बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान हिंसा; मंदिरों में तोड़फोड़ समेत 35 घटनाएं दर्ज, 17 लोग गिरफ्तार
- बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को 5 अगस्त को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ होने के बाद भड़की हिंसा के दौरान उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई। मंदिरों को क्षतिग्रस्त किया गया।

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा उत्सव से संबधित करीब 35 अप्रिय घटनाओं के बाद 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, 12 से अधिक मामले दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने राजधानी ढाका यह जानकारी दी। यह घटनाक्रम ऐसे समय में हुआ जब एक दिन पहले ही पता चला कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया उपहार चोरी हो गया। हस्तनिर्मित स्वर्ण मुकुट दुर्गा पूजा समारोह के दौरान बांग्लादेश के दक्षिण-पश्चिमी सतखीरा जिला स्थित हिंदू मंदिर से चोरी हो गया था। चोरी की इस घटना पर भारत ने चिंता व्यक्त की थी।
पांच-दिवसीय हिंदू धार्मिक उत्सव बुधवार को देवी दुर्गा के आह्वान के साथ शुरू हुआ, जिसे महाषष्ठी के नाम से जाना जाता है। यह उत्सव रविवार को देवी दुर्गा की मूर्तियों के विसर्जन के साथ समाप्त होगा। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को 5 अगस्त को शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से अपदस्थ होने के बाद भड़की हिंसा के दौरान उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उनके व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संपत्तियों में तोड़फोड़ की गई। मंदिरों को क्षतिग्रस्त किया गया। बांग्लादेश की 17 करोड़ की आबादी में महज 8 फीसदी हिंदू हैं।
32 हजार से अधिक मंडपों में दुर्गा पूजा का आयोजन
द ढाका ट्रिब्यून ने पुलिस महानिरीक्षक मोहम्मद मोइनुल इस्लाम के हवाले से कहा, ‘1 अक्टूबर से लेकर अब तक देशभर में जारी दुर्गा पूजा उत्सव से संबंधित 35 घटनाएं हुई हैं, जिनमें 11 मामले दर्ज किए जा रहे हैं। 24 जनरल डायरी दर्ज की गई और 17 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।’ उन्होंने शुक्रवार को ढाका में बताया कि देशभर में 32,000 से अधिक मंडप में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। आईजीपी इस्लाम ने सोने का मुकुट चोरी होने की घटना पर आश्वस्त किया कि पुलिस के पास घटना के लिए जिम्मेदार लोगों का रिकॉर्ड है। उन्होंने कहा, ‘ऐसे व्यवधानों में शामिल लोगों को सजा दिलाई जाएगी। अगर कोई दुर्गा पूजा के दौरान अराजकता पैदा करने या दुर्भावनापूर्ण गतिविधियों में शामिल होने का प्रयास करेगा तो हम सख्त कार्रवाई करेंगे।’
दुर्गा पूजा मंडप के मंच पर इस्लामी क्रांति का आह्वान
चटगांव में हमले के बारे में एक सवाल पर उन्होंने कहा कि गुरुवार को एक छापे के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया गया और इसके पीछे के उद्देश्य का पता लगाने के प्रयास जारी हैं। इससे पहले बीडीन्यूज24 डॉट कॉम ने बताया कि गुरुवार को करीब 6 लोगों ने ढाका से लगभग 250 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में चटगांव के जात्रा मोहन सेन हॉल में दुर्गा पूजा मंडप के मंच पर इस्लामी क्रांति का आह्वान करते हुए एक गीत गाया, जिससे व्यापक आक्रोश फैल गया। इस घटना का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे लोगों के बीच और आक्रोश उत्पन्न हो गया। बांग्लादेश के मुख्य सलाहकार मोहम्मद युनूस के रविवार को सदियों पुराने ढाकेश्वरी मंदिर में जाने की संभावना है जो ढाका में स्थित है और प्रमुख शक्ति पीठों में से एक है।
लेखक के बारे में
Niteesh Kumarपत्रकार नीतीश कुमार 8 साल से अधिक समय से मीडिया इंडस्ट्री में एक्टिव हैं। जनसत्ता डिजिटल से बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर शुरुआत हुई। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने से पहले टीवी9 भारतवर्ष और दैनिक भास्कर डिजिटल में भी काम कर चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को खबरें लिखने के साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग का शौक है। लाइव हिन्दुस्तान यूट्यूब चैनल के लिए लोकसभा चुनाव 2024, दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की कवरेज कर चुके हैं। फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान के लिए नेशनल और इंटरनेशनल सेक्शन की खबरें लिखते हैं। पत्रकार नीतीश कुमार को ब्रेकिंग न्यूज लिखने के साथ खबरों का गहराई से विश्लेषण करना पसंद है। राजनीति से जुड़ी खबरों पर मजबूत पकड़ और समझ रखते हैं। समसामयिक राजनीतिक मुद्दों पर कई सारे लंबे लेख लिख चुके हैं। पत्रकार नीतीश कुमार ने पत्रकारिता का पढ़ाई IIMC, दिल्ली (2016-17 बैच) से हुई। इससे पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया। पत्रकार नीतीश कुमार मूल रूप से उत्तर प्रदेश के मऊ जिले के रहने वाले हैं। राजनीति, खेल के साथ सिनेमा में भी दिलचस्पी रखते हैं। फिल्में देखना और रिव्यू करना व उन पर चर्चा करना हॉबी है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


