ड्रग्स लिया, हत्या करके नहाया और खजूर खाया; बांग्लादेश में हिंदू परिवार हत्याकांड पर खुलासे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मृतकों में रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर टीचर गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, बेटी आगमी चक्रवर्ती और 12 वर्षीय बेटा आयुष चक्रवर्ती शामिल थे। इनके शव मछुआपाड़ा इलाके स्थित बंद घर से बरामद किए गए।

Bangladesh Hindu Family Murder Accused Took Drugs Bathed After Killing Victims
बांग्लादेश में हिंदू परिवार की हत्या।

बांग्लादेश के रंगपुर शहर में हिंदू परिवार के 4 लोगों की हत्या के मामले में पुलिस ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस के अनुसार, हत्या के बाद आरोपी तुरंत घर से नहीं निकले। उन्होंने उसी घर में स्नान किया, फ्रिज से खजूर और खीरा निकालकर खाया और याबा ड्रग्स का सेवन भी किया। इसके बाद उन्होंने मृतकों के मोबाइल फोन ले लिए और सबूत मिटाने के लिए उन्हें पानी और डिटर्जेंट के मिश्रण में डुबो दिया। पुलिस को घर में नशीली गोली के सेवन से जुड़ी सामग्री भी मिली है। इसके अलावा सोने की एक चूड़ी को आग से जांचने के संकेत मिले, जिससे पुलिस को लगा कि आरोपियों ने चोरी का प्रयास भी किया था।

मृतकों में रंगपुर जिला स्कूल के रिटायर टीचर गणपति चक्रवर्ती, उनकी पत्नी प्रीतिलता चक्रवर्ती, बेटी आगमी चक्रवर्ती और 12 वर्षीय बेटा आयुष चक्रवर्ती शामिल थे। परिवार के चारों सदस्यों के शव शनिवार रात मछुआपाड़ा इलाके स्थित उनके बंद घर से बरामद किए गए। शुरुआती जांच में पुलिस को गले पर निशान मिले थे और आशंका जताई गई कि उनकी गला घोंटकर हत्या की गई। बाद में जांच में दो युवकों को हिरासत में लिया गया, जिनकी पहचान 23 वर्षीय मुग्धा दास और 19 वर्षीय सिद्धार्थ दास के रूप में हुई। दोनों रिश्ते में चचेरे भाई बताए गए हैं।

छत पर बैठकर नशीली गोली का सेवन

पुलिस कमिश्नर मोहम्मद अब्दुल मबूद ने बताया कि दोनों आरोपी गणपति चक्रवर्ती के निर्माणाधीन मकान की छत पर बैठकर नशीली गोली का सेवन कर रहे थे। आवाज सुनकर गणपति छत पर पहुंचे और उन्हें नशा करने से रोकने की कोशिश की। इसके बाद आरोपियों ने तौलिये से उनका गला घोंट दिया। गणपति की चीख सुनकर उनकी पत्नी प्रीतिलता ऊपर जाने लगीं तो आरोपियों ने सीढ़ियों पर उनकी भी हत्या कर दी। अपनी पहचान सामने आने के डर से आरोपियों ने बेटी और फिर सो रहे बेटे को भी मार डाला। दोनों ने घटना को लूट का रूप देने के लिए घर का सामान बिखेर दिया था।

दोनों आरोपी हिरासत में लिए गए

पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी शहर में काम करते हैं। मुग्धा मछली की दुकान पर और सिद्धार्थ आभूषण की दुकान में कारीगर के रूप में काम करता है। आरोपियों को रविवार तड़के रंगपुर के दक्षिणीगंज श्मशान क्षेत्र से हिरासत में लिया गया। मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और पुलिस आगे की जांच कर रही है। घटना के बाद रंगपुर जिला स्कूल के छात्रों ने स्कूल के सामने मानव शृंखला बनाकर परिवार के चारों सदस्यों की हत्या के विरोध में प्रदर्शन भी किया।

Niteesh Kumar

लेखक के बारे में

Niteesh Kumar

पत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsविदेश न्यूज़ड्रग्स लिया, हत्या करके नहाया; बांग्लादेश में हिंदू परिवार हत्याकांड पर खुलासे