'मैं मर चुका हूं... कॉफी के लिए', नेतन्याहू ने मौत की अफवाहों पर कुछ यूं कसा तंज
इजरायल और अमेरिका ने ईरान के 15,000 से ज्यादा जगहों पर हमले किए। युद्ध में अब तक 2,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं। ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने अपने बयान में कहा कि अगर नेतन्याहू जिंदा हैं तो वे उन्हें पूरी ताकत से मार डालेंगे।
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीडिया पर फैली अपनी मौत की अफवाहों का मजाक उड़ाते हुए वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में वे कैफे में कॉफी ऑर्डर करते दिख रहे हैं और हल्के-फुल्के अंदाज में कहते हैं, 'मैं मर गया हूं... कॉफी के लिए।' यह एक तरह का हिब्रू मुहावरा है, जिसका मतलब है कि वे किसी चीज से बेहद प्यार करते हैं। अफवाहें तब शुरू हुईं जब कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया गया कि उनके पिछले प्रेस कॉन्फ्रेंस के वीडियो में एक हाथ पर 6 उंगलियां दिख रही हैं, जिसे लोग एआई-जनरेटेड बताकर नेतन्याहू की मौत का सबूत मान रहे थे।
बेंजामिन नेतन्याहू ने वीडियो में दोनों हाथ उठाकर अपनी उंगलियां दिखाईं और कहा, 'क्या तुम मेरी उंगलियां गिनना चाहते हो? यहां देखो... और यहां। बहुत अच्छी हैं।' उन्होंने स्पष्ट किया कि वे जिंदा हैं और अफवाहें बेबुनियाद हैं। यह घटना इजरायल-ईरान युद्ध के 16वें दिन हुई है, जो पिछले महीने अमेरिका और इजरायल के हमलों से शुरू हुआ था। इन हमलों में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई की मौत हो गई थी, जिसके बाद ईरान ने इजरायल और खाड़ी देशों में अमेरिकी ठिकानों पर हमले किए।
दनादन हमले जारी
इजरायल और अमेरिका ने ईरान के 15,000 से ज्यादा जगहों पर हमले किए। युद्ध में अब तक 2,000 से अधिक लोग मारे जा चुके हैं, जिनमें ज्यादातर ईरानी हैं। ईरान की रिवॉल्यूशनरी गार्ड्स ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि अगर नेतन्याहू जिंदा हैं तो वे उन्हें पूरी ताकत से मार डालेंगे। इस बीच, पेंटागन ने क्षेत्र में यूएसएस ट्रिपोली जहाज और 2,500 मरीन्स को तैनात किया है।
इजरायली PM का संदेश
नेतन्याहू ने वीडियो में इजरायली नागरिकों से अपील की कि वे ताजी हवा लें लेकिन सुरक्षित जगह के पास रहें। उन्होंने कहा कि जनता की सहनशक्ति अद्भुत है, जो उन्हें, सरकार को, आईडीएफ और मोसाद को ताकत दे रही है। वे ईरान पर बहुत जोरदार हमले जारी रख रहे हैं, लेकिन विस्तार से नहीं बता सकते। उन्होंने होम फ्रंट कमांड के निर्देशों का पालन करने और हमेशा सुरक्षित स्थान के पास रहने की सलाह दी। साथ ही, प्रतिबंधों को जितना संभव हो उतना कम करने का वादा किया।
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जहां पहले मौत की अफवाहें फैली थीं। नेतन्याहू ने इसे मजाक में उड़ा कर अपनी जिंदगी और सक्रियता साबित की है। उन्होंने कॉफी की तारीफ करते हुए कहा कि यह बेहतरीन है, लेकिन कैलोरी के बारे में नहीं जानते। कुल मिलाकर, यह वीडियो युद्ध के बीच नेतन्याहू की हिम्मत और हास्य दिखाता है, जबकि क्षेत्र में तनाव बढ़ता जा रहा है।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


