
वेनेजुएला से दूर रहना ही ठीक, वायरल हो रहा ट्रंप की खुफिया चीफ तुलसी गेबार्ड का पुराना ट्वीट
वेनेजुएला में अमेरिकी सेना के हमले और राष्ट्रपति मादुरो को पकड़ने पर अमेरिकी खुफिया विभाग की चीफ तुलसी गेबार्ड का पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा था कि इस तरह से किसी भी देश के आंतरिक मामलों में दखल देना ठीक नहीं है।
वेनेजुएला पर हमला करके राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को पकड़ने को लेकर दुनियाभर के कई देशों ने डोनाल्ड ट्रंप की आलोचना की है। वहीं अब अमेरिकी में खुफिया विभाग की प्रमुख तुलसी गेबार्ड का एक 6 साल पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है। उन्होंने कहा था कि अमेरिका वेनेजुएला से दूर ही रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वेनेजु्एला के लोगों को ही अपना भविष्य तय करने का अधिकार होना चाहिए। जिस तरह से हम नहीं चाहते कि किसी अन्य देश के लोग हमारा नेता चुनें, उसी तरह हमें भी दूसरे देश की राजनीति में दखल नहीं देना चाहिए। बता दें कि गेबार्ड पहले एक डेमोक्रेट थीं।
क्या बोले उपराष्ट्रपति जेडी वेंस
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने एक्स पोस्ट में कहा, राष्ट्रपति ने वेनेजुएला को कई विकल्प दिए थे लेकिन आज जो भी कार्रवाई की गई है उससे स्पष्ट कर दिया गया है कि ड्रग्स की तस्करी और तेल की चोरी बंद होनी चाहिए। चोरी किया हुआ तेल अमेरिका को लौटाना चाहिए। उन्होने लिखा, मादुरो को अब पता चल गया होगा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जो कहते हैं वह करके दिखा देते हैं। इस शानदार अभियान को सफल करने वाले बहादुर जवानों को सलाम। बता दें कि अमेरिका के अटॉर्नी जनरल ने कहा है कि न्यूयॉर्क के सदर्न डिस्ट्रिक्ट में मादुरो और उनकी पत्नी के खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा।
संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद से लगाई गुहार
वेनेज़ुएला के विदेश मंत्री इवान गिल पिंटो ने शनिवार को कहा कि वेनेजुएला ने देश पर अमेरिकी हमले के जवाब में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपातकालीन बैठक बुलाने का अनुरोध किया है। अमेरिकी प्रसारक सीएनएन ने यह जानकारी दी है। पिंटो ने टेलीग्राम पर संयुक्त राष्ट्र (संरा) को भेजे गये पत्र को साझा करते हुए कहा, " कोई भी कायरतापूर्ण हमला इस देश के लोगों की ताकत के सामने टिक नहीं पाएगा, जो विजयी होकर उभरेंगे। "
कहां से पकड़े गए थे राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी
वेनेजुएला की सत्तारूढ़ पार्टी के नेता नाहूम फर्नांडीज का कहना है कि राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को जब पकड़ा गया, तो वे फोर्ट टियूना सैन्य अड्डे के भीतर स्थित अपने आवास में थे। फर्नांडीज ने कहा, ‘वहीं पर उन्होंने बमबारी की थी, और वहीं सेउन्होंने राष्ट्रपति और देश की प्रथम महिला का अपहरण किया।’

लेखक के बारे में
Ankit Ojhaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




