Hindi NewsIndia NewsBangladesh International Crimes Tribunal issues arrest warrant against deposed prime minister Sheikh Hasina
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लगेगी हथकड़ी? जारी हो गया अरेस्ट वारंट, क्या आरोप?

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को लगेगी हथकड़ी? जारी हो गया अरेस्ट वारंट, क्या आरोप?

संक्षेप: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को बीते साल देश भर में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद इस्तीफा देना पड़ा था। उन्हें पद के साथ देश भी छोड़ना पड़ा था, जिसके बाद से उन्होंने भारत में शरण ली है। अब उनके खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया गया है।

Wed, 8 Oct 2025 08:28 PMJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। बीते साल देश में हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद पद और देश छोड़ने पर मजबूर हुईं शेख हसीना के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर दिया गया है। हसीना के खिलाफ यह वारंट बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने जारी किया है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

ICT ने बुधवार को शेख हसीना और हसीना सरकार के अंदर काम कर रहे कई अन्य अधिकारियों के खिलाफ मानवता के खिलाफ अपराध के आरोप में गिरफ्तारी वारंट जारी किए हैं। इससे पहले तीन सदस्यीय इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल (ICT) की बेंच ने दो अलग-अलग मामलों में दाखिल आरोपों पर संज्ञान लिया था। बीडी न्यूज24 पोर्टल की एक रिपोर्ट के मुताबिक हसीना और 29 अन्य लोगों पर राजनीतिक विरोधियों को हिरासत में लेने, टॉर्चर करने और उन्हें देश की सिक्योरिटी एजेंसियों द्वारा सीक्रेट ठिकानों से गायब करने का आरोप है।

हसीना पर क्या आरोप?

जानकारी के मुताबिक पहले केस में हसीना और उनके पूर्व सुरक्षा और डिफेंस सलाहकार तारिक अहमद सिद्दीकी समेत 13 लोगों के खिलाफ पांच आरोप लगाए हैं। वहीं एक अन्य केस में हसीना, सिद्दीकी और 15 अन्य लोगों पर आरोप लगाए गए हैं कि उन्होंने रैपिड एक्शन बटालियन की टास्क फोर्स इंटरोगेशन यूनिट के सीक्रेट सेल में बंद कैदियों के गायब होने और टॉर्चर में भूमिका निभाई। इन मामलों पर संज्ञान लेते हुए ICT ने हसीना और अन्य आरोपियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया और 22 अक्टूबर को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें:चुनी हुई सरकार के साथ काम करने को तैयार… भारत ने बांग्लादेश को लेकर बताया रुख
ये भी पढ़ें:अस्पताल में दम तोड़ रहे थे हसीना के मंत्री, यूनुस की पुलिस ने नहीं खोली हथकड़ी

भारत में ली थी शरण

गौरतलब है कि शेख हसीना ने पिछले साल 5 अगस्त को पद से इस्तीफा देने के बाद भारत में शरण ले ली थी। आवामी लीग की सरकार गिरने के बाद से उनके खिलाफ कई मामलों में अरेस्ट वारंट जारी किए गए हैं और कई मुकदमे कोर्ट में विचाराधीन हैं। इस बीच 78 साल की हसीना की भारत से वापसी को लेकर पूछे गए एक सवाल के जवाब में विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा है कि इस मुद्दे पर दोनों देशों के बीच बातचीत जारी है।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari
जागृति ने 2024 में हिंदुस्तान टाइम्स डिजिटल सर्विसेज के साथ अपने करियर की शुरुआत की है। संत जेवियर कॉलेज रांची से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन करने बाद, 2023-24 में उन्होंने भारतीय जन संचार संस्थान नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा हासिल किया। खबरें लिखने के साथ साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। साथ ही अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और अर्थव्यवस्था की खबरों को पढ़ना पसंद है। मूल रूप से रांची, झारखंड की जागृति को खाली समय में सिनेमा देखना और सिनेमा के बारे में पढ़ना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।