मतदान से तीन दिन पहले खूनखराबा, बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी की चाकू मारकर हत्या

Feb 10, 2026 05:16 pm ISTDevendra Kasyap लाइव हिन्दुस्तान
share

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में सोमवार को एक हिंदू व्यापारी की हत्या कर दी गई। यह घटना देश में प्रधानमंत्री पद के लिए आम चुनाव के मतदान से ठीक तीन दिन पहले हुई है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय सुसेन चंद्र सरकार के रूप में हुई है, जो पेशे से चावल का व्यापारी थे।

मतदान से तीन दिन पहले खूनखराबा, बांग्लादेश में हिंदू व्यापारी की चाकू मारकर हत्या

बांग्लादेश के मयमनसिंह जिले में सोमवार को एक हिंदू व्यापारी की हत्या कर दी गई। यह घटना देश में प्रधानमंत्री पद के लिए आम चुनाव के मतदान से ठीक तीन दिन पहले हुई है। मृतक की पहचान 62 वर्षीय सुसेन चंद्र सरकार के रूप में हुई है, जो पेशे से चावल का व्यापारी थे। रिपोर्ट के अनुसार, दुकान के अंदर ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बीडीन्यूज 24 के अनुसार, त्रिशाल थाने के ओसी मोहम्मद फिरोज हुसैन ने बताया कि हत्या उनकी ही दुकान के अंदर बेरहमी से की गई। हत्यारों ने कत्ल के बाद दुकान का शटर बंद कर दिया और फरार हो गए। बताया जा रहा है कि यह वारदात मयमनसिंह के त्रिशाल उपजिला में सोमवार रात करीब 11 बजे हुई। पीड़ित की दुकान का नाम 'भाई भाई एंटरप्राइज' है, जो बोगर बाजार चौराहे पर स्थित है। बताया जा रहा है कि सुसेन चंद्र सरकार साउथकंडा गांव के रहने वाले थे।

ओसी फिरोज के अनुसार, अज्ञात हमलावरों ने सरकार पर धारदार हथियार से हमला किया और फिर शटर गिराकर उन्हें दुकान के अंदर ही छोड़ दिया। बीडीन्यूज़ 24 ने फिरोज के हवाले से बताया कि पीड़ित के परिवारवालों ने उनकी तलाश में दुकान का शटर खोला और उन्हें खून से लथपथ पाया।

इसके बाद परिवारवालों ने उन्हें तुरंत मयमनसिंह मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाने के अधिकारी फिरोज ने बताया कि सरकार के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जाएगा और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। और ये पता लगाने की कोशिश की जा रही है इस घटना में कौन-कौन लोग शामिल है और घटना के पीछे की वजह क्या है।

वहीं मृतक के बेटे सुजान सरकार ने बताया कि हमलावरों ने दुकान से पैसे लूट लिए थे। उन्होंने कहा कि उनके पिता की किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। सुजान ने बीडीन्यूज 24 से बात करते हुए कहा कि हम लंबे समय से चावल का व्यवसाय कर रहे हैं। किसी से हमारी कोई दुश्मनी नहीं थी। अपराधियों ने मेरे पिता की क्रूरता से हत्या करने के बाद दुकान से कई लाख टका चुरा लिए।

फिलहाल पुलिस परिवारजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तार की खबर नहीं है। लेकिन मतदान से तीन दिन पहले हिंदू व्यापारी की हत्या से कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

Devendra Kasyap

लेखक के बारे में

Devendra Kasyap

देवेन्द्र कश्यप पिछले 13 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। अगस्त 2025 से वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। संस्थान की होम टीम का वह एक अहम हिस्सा हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर उनकी पैनी नजर रहती है। वायरल कंटेंट के साथ-साथ लीक से हटकर और प्रभावशाली खबरों में उनकी विशेष रुचि है।

देवेन्द्र ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2013 में महुआ न्यूज से की। करियर के शुरुआती दौर में उन्होंने बिहार की राजधानी पटना में रिपोर्टिंग की। इस दौरान राजनीति के साथ-साथ क्राइम और शिक्षा बीट पर भी काम किया। इसके बाद उन्होंने जी न्यूज (बिहार-झारखंड) में अपनी सेवाएं दीं। वर्ष 2015 में ईनाडु इंडिया के साथ डिजिटल मीडिया में कदम रखा। इसके बाद राजस्थान पत्रिका, ईटीवी भारत और नवभारत टाइम्स ऑनलाइन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में कार्य किया।

मूल रूप से बिहार के भोजपुरी बेल्ट रोहतास जिले के रहने वाले देवेन्द्र कश्यप ने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा पटना से प्राप्त की। उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री हासिल की और MCU भोपाल से पत्रकारिता में डिप्लोमा किया। वर्तमान में वह उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में प्रवास कर रहे हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।