Hindi Newsविदेश न्यूज़Bangladesh Going to Buy JF 17 Thunder Fighter Jet from Pakistan amid India Tension Connection with China
भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान से फाइटर जेट खरीदने जा रहा बांग्लादेश! चीन कनेक्शन भी आया सामने

भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान से फाइटर जेट खरीदने जा रहा बांग्लादेश! चीन कनेक्शन भी आया सामने

संक्षेप:

पाकिस्तान की सेना के हवाले से बताया गया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के वायुसेना प्रमुखों ने एक संभावित समझौते पर बातचीत की, जिसमें ढाका को जेएफ-17 फाइटर जेट्स की बिक्री शामिल है। पाकिस्तानी सेना के प्रेस विंग का हवाला देते हुए बताया गया कि बातचीत इस्लामाबाद में हुई।

Jan 08, 2026 08:51 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

भारत से तनाव के बीच बांग्लादेश पाकिस्तान के करीब जा रहा है। पिछले कुछ समय में दोनों देशों के संबंधों में काफी सुधार आया है। अब बांग्लादेश पाकिस्तान से उस फाइटर जेट को खरीदने की तैयारी कर रहा है, जिसका इस्तेमाल शहबाज शरीफ की सरकार ने भारत के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर में किया था। दरअसल, बांग्लादेश ने पाकिस्तान से जेएफ-17 थंडर फाइटर जेट खरीदने में रुचि दिखाई है। दोनों देशों के बीच इससे संबंध में बातचीत भी हुई है। अगर यह डील फाइनल होती है तो बांग्लादेश की वायुसेना को पहले के मुकाबले ताकत मिलेगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार ने पाकिस्तान की सेना के हवाले से बताया कि बांग्लादेश और पाकिस्तान के वायुसेना प्रमुखों ने एक संभावित समझौते पर बातचीत की, जिसमें ढाका को जेएफ-17 फाइटर जेट्स की बिक्री शामिल है। पाकिस्तानी सेना के प्रेस विंग का हवाला देते हुए डेली स्टार ने बताया कि बातचीत इस्लामाबाद में हुई। पाकिस्तान के एयर चीफ मार्शल जहीर अहमद बाबर सिद्धू और उनके बांग्लादेशी समकक्ष हसन महमूद खान ने जेएफ-17 थंडर की खरीद पर विस्तार से बातचीत की, जो चीन के साथ मिलकर बनाया गया एक मल्टी-रोल कॉम्बैट एयरक्राफ्ट है।

बयान में यह भी बताया गया कि इस्लामाबाद ने ढाका को सुपर मुश्शक ट्रेनर विमानों की तेजी से डिलीवरी, साथ ही पूरी ट्रेनिंग और लॉन्ग-टर्म सपोर्ट सिस्टम का आश्वासन दिया है। यह मीटिंग बांग्लादेश में पाकिस्तान के हाई कमिश्नर इमरान हैदर के 28 दिसंबर को ढाका के स्टेट गेस्ट हाउस में चीफ एडवाइजर प्रोफेसर मुहम्मद यूनुस से मुलाकात के कुछ ही समय बाद हुई। चीफ एडवाइजर के प्रेस विंग के अनुसार, मीटिंग के दौरान पाकिस्तान के हाई कमिशनर ने कहा कि जनवरी में ढाका-कराची के बीच सीधी उड़ानें शुरू होने की उम्मीद है। इसमें यह भी बताया गया कि मीटिंग के दौरान दोनों पक्षों ने व्यापार, निवेश और एविएशन में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

ऑपरेशन सिंदूर में जेएफ-17 थंडर का इस्तेमाल कर चुक है पाक

पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में मई महीने में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था, जिसमें चार दिनों तक दोनों देशों में संघर्ष हुआ था। इस दौरान भारत ने पाकिस्तान के कई फाइटर जेट्स को गिरा दिया था। एयर चीफ मार्शल एपी सिंह के अनुसार, भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के 9-10 फाइटर जेट्स को गिराया था। इसमें पाकिस्तान का जेएफ-17 थंडर भी शामिल था। यानी कि भारत के सामने यह पाकिस्तानी विमान पानी भरते नजर आया था। इसके अलावा, भारत ने अमेरिकी एफ-16 एस जैसे फाइटर जेट्स को भी गिरा दिया था।

जेएफ-17 फाइटर जेट का चीन से क्या कनेक्शन?

इस फाइटर जेट का चीन से भी कनेक्शन है। दरअसल, इसे पाकिस्तान और चीन, दोनों ने मिलकर बनाया है। यह एक चौथी पीढ़ी का सिंगल-इंजन, हल्का, मल्टीरोल फाइटर जेट है, जिसे चीन की चेंगदू एयरक्राफ्ट कॉर्पोरेशन और पाकिस्तान एयरोनॉटिकल कॉम्प्लेक्स ने बनाया है। इसे पाकिस्तान एयर फोर्स में तीसरी पीढ़ी के A-5C, मिराज III, और मिराज 5 लड़ाकू विमानों की जगह लेने के लिए डिजाइन और विकसित किया गया था। जेएफ का नाम ज्वाइंट फाइटर है और इसका इस्तेमाल जमीनी हमला, एंटी शिप, हवाई टोही करना शामिल है।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन तिवारी को मीडिया में एक दशक से भी ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में हिन्दुस्तान अखबार की न्यूज वेबसाइट लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स डिजिटल) में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से पत्रकारिता की पढ़ाई की। कक्षा 12वीं के बाद से ही दैनिक जागरण, अमर उजाला, जनसत्ता समेत तमाम अखबारों में संपादकीय पृष्ठ पर लिखना शुरू किया। महज दो सालों में विभिन्न राष्ट्रीय और क्षेत्रियों अखबारों में दो सौ से अधिक आलेख प्रकाशित हुए। ग्रेजुएशन करते समय ही मीडिया में नौकरी की शुरुआत की। लाइव हिन्दुस्तान में अभी दूसरी पारी है और दोनों पारियों को मिलाकर यहां आठ साल से ज्यादा हो चुके हैं। मदन आजतक जैसे अन्य संस्थानों में भी काम कर चुके हैं।


यूपी-बिहार की पॉलिटिक्स से लेकर राष्ट्रीय स्तर की राजनीतिक खबरों को कवर करने का लंबा अनुभव है। पॉलिटिकल न्यूज में ज्यादा रुचि है और पिछले एक दशक में देशभर में हुए विभिन्न विधानसभा चुनावों के साथ-साथ लोकसभा चुनावों को भी कवर किया है। लाइव हिन्दुस्तान के लिए मदन देश-विदेश में रोजाना घटित होने वाली खबरों के साथ-साथ पॉलिटिकल खबरों का एनालिसिस, विभिन्न अहम विषयों पर एक्सप्लेनर, ब्रेकिंग न्यूज, वायरल न्यूज आदि कवर करते हैं। इसके अलावा, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के टैरिफ वॉर से लेकर मिडिल ईस्ट में असली वॉर तक की इंटरनेशनल खबरों पर लिखते-पढ़ते रहते हैं। पिछले एक दशक में पत्रकारिता क्षेत्र में कई पुरस्कार मिल चुके हैं। मदन ने लाइव हिन्दुस्तान में काम करते हुए जर्नलिस्ट ऑफ द ईयर, मंथली अवॉर्ड्स, पॉपुलर च्वॉइस, एचटी स्टार अवॉर्ड्स समेत कई पुरस्कार जीते हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।