से दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में और जिम्मेदारी मिली गोरखपुर में डेस्क हेड की। आई नेक्स्ट की दूसरी पारी में दो बार गोरखपुर एडिशन के संपादकीय प्रभारी की भी भूमिका निभाई। वहीं, कुछ अरसे तक इलाहाबाद में डेस्क हेड की जिम्मेदारी भी संभाली। दैनिक जागरण आई नेक्स्ट में काम करने के दौरान, डिजिटल फॉर्मेट के लिए वीडियो स्टोरीज करते रहे। इसमें कुंभ 2019 के लिए वीडियो स्टोरीज भी शामिल हैं। बाद में यहां पर पॉडकास्ट के दो शो किए। जिनमें से एक आईपीएल रिकॉर्ड बुक और दूसरा शहर का किस्सा रहा।
जून 2021 से लाइव हिन्दुस्तान में होम टीम का हिस्सा। इस दौरान तमाम चुनाव, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय घटनाक्रमों की खबरें की। साथ ही क्रिकेट टीम के साथ सहभागिता निभाते हुए आईपीएल और टी-20 विश्वकप, चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई। कुंभ 2025 के दौरान लाइव हिन्दुस्तान के लिए वीडियो स्टोरीज कीं।
अगर रुचि की बात करें तो फिल्में देखना, किताबें पढ़ना, कुछ नई स्किल्स सीखते रहना प्रमुख हैं। मिररलेस कैमरे के साथ वीडियो शूट करना और प्रीमियर प्रो पर एडिटिंग में दक्षता। प्रिय विषयों में सिनेमा और खेल दिल के बेहद करीब हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


