बीबी कहां हैं? वायरल वीडियो में नेतन्याहू की दिखीं 6 उंगलियां; तरह-तरह की लग रहीं अटकलें

Mar 14, 2026 07:10 pm ISTNiteesh Kumar लाइव हिन्दुस्तान
share

यह विवाद तब और बढ़ गया जब अमेरिकी कमेंटेटर कैंडेस ओवेंस ने सवाल उठाया, 'बीबी कहां हैं?' उन्होंने दावा किया कि नेतन्याहू का ऑफिस फेक AI वीडियो जारी और डिलीट कर रहा है, जिससे व्हाइट हाउस में अफरातफरी मची हुई है। 

बीबी कहां हैं? वायरल वीडियो में नेतन्याहू की दिखीं 6 उंगलियां; तरह-तरह की लग रहीं अटकलें

इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के एक हालिया वीडियो ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। 13 मार्च को उनके आधिकारिक एक्स हैंडल पर जारी इस वीडियो में मध्य-पूर्व में चल रहे इजरायल-अमेरिका बनाम ईरान युद्ध के 15वें दिन पर उन्होंने बयान दिया। वीडियो में नेतन्याहू पोडियम पर खड़े होकर बोलते दिखे और हाथ से इशारा करते समय उनके दाएं हाथ में 6 उंगलियां नजर आईं। इस वजह से लाखों यूजर्स ने इसे देखा और कैप्शन जैसे 'क्लासिक एआई फिंगर ग्लिच' या 'ध्यान से उनकी हाथ देखो' लिखकर पोस्ट किए। इससे अफवाहें फैलीं कि वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है और असल में नेतन्याहू की मौत हो चुकी है।

यह विवाद तब और बढ़ गया जब अमेरिकी कमेंटेटर कैंडेस ओवेंस ने सवाल उठाया, 'बीबी कहां हैं?' उन्होंने दावा किया कि नेतन्याहू का ऑफिस फेक AI वीडियो जारी और डिलीट कर रहा है, जिससे व्हाइट हाउस में अफरातफरी मची हुई है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा किया कि ईरानी मिसाइल हमले में नेतन्याहू मारे गए हैं और उनकी जगह एआई जनरेटेड इमेज इस्तेमाल की जा रही है। इसके अलावा, उनके बेटे यैर नेतन्याहू के एक्स अकाउंट पर 9 मार्च से कोई पोस्ट नहीं आई, जो आमतौर पर सक्रिय रहता है। कुछ पोस्ट में हिब्रू में पूछा गया कि क्या उनके 6 उंगलियां हैं या वे अब इस दुनिया में नहीं हैं। इन अफवाहों से 'व्हेयर इज बीबी?' जैसे ट्रेंड चल पड़े। नेतन्याहू को ही बीवी कहा जाता है।

फैक्ट चेक में क्या आया सामने

फैक्ट-चेकर्स और एक्स के एआई चैटबॉट ग्रोक ने इन दावों को खारिज किया है। ग्रोक ने स्पष्ट किया कि नेतन्याहू के दोनों हाथों में 5-5 उंगलियां ही हैं। वीडियो में पॉइंटिंग जेस्चर के दौरान पाम का हिस्सा और लाइट का एंगल मिलकर ऑप्टिकल इल्यूजन पैदा कर रहा है, जिससे 6 उंगलियां लग रही हैं। स्नोप्स, पोलिटिफैक्ट और टाइम्स ऑफ इजरायल जैसे स्रोतों ने भी पुष्टि की कि वीडियो असली है, कोई डीपफेक नहीं। मूल वीडियो में हाथ सामान्य दिखते हैं और कोई एक्स्ट्रा फिंगर नहीं है। ईरानी मीडिया या अनवेरिफाइड अकाउंट्स से फैली मौत की अफवाहें बेबुनियाद बताई गई हैं।

यह पूरा मामला मध्य-पूर्व युद्ध के बीच नेतन्याहू की लोकेशन और स्वास्थ्य पर सवाल उठा रहा है। आखिरी बार वे बीट शेमेश में मलबे के बीच चलते देखे गए थे। वीडियो के बाद उनकी अनुपस्थिति और परिवार की सोशल मीडिया एक्टिविटी कम होने से अटकलें तेज हुईं, लेकिन आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं हुई। कुल मिलाकर, यह सोशल मीडिया पर फैली गलत सूचना का उदाहरण है, जहां छोटी सी विजुअल गड़बड़ी से बड़े षड्यंत्र सिद्धांत बन जाते हैं।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।