Hindi Newsविदेश न्यूज़Bangladesh has become a hell for Hindus Ripon Das was crushed to death by a car
हिंदुओं के लिए नरक बना बांग्लादेश, रिपन दास को कार से कुचलकर मार डाला

हिंदुओं के लिए नरक बना बांग्लादेश, रिपन दास को कार से कुचलकर मार डाला

संक्षेप:

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार और हत्याओं को सिलसिला थम नहीं रहा है। एक पेट्रोल पंप पर काम करने वाले रिपन साहा पर एक शख्स ने एसयूवी चढ़ा दी। मौके पर ही रिपन दास की मौत हो गई।

Jan 17, 2026 11:24 pm ISTAnkit Ojha लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

पश्चिम बंगाल में हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार और उनकी हत्याओं को सिलसिला थम नहीं रहा है। बल्कि चुनाव करीब आते ही हिंसा की घटनाएं और ज्यादा बढ़ गई हैं। हाल ही में एक हैरान करने वाली घटना में हिंदू युवक रिपन साहा की कार से कुचलकर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक रिपन राजबाड़ी जिले में एक पेट्रोल पंप पर काम करते थे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

रिपोर्ट् के मुताबिक शुक्रवार को करीम फिलिंग स्टेशन पर उन्होंने एक शख्स की कार में पेट्रोल भरा और इसके बाद जब उन्होंने पैसे मांगे तो ड्राइवर ने भागने की कोशिश की। उसने रिपन साहा के ऊपर ही कार चढ़ा दी। जानकारी के मुताबिक यह एसयूवी एक बीएनपी के पूर्व नेता की थी।

रिपन की उम्र अभी करीब 30 साल ही रही होगी। वह गोआलांडा मोड़ के करीम फिलिंग स्टेशन पर काम करते थे। उस दिन भी वह अपनी ड्यूटी ही कर रहे थे। तभी एक काले रंग की लैंड क्रूजर आई। ड्राइवर ने 5000 टका का पेट्रोल डलाया। जब बिना पैसे दिए ही ड्राइवर गाड़ी आगे बढ़ाने लगा तो रिपन एसयूवी के सामने खड़ा हो गया। इसपर भी ड्राइवर ने पेमेंट करने से इनकार कर दिया और कार रिपन के ऊपर ही चढ़ा दी।

पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि कार का ड्राइवर हाशिम और रिपन कार के पीछे खड़े हैं। इसके बाद अचानक हाशिम कार में बैठता है और जाने की कोशिश करता है। तभी रिपन उसे दौड़ाते हैं। एक वर्कर जाकिर हुसैन भी रिपन के पीछे भागा और उसने देखा कि हाइवे पर रिपन का शव पड़ा है।

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने गाड़ी को सीज करके इसके मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। रिपन की हत्या का आरोपी हाशिम राजबाड़ी जिले में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP)का अध्यक्ष रह चुका है। इंकलाब मंच के नेता उस्मान हादी की मौत के बाद प्रदर्शनकारियों ने जिस तरह का आतंक मचाया है, उसके बाद कट्टरपंथियों के हौसले और बुलंद हो गए हैं। हाल ही में चटगांव में एक ऑटो ड्राइवर की पीटपीटकर हत्या कर दी गई थी। वहीं संगीतकार प्रयल चाकी की जेल में मौत हो गई। जॉय मोहापात्रा को पीटा गया और फिर कुछ स्थानीय मुस्लिमों ने उन्हें भी जहर देकर मार डाला।

Ankit Ojha

लेखक के बारे में

Ankit Ojha
अंकित ओझा पिछले 8 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य कर रहे हैं। अंकित ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से स्नातक के बाद IIMC नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिप्लोमा किया है। इसके बाद कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से स्नातकोत्तर डिग्री हासिल की है। राजनीति, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय डेस्क पर कार्य करने का उनके पास अनुभव है। इसके अलावा बिजनेस और अन्य क्षेत्रों की भी समझ रखते हैं। हिंदी, अंग्रेजी के साथ ही पंजाबी और उर्दू का भी ज्ञान है। डिजिटल के साथ ही रेडियो और टीवी के लिए भी काम कर चुके हैं। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।