
भारत के खिलाफ ये घातक विमान उतारने का दावा करता है पाकिस्तान, अब बांग्लादेश को भी चाहिए
India Pakistan: पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, यह घटनाक्रम मंगलवार को इस्लामाबाद में बांग्लादेश वायुसेना के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान और पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) के एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू के बीच हुई बैठक के दौरान सामने आया।
दक्षिण एशिया के रक्षा गलियारों में एक चौंकाने वाला दावा सामने आया है। पाकिस्तान की सेना का कहना है कि बांग्लादेश अब उनके उस लड़ाकू विमान को खरीदने की तैयारी में है, जिसकी युद्ध क्षमताओं को पाकिस्तान भारत के खिलाफ सैन्य संघर्ष में आजमाने का दावा करता रहा है। इस्लामाबाद में दोनों देशों के वायुसेना प्रमुखों की मुलाकात के बाद इस डील की सुगबुगाहट तेज हो गई है।
बांग्लादेश ने पाकिस्तान से जेएफ-17 थंडर लड़ाकू विमान खरीदने में रुचि दिखाई है। पाकिस्तानी सेना ने बुधवार को यह दावा किया। जेएफ-17 लड़ाकू विमान एक बहु-भूमिका वाला विमान है और इसे चीन तथा पाकिस्तान ने संयुक्त रूप से विकसित किया है। पाकिस्तान का दावा है कि इस लड़ाकू विमान ने मई 2025 में भारत के साथ चार-दिवसीय सैन्य संघर्ष के दौरान अपनी युद्ध क्षमताओं को साबित कर दिया है।
पाकिस्तानी सेना के मुताबिक, यह घटनाक्रम मंगलवार को इस्लामाबाद में बांग्लादेश वायुसेना के एयर चीफ मार्शल हसन महमूद खान और पाकिस्तान वायुसेना (पीएएफ) के एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू के बीच हुई बैठक के दौरान सामने आया।
पाकिस्तान सेना की मीडिया इकाई इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) ने एक बयान में कहा, 'बैठक में परिचालन सहयोग और संस्थागत तालमेल को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण, क्षमता निर्माण और एयरोस्पेस प्रगति में सहयोग शामिल है।' बयान के मुताबिक, 'जेएफ-17 थंडर विमानों की संभावित खरीद पर भी विस्तृत चर्चा हुई।' खान एक उच्च स्तरीय रक्षा प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं।
दोनों देशों की वायुसेना के शीर्ष अधिकारियों कीबैठक के दौरान, सिद्धू ने अपने बांग्लादेशी समकक्ष को पीएएफ की हालिया प्रगति के बारे में जानकारी दी और बुनियादी से लेकर उन्नत उड़ान और पीएएफ संस्थानों में विशेष पाठ्यक्रमों सहित एक व्यापक प्रशिक्षण ढांचे के माध्यम से बांग्लादेश की वायु सेना को समर्थन देने की प्रतिबद्धता दोहराई।
बांग्लादेशी प्रतिनिधिमंडल ने पीएएफ के प्रमुख अड्डों का भी दौरा किया। बयान में कहा गया है कि सिद्धू ने सुपर मुश्शक प्रशिक्षण विमान की शीघ्र आपूर्ति के साथ-साथ एक संपूर्ण प्रशिक्षण और दीर्घकालिक समर्थन प्रणाली का आश्वासन भी दिया। यह कदम अगस्त 2024 में बांग्लादेश के राजनीतिक नेतृत्व परिवर्तन के बाद इस्लामाबाद और ढाका के बीच संबंधों में सुधार के बाद उठाया गया है।

लेखक के बारे में
Nisarg Dixitलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




