बांग्लादेश में चुनाव से ठीक पहले जबरदस्त हिंसा, BNP-जमात कार्यकर्ताओं की भिड़त में दर्जनों घायल

Feb 09, 2026 10:59 am ISTJagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तान
share

बांग्लादेश में चुनाव नजदीक आते ही हिंसा की घटनाओं में लगातार इजाफा हुआ है। वहीं अल्पसंख्यकों पर हमलों की घटनाएं भी बढ़ी हैं। बीते दिनों लोगों ने मुहम्मद यूनुस का घर भी घेर लिया था।

बांग्लादेश में चुनाव से ठीक पहले जबरदस्त हिंसा, BNP-जमात कार्यकर्ताओं की भिड़त में दर्जनों घायल

बांग्लादेश में चुनाव से पहले सड़कों पर भीषण हिंसा की खबरें सामने आई हैं। 12 फरवरी को होने वाले मतदान से मात्र 72 घंटे पहले देश की सड़कें BNP और जमात के कार्यकर्ताओं के बीच जंग का अखाड़ा बन गई हैं। रविवार कल रात बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) और जमात-ए-इस्लामी के कार्यकर्ताओं के बीच भिड़त में 40 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। इनमें महिलाएं भी शामिल हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट के मुताबिक जमात के एक कार्यक्रम में कैश बांटने के आरोपों के बाद दोनों पक्षों में हिंसा हुई है। यह हिंसा तब भड़की जब BNP के कुछ कार्यकर्ताओं ने जमात-ए-इस्लामी पर देर रात एक कार्यक्रम में शामिल लोगों को पैसे बांटने का आरोप लगाया। जानकारी के मुताबिक, BNP कार्यकर्ता विरोध दर्ज कराने के लिए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे, जिसके बाद जमात ने भी अपने समर्थकों को इकट्ठा कर लिया, जिसके बाद दोनों गुटों में खूब मारपीट हुई।

चुनाव से पहले बढ़ी हिंसा

बता दें कि चुनाव की घोषणा के बाद से ही बांग्लादेश में हिंसा की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी हुई है। देशभर में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन जारी हैं जिनमें कई जगह भारत विरोधी नारेबाजी भी हुई है। पिछले छह हफ्तों में पूरे बांग्लादेश में चुनाव से जुड़ी हिंसा में कई लोग घायल हो चुके हैं।

हसीना की सरकार के पतन के बाद पहला चुनाव

बांग्लादेश में जुलाई 2024 में प्रधानमंत्री शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद यह पहला चुनाव है। 12 फरवरी के आम चुनाव में सीधा मुकाबला BNP और जमात के नेतृत्व वाले गठबंधन के बीच ही है। ऐसे में ये दोनों गुट चुनाव में पूरी जी जान लगा रहे हैं। जहां एक तरफ BNP के तारिक रहमान ने बांग्लादेश फर्स्ट का नारा दिया है, वहीं जमात को अपने पारम्परिक इस्लामी वोटर्स से उम्मीदें हैं।

Jagriti Kumari

लेखक के बारे में

Jagriti Kumari

जागृति को छोटी उम्र से ही खबरों की दुनिया ने इतना रोमांचित किया कि पत्रकारिता को ही करियर बना लिया। 2 साल पहले लाइव हिन्दुस्तान के साथ करियर की शुरुआत हुई। उससे पहले डिग्री-डिप्लोमा सब जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में। भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और संत जेवियर्स कॉलेज रांची से स्नातक के बाद से खबरें लिखने का सिलसिला जारी। खबरों को इस तरह से बताना जैसे कोई बेहद दिलचस्प किस्सा, जागृति की खासियत है। अंतर्राष्ट्रीय संबंध और अर्थव्यवस्था की खबरों में गहरी रुचि। लाइव हिन्दुस्तान में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान शानदार कवरेज के लिए इंस्टा अवॉर्ड जीता और अब बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर रोजाना कुछ नया सीखने की ललक के साथ आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा सिनेमा को समझने की जिज्ञासा है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।