बांग्लादेश में अब BNP की सरकार, कैबिनेट में एक हिन्दू को भी मिली जगह, कौन हैं निताई रॉय चौधरी?

Feb 17, 2026 03:18 pm ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश में हुए आम चुनावों में बीएनपी ने 297 में से 209 सीटें जीतकर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। वहीं दक्षिणपंथी जमात-ए-इस्लामी ने 68 सीटें जीतीं। आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन आज मंत्रिमंडल को शपथ दिलाएंगे।

बांग्लादेश में अब BNP की सरकार, कैबिनेट में एक हिन्दू को भी मिली जगह, कौन हैं निताई रॉय चौधरी?

बांग्लादेश मंगलवार को एक नए युग में प्रवेश करने जा रहा है। आम चुनावों में मिली बंपर जीत के बाद बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता तारिक रहमान मंगलवार शाम प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इससे पहले पार्टी के सांसदों ने रहमान को संसदीय दल का नेता चुन लिया है। रहमान से पहले सभी दलों के नव निर्वाचित सांसदों ने मंगलवार को पद की शपथ ले ली है जिसके बाद संविधान सुधार परिषद को लेकर गतिरोध समाप्त हो गया है। वहीं तारिक रहमान की नई सरकार के मंत्रियों के नाम भी सामने आ गए हैं।

जानकारी के मुताबिक तारिक रहमान की कैबिनेट में एक हिन्दू सहित 2 अल्पसंख्यकों को जगह मिली है। प्रोथोम अलो ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि मंगलवार को शपथ लेने वाले मंत्रिमंडल में अल्पसंख्यक समुदायों के दो नेता का नाम भी शामिल है। इसके लिए हिंदू समुदाय के निताई रॉय चौधरी और बौद्ध धर्म से ताल्लुक रखने वाले चकमा बौद्ध नेता दीपेन दीवान का नाम सामने आया है।

कौन हैं निताई रॉय चौधरी

निताई रॉय चौधरी BNP के जाने-माने नेताओं में से हैं और वह पार्टी के सीनियर सलाहकार और स्ट्रैटेजिस्ट भी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जनवरी 1949 में पैदा हुए निताई रॉय चौधरी पेशे से वकील भी रह चुके हैं। इससे पहले वह बांग्लादेशी पार्लियामेंट के सदस्य रह चुके हैं और उन्होंने मंत्री पद भी संभाला है। चौधरी ने हुसैन मुहम्मद की इरशाद सरकार में यूथ और स्पोर्ट्स मिनिस्टर के तौर पर काम किया था। फिलहाल वह BNP की सेंट्रल कमेटी के वाइस चेयरमैन हैं।

कैबिनेट में और कौन से नाम?

तारिक रहमान की कैबिनेट में दूसरे सदस्यों की बात की जाए तो इनमें रहमान के कुछ करीबियों के नाम शामिल हैं। रहमान के साथ मिर्जा फखरुल इस्लाम आलमगीर, अमीर खसरू महमूद चौधरी, सलाहुद्दीन अहमद, इकबाल हसन महमूद, हाफ़िज़ उद्दीन अहमद, मोहम्मद ज़ाहिद हुसैन, अब्दुल अवल मिंटू, काज़ी शाह मोफज़्जल हुसैन कैकोबाद, मिज़ानुर रहमान मीनू, खंडाकर अब्दुल मुक्तदिर, अरिफुल हक चौधरी, जहीर उद्दीन स्वपन, अफ़रोज़ा खानम रीता, असदुल हबीब दुलु, मोहम्मद असदुज़्ज़मान, ज़कारिया ताहिर, ANM एहसानुल हक मिलन, मोहम्मद अमीन उर ​​राशिद और खलीलुर रहमान मंगलवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे।

बांग्लादेश को 35 साल बाद मिलेगा पुरुष प्रधानमंत्री

यह शपथ ग्रहण कई मायनों में खास है। रहमान के पीएम बनते ही बांग्लादेश को करीब 35 सालों के बाद पुरुष प्रधानमंत्री मिलेगा। वहीं BNP लगभग दो दशक बाद सत्ता में वापस लौट रही है। BNP ने पिछली बार 2001 से 2006 के बीच जमात-ए-इस्लामी के साथ गठबंधन करके बांग्लादेश की सत्ता संभाली थी। रहमान के शपथ ग्रहण समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;