Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव: BNP को एकतरफा बढ़त, तारिक दोनों सीटें जीते, जमात का बुरा हाल

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में मतदान की प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। शाम 4.30 पर इसके खत्म होने के बाद काउंटिंग शुरू हो चुकी है। इससे पहले वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा की खबरें सामने आईं हैं। जलपाईगुड़ी में BSF हाई अलर्ट पर है।

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव: BNP को एकतरफा बढ़त, तारिक दोनों सीटें जीते, जमात का बुरा हाल

मोहम्मद यूनुस, बीएनपी प्रमुख तारिक रहमान

Jagriti Kumari| लाइव हिन्दुस्तान | Thu, 12 Feb 2026 11:48 PM IST
हमें फॉलो करें

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में लंबे अरसे के बाद हुए चुनाव में नतीजे आने शुरू हो चुके हैं। तारिक रहमान की बीएनपी ने 175 से ज्यादा सीटों पर मजबूत है, जिसमें से पार्टी ने 120 सीटों पर जीत दर्ज कर ली है। 299 सीटों पर हुए चुनाव में बहुमत का आंकड़ा 150 का है। पार्टी के प्रमुख नेता तारिक रहमान अपनी दोनों सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं। वहीं, जमात गठबंधन दूसरे नंबर पर चल रहा है उसके खाते में अभी तक कुल 38 सीटें पर हैं। 12 फरवरी गुरुवार को मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। इतना ही नहीं पहला नतीजा भी सामने आ चुका है। खालिदा जिया के निधन के बाद बांग्लादेश राजनीति के केंद्र में आए तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी अपना खाता खोल लिया है। इससे पहले पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इन चुनावों को पूरी तरह से असंवैधानिक और गैर-कानूनी बताते हुए इन्हें रद्द करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आवामी लीग के लोगों को इसमें हिस्सा लेने से रोका गया, यह चुनाव पूरी तरह से मतदाता-विहीन था। ऐसे में इसे रद्द किया जाना चाहिए।

स्थानीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोपहर के दो बजे तक 47.91 फीसदी लोगों ने अपने मतदान का प्रयोग किया। कुल कितने प्रतिशत मतदान हुआ है, इसको लेकर कुछ देर बाद जानकारी सामने आएगी। बांग्लादेशी समयानुसार शाम 4.30 पर वोटिंग के खत्म होने के साथ ही काउंटिंग की प्रक्रिया की भी शुरुआत हो गई है। शेख हसीना को सत्ता से हटाने के बाद पहली बार बांग्लादेश आम चुनाव की प्रक्रिया शुरू हुई थी। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग मतदान केंद्रों पर पहुंचे। कई जगहों पर हिंसा की खबरें भी सामने आईं हैं। जलपाईगुड़ी सहित अन्य इलाकों में BSF हाई अलर्ट पर है। लोग शाम साढ़े 4 बजे तक अपना मत डाल सकते हैं। इस चुनाव को 2009 के बाद देश का पहला असली मुकाबला भी माना जा रहा है। लगभग 17 करोड़ की आबादी वाले देश में 12 करोड़ से ज्यादा लोग वोट देने के योग्य हैं। देश की संसदीय 300 सीटों में 299 सीटों पर वोटिंग हो रही है, जिसके लिए कुल 1,981 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने फ्री, फेयर और शांतिपूर्ण चुनाव का वादा किया है।

देश में चुनाव के साथ-साथ एक जटिल 84 सूत्री सुधार पैकेज पर जनमत संग्रह भी कराया गया था। मुख्य मुकाबला बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) और उसके पूर्व सहयोगी जमात-ए-इस्लामी के बीच है। इससे पहले मुहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली अंतरिम सरकार ने अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग को पिछले साल भंग कर दिया था और पार्टी के चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी थी।

12 Feb 2026, 11:45:31 PM IST

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी एक तरफा आगे बढ़ते हुए बहुमत के करीब पहुंच गई है।

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी एक तरफा आगे बढ़ते हुए बहुमत के करीब पहुंच गई है। पार्टी 175 सीटों पर आगे है, जिनमें से वह 120 सीटों को जीत चुकी है। दूसरी तरफ जमात गठबंधन के खाते में अभी तक सिर्फ 38 सीटें आई हैं।

12 Feb 2026, 11:42:20 PM IST

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी ने अपने कदम मजबूत कर दिए हैं, शुरुआती रुझानों में वह 175 सीटों पर आगे हैं।

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी ने अपने कदम मजबूत कर दिए हैं, शुरुआती रुझानों में वह 175 सीटों पर आगे हैं।

12 Feb 2026, 10:57:50 PM IST

Bangladesh Election Live: बीएनपी उम्मीदवार ने तंगेल-7 सीट भारी अंतर से जीती

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी लगातार बढ़त बनाए हुए है। तंगेल-7 निर्वाचन क्षेत्र से बीएनपी के अबुल कलाम आजाद सिद्दीकी ने 141,253 वोटों के भारी अंतर से जीत दर्ज की, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी, जमात-ए-इस्लामी के अब्दुल्ला तालुकदार को 71,040 वोट मिले।

12 Feb 2026, 10:32:48 PM IST

Bangladesh Election Live: बीएनपी के असदुज्जमान ने झेनाइदाह 1 सीट जीती। जमात के उम्मीदवार को 1 लाख से ज्यादा वोटों से हराया।

Bangladesh Election Live: डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बीएनपी के असदुज्जमान ने झेनाइदाह-1 सीट से 171,598 वोट हासिल करके जीत दर्ज की है। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी जमात के उम्मीदवार मतिउर रहमान हैं, जिन्हें 55,930 वोट मिले हैं।

12 Feb 2026, 10:31:04 PM IST

Bangladesh Election Live: तारिक रहमान ने ढाका-17 और बोगरा6 सीट जीती

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी नेता तारिक रहमान ने अपनी दोनों सीटों को जीत लिया है। पार्टी मजबूती के साथ जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। गौरतलब है कि शेख हसीना के सत्ता के दौरान तारिक रहमान को बांग्लादेश में आने की भी मनाही थी। अब अगर वह बहुमत हासिल कर लेते हैं तो वह प्रधानमंत्री बनेंगे।

12 Feb 2026, 10:28:53 PM IST

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की बीएनपी मजबूती के साथ आगे, जमात काफी पीछे

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में तारिक रहमान की बीएनपी मजबूती के साथ जीत की तरफ आगे बढ़ रही है। पार्टी अभी तक 50 से ज्यादा सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक बीएनपी 65 सीटों पर आगे है, जबकि जमात केवल 20 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। दूसरी तरफ नेशनल सिटीजन पार्टी 2 सीटों पर आगे है

12 Feb 2026, 10:05:35 PM IST

Bangladesh Election Live: तारिक रहमान दोनों सीटों पर मजबूती के साथ आगे

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में बीएनपी के तारिक रहमान ने अपनी पकड़ मजबूत की है। प्रोथोमो ओलो की रिपोर्ट के मुताबिक तारिक रहमान ढाका-17 और बोगरा-6 दोनों निर्वाचन क्षेत्रों पर मजबूती के साथ आगे चल रहे हैं।

12 Feb 2026, 09:55:05 PM IST

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव-तारिक रहमान की बीएनपी ने खोला खाता

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। तारिक रहमान की पार्टी बीएनपी ने अपना खाता खोल लिया है। डेली स्टार के मुताबिक पार्टी की तरफ से क्षेनाइदाह-1 निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार, पूर्व अटॉर्नी जनरल मोहम्मद असदुज्जमान ने अनौपचारिक रूप से जीत दर्ज कर ली है।

12 Feb 2026, 09:43:12 PM IST

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में कम मतदान को लेकर सवाल, बीएनपी ने दूसरे दलों पर फोड़ा ठीकरा

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में मतदान पूरा हो चुका है, काउंटिंग की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसी बीच अब कम वोटिंग प्रतिशत को लेकर भी सवाल उठना शुरू हो गया है। इस सवाल पर बीएनपी ने प्रतिद्वंद्वी दलों को जिम्मेदार ठहराया है। प्रवक्ता मेहदी अमीन ने कहा कि अगर दूसरे दल मतदाताओं को गुमराह न करते, उन्हें धमकाते नहीं तो यह वोटिंग प्रतिशत और भी ज्यादा हो सकता था।

12 Feb 2026, 08:58:32 PM IST

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में वोटिंग खत्म, कब घोषित होंगे नतीजे

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में आम चुनाव संपन्न हो चुके हैं। ऐसे में अब सभी की नजर नतीजों पर है। स्थानीय मीडिया के मुताबिक बांग्लादेशी चुनाव आयोग का कहना है कि मतदान खत्म होने के बाद वोटों की गिनती शुरू हो गई है। परिणाम कल रात तक आने की उम्मीद है।

12 Feb 2026, 08:30:28 PM IST

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में चार लोगों की हुई मौत

Bangladesh Election Live: पिछले कुछ समय से लगातार हिंसा से जूझ रहे बांग्लादेश में बहुप्रतीक्षित चुनाव मतदान प्रक्रिया संपन्न हो गई है। हालांकि, हिंसा ने चुनाव का पीछा नहीं छोड़ा। बांग्लादेशी अखबार डेली स्टार के मुताबिक मतदान के दौरान हुई हिंसा में करीब 4 लोगों की मौत हो गई है।

12 Feb 2026, 07:10:04 PM IST

Bangladesh Election Live: लोग वोट डालने ही नहीं निकले, साबित होता है

Bangladesh Election Live: पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने कहा कि बांग्लादेश के आम चुनावों में कम मतदान प्रतिशत पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा, "निर्वाचन आयोग की ब्रीफिंग के अनुसार सुबह 11 बजे तक मतदान शुरू होने के केवल साढ़े तीन घंटे बाद सिर्फ 14.96% पात्र मतदाताओं ने मतदान किया था। यह अत्यंत कम मतदान प्रतिशत स्पष्ट रूप से दिखाता है कि अवामी लीग के बिना कराए गए इस चुनाव को जनता ने व्यापक रूप से नकार दिया।”

12 Feb 2026, 07:06:34 PM IST

Bangladesh Election Live: जमात ए इस्लामी गठबंधन को भारी बहुमत से जीतने की उम्मीद

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में वोटिंग प्रक्रिया के खत्म होने के बाद दोनों मुख्य गठबंधनों ने जीत के दावे करना शुरू कर दिया है। जमात ए इस्लामी ने मतदान प्रक्रिया को बेहतर बताते हुए, भारी जीत की उम्मीद जताई है। डेली स्टार के मुताबिक गठबंधन ने हिंसा और अनियमितताओं की कुछ छिटपुट घटनाओं का आरोप लगाने के बावजूद, सबसे अधिक सीटें जीतने का विश्वास व्यक्त किया है।

12 Feb 2026, 06:47:57 PM IST

Bangladesh Election Live: यह चुनाव एक सुनियोजित ढोंग: शेख हसीना

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने बांग्लादेशी आम चुनाव को एक ढोंग करार दिया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आवामी लीग को शामिल किए बिना संपन्न कराया गया। यह आवामी लीग समर्थकों के मतदान के अधिकारों और लोकतांत्रिक मूल्यों को पूरी तरह से खारिज करता है। इसमें लोगों की भावना की अनदेखी हुई है। यह चुनाव असंवैधानिक है, ऐसे में इसे रद्द कर दिया जाना चाहिए।

12 Feb 2026, 06:32:30 PM IST

Bangladesh Election Live: यह पूरी तरह से धोखाधड़ी, रद्द किए जाएं; बांग्लादेश चुनाव पर शेख हसीना

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में आवामी लीग को भंग किए जाने के बाद हो रहे चुनावों पर पद से हटाई गईं शेख हसीना ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इन चुनावों को मतदाता विहीन, अवैध और असंवैधानिक करार देकर रद्द करने की मांग की है। गौरतलब है कि इस चुनाव में शेख हसीना की पार्टी आवामी लीग को हिस्सा नहीं लेने दिया गया है। चुनाव के पहले ही अंतरिम सरकार ने उनकी पार्टी को भंग कर दिया था।

12 Feb 2026, 06:14:36 PM IST

Bangladesh Election Live: यूनुस ने की मतदाताओं की तारीफ

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में वोटिंग खत्म होने के बाद अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने चुनाव में भाग लेने के लिए मतदाताओं की तारीफ की है। ढाका ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक यूनुस ने कहा, "मतदाताओं की भागीदारी, राजनीतिक दलों का जिम्मेदार आचरण, उम्मीदवारों का संयम और चुनाव से संबंधित सभी संस्थानों की व्यवस्था। इन सभी के संयुक्त प्रयास ने साबित कर दिया है कि लोकतंत्र के प्रति हमारी प्रतिबद्धता दृढ़ है। संवैधानिक अधिकारों का प्रयोग करके, जनता ने देश के भविष्य को निर्धारित करने में सक्रिय भूमिका निभाई है।”

12 Feb 2026, 05:47:14 PM IST

Bangladesh Election Live: जमात और बीएनपी दोनों ही उठाए वोटिंग में अनियमितताओं के सवाल

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद पहली बार हुए चुनाव समाप्त हो चुके हैं। इस चुनाव में जमात ए इस्लामी और बीएनपी के बीच में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। इन दोनों ही पार्टियों ने वोटिंग के दौरान अनियमितताओं के आरोप लगाए हैं। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, जमात के शफीकुर रहमान ने आरोप लगाया है कि फर्जी वोट डालने के प्रयास किए जा रहे हैं। बीएनपी के तारिक रहमान ने भी कहा कि कुछ ‘अवांछित घटनाएं’ और मतदाताओं को गुमराह करने के प्रयास देखे गए हैं।

12 Feb 2026, 05:36:59 PM IST

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव में मतदान खत्म होने के बाद, काउंटिंग शुरू

Bangladesh Election Live: शेख हसीना के सत्ता से जाने के बाद हो रहे चुनाव में मतदान प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है। जमात और बीएनपी के बीच हो रहे इस कड़े मुकाबले के लिए काउंटिंग शुरू हो चुकी है। बांग्लादेशी चुनाव संस्थाओं के आंकड़ों के मुताबिक दोपहर दो बजे तक 47.91 फीसदी मतदान हो चुका था। आधिकारिक आंकड़ें थोड़ी देर बाद जारी किए जाएंगे।

12 Feb 2026, 04:31:28 PM IST

Bangladesh Election Live: वोटिंग खत्म, दोपहर दो बजे तक 47 फीसदी मतदान

Bangladesh Election Live: शेख हसीना को सत्ता से हटाने के बाद आयोजित किए जा रहे बांग्लादेश चुनाव में मतदान प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। दोपहर दो बजे तक 47.91 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक अभी पूरी तरह से आंकड़े आने बाकी हैं।

12 Feb 2026, 04:17:31 PM IST

Bangladesh Election Live: मुंशीगंज विस्फोट मामले में पांच गिरफ्तार

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में चुनाव के दौरान हिंसा का नया रूप देखने को मिल रहा है। मुंशीगंज में एक मतदान केंद्र पर हुए वम धमाके के बाद कथित तौर पर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश सेना के अधिकारियों ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

12 Feb 2026, 03:08:12 PM IST

Bangladesh Election Live: मेहरपुर में BNP-जमात समर्थकों की झड़प में 23 घायल

Bangladesh Election Live: bdnews24 की रिपोर्ट के मुताबिक वोट में रुकावट डालने के आरोपों के बीच मेहरपुर में BNP और जमात-ए-इस्लामी समर्थकों के बीच झड़प में 23 लोग घायल हो गए हैं। मुजीबनगर पुलिस स्टेशन चीफ ज़ाहिदुल इस्लाम के बताया, “BNP और जमात के बीच झड़प की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को काबू में किया। जमात के तीन समर्थकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर पुलिस स्टेशन ले जाया गया। फिलहाल हालात शांत हैं और वोटिंग जारी है।”

12 Feb 2026, 02:51:08 PM IST

Bangladesh Election Live: 30 साल में पहली बार बैलेट पेपर पर नहीं है ‘नाव’ का निशान

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में 30 साल में पहली बार ऐसा हुआ है जब आम चुनाव में बैलेट पेपर पर अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना की अवामी लीग का चुनाव निशान, नाव, नजर नहीं आ रहा है। बता दें कि अगस्त 2024 में देश में बड़े पैमाने पर हुए विरोध प्रदर्शनों के बाद यह पहला चुनाव है।

12 Feb 2026, 02:19:58 PM IST

Bangladesh Election Live: चुनाव से पहले बांग्लादेशी मीडिया में छाईं मतदाताओं को रिश्वत देने की खबरें

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश के मुख्यधारा के मीडिया में चुनाव पूर्व हेराफेरी, मतदाताओं को रिश्वत देने, मतपत्रों के फोटोकॉपी का वितरण और प्रतिद्वंद्वी उम्मीदवारों के बीच झड़पों के आरोपों की खबरें छाई हुई हैं जिसके बाद सेना और पुलिस के संयुक्त बलों ने कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मध्यरात्रि को जारी एक बयान में जमात प्रमुख ने लोगों से इन खबरों को नजरअंदाज करने का आग्रह करते हुए कहा, ''प्रिय देशवासियों, 'लैलतुल गुजब' (अफवाहों की रात) जारी है, कृपया इन पर ध्यान नहीं दें।'' अपना वोट डालने के बाद शफीकुर ने मीडिया से निष्पक्ष भूमिका निभाने का आग्रह किया। दूसरी ओर बीएनपी प्रमुख रहमान ने कहा कि उन्हें ''कल रात कुछ अप्रिय जानकारी मिली जिसकी अपेक्षा नहीं थी।”

12 Feb 2026, 02:02:26 PM IST

Bangladesh Election Live: दोपहर 12 बजे तक 32.88% वोटिंग

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में दोपहर 12 बजे तक 32.88 फीसदी मतदान हक है। चुनाव आयोग के सीनियर सेक्रेटरी अख्तर अहमद के हवाले से प्रोथोम एलो ने बताया कि दोपहर 12 बजे तक 32,789 पोलिंग सेंटर्स पर कुल 32.88 परसेंट वोटिंग हुई। इस दौरान कई सेंटर्स पर लोगों की लम्बी कतारें देखी गई हैं।

12 Feb 2026, 01:50:27 PM IST

Bangladesh Election Live: चुनाव के बीच मुंशीगंज गोपालगंज में क्रूड बम ब्लास्ट

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में जारी चुनाव के बीच मुंशीगंज में क्रूड बम ब्लास्ट होने की खबर सामने आई है। द डेली स्टार की एक रिपोर्ट के मुताबिक गुरुवार सुबह मुंशीगंज के मखाती गुरुचरण हाई स्कूल के पास धमाका हुआ है। वहीं गोपालगंज में भी एक पोलिंग स्टेशन कर क्रूड बम फेंका गया है। स्मरण तीन लोग घायल हो गए हैं।

12 Feb 2026, 01:22:31 PM IST

Bangladesh Election Live: कई जगहों पर हिंसा की खबरें

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में जारी मतदान के बीच कई जगहों पर हिंसा की खबरें सामने आई हैं। समय टीवी ने बताया है कि देश भर के कम से कम 140 सेंटर्स पर गड़बड़ियां देखी गई हैं। वहीं 43 जगहों पर हिंसा और हाथपाई की घटना सामने आई है।

12 Feb 2026, 12:37:50 PM IST

Bangladesh Election Live: यूनुस बोले- नए बांग्लादेश का जन्म

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में जारी चुनाव के बीच अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मुहम्मद यूनुस ने बयान जारी किया है। द डेली स्टार के मुताबिक, यूनुस ने एक बयान में कहा, “यह बहुत खुशी का दिन है। आज नए बांग्लादेश का जन्मदिन है। हम पूरे दिन इस जन्मदिन का जश्न मनाएंगे।” यूनुस ने आगे कहा, “आज लोगों ने अतीत को नकार दिया है। जो भी बुरा अतीत था, हमने उसे पूरी तरह से त्याग दिया है। आज से हर कदम पर हमें एक नया बांग्लादेश बनाने का मौका मिला है।”

12 Feb 2026, 12:12:18 PM IST

Bangladesh Election Live: जलपाईगुड़ी में हाई अलर्ट पर BSF

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में लंबे अरसे बाद हो रहे चुनावों के बीच गुरुवार को मतदान जारी है। इस दौरान भारत में बॉर्डर से सटे इलाकों में BSF हाई अलर्ट पर है। जलपाईगुड़ी में फुलबारी इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (ICP) इंडो-बांग्लादेश बॉर्डर पर भारी तादाद में सुरक्षाबलों की तैनाती की गई है।

12 Feb 2026, 12:01:29 PM IST

Bangladesh Election Live: वोट डालने के बाद क्या बोले तारिक रहमान?

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में जारी आम चुनाव के बीच BNP नेता तारिक रहमान ने गुरुवार को ढाका के गुलशन मॉडल स्कूल और कॉलेज सेंटर में अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद उन्होंने कहा है कि बांग्लादेश के लोग एक दशक से इस दिन जा इंतजार कर रहे थे। उन्होंने कहा, “मैंने अपने संवैधानिक अधिकार का इस्तेमाल कर वोट दिया है। एक दशक से ज्यादा समय से बांग्लादेश के लोग इस दिन का इंतजार कर रहे थे।” उन्होंने कहा है कि सत्ता में आएगी तो देश में कानून-व्यवस्था को बेहतर बनाने को प्राथमिकता दिया जाएगा ताकि लोग सुरक्षित महसूस करें।

12 Feb 2026, 11:41:40 AM IST

Bangladesh Election Live: 1,614 मतदान केंद्र संवेदनशील

Bangladesh Election Live: पुलिस के मुताबिक ढाका के 2,131 मतदान केंद्रों में से 1,614 को संवेदनशील बताया गया है। हालांकि सेना ने ढाका शहर में दो मतदान केंद्रों को 'जोखिमपूर्ण' बताया है। पहली बार चुनाव में सुरक्षा के लिए ड्रोन और 'बॉडी-वॉर्न कैमरों' (कपड़ों पर लग सकने वाले कैमरे) का उपयोग किया जा रहा है।

12 Feb 2026, 11:40:52 AM IST

Bangladesh Election Live: दस लाख सुरक्षा कर्मी तैनात

Bangladesh Election Live: सरकारी समाचार एजेंसी बीएसएस ने चुनाव आयुक्त अब्दुर आर मछुद के हवाले से बताया कि चुनाव के दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए करीब दस लाख सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। प्रशासन ने राजधानी के प्रमुख इलाकों में बख्तरबंद वाहन (एपीसी) और त्वरित कार्यबल (आरएटी) तैनात किए हैं।

12 Feb 2026, 11:40:10 AM IST

Bangladesh Election Live: 45 देशों और संगठनों के प्रतिनिधि रख रहे हैं नजर

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश के चुनाव आयुक्त ने बताया है कि 45 देशों और संगठनों के प्रतिनिधि चुनावों पर नजर रख रहे हैं, जिनमें चुनाव प्रबंधन निकाय और अंतरराष्ट्रीय संस्थाएं शामिल हैं।

12 Feb 2026, 11:39:50 AM IST

Bangladesh Election Live: चुनाव आयुक्त ने की ये अपील

Bangladesh Election Live: मतदान की पूर्व संध्या पर राष्ट्र के नाम संबोधन में मुख्य चुनाव आयुक्त ए एम एम नासिरुद्दीन ने मतदाताओं से निर्भय होकर मतदान करने की अपील की। उन्होंने राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और मतदाताओं से शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल बनाए रखने का आग्रह किया।

12 Feb 2026, 11:05:30 AM IST

Bangladesh Election Live: दस लाख जवान सुरक्षा में तैनात

Bangladesh Election Live: बांग्लादेश में चुनाव को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। चुनाव आयोग ने करीब दस लाख जवान सुरक्षा में तैनात किए हैं और यह देश के चुनावी इतिहास का सबसे बड़ा सुरक्षा अभियान है। आधे से ज्यादा मतदान केन्द्र अतिसंवदेनशील बताए गए हैं, जिनमें से करीब 90 प्रतिशत सीसीटीवी सर्विलांस पर हैं। ढाका में कई पुलिस अधिकारी चुनावी प्रक्रिया पर नज़र रखने के लिए बॉडी कैमरा पहने हुए हैं। चुनाव आयुक्त अबुल फ़ज़ल मोहम्मद सनाउल्लाह ने एक ब्रीफिंग में कहा, "स्थानीय जोखिम के हिसाब से सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं।"

12 Feb 2026, 10:32:12 AM IST

Bangladesh Election LIVE: कब आएंगे नतीजे?

Bangladesh Election LIVE: बांग्लादेश में देश भर में 300 में से 299 संसदीय सीट पर मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू हुआ और शाम 4:30 बजे तक जारी रहेगा। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद मतों की गिनती शुरू होने की संभावना है। आधिकारिक परिणाम 13 फरवरी को आने की उम्मीद है।

12 Feb 2026, 10:28:02 AM IST

Bangladesh Chunav 2026 LIVE: यूनुस ने दिया है शांतिपूर्ण तरीके से सत्ता सौंपने का भरोसा

Bangladesh Chunav 2026 LIVE: अंतरिम सरकार के मुख्य सलाहकार मु. यूनुस ने कहा है कि वह शीघ्र ही सत्ता निर्वाचित सरकार को सौंप देंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों, उम्मीदवारों और संबंधित पक्षों से मतदान के दिन संयम, सहिष्णुता और लोकतांत्रिक व्यवहार बनाए रखने की अपील भी की है।

12 Feb 2026, 10:10:23 AM IST

Bangladesh Chunav 2026 LIVE: बांग्लादेश में जेन Z वाला चुनाव, पहली बार वोट डालेंगे इतने युवा

Bangladesh Chunav 2026 LIVE: बांग्लादेश में हो रहे आम चुनावों को जेन Z वाला इलेक्शन भी कहा जा रहा है। देश के निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक करीब 12.7 करोड़ मतदाताओं में से 3.58 प्रतिशत मतदाता पहली बार मतदान करने वाले हैं। ये युवा शेख हसीना की सरकार के पतन के बाद ही वोट देने के लिए योग्य मतदाता बने हैं। ऐसे में इनके चुनाव पर पूरी दुनिया की निगाहें हैं। इसके अलावा देश में पहली बार करीब आठ लाख पंजीकृत प्रवासी बांग्लादेशी आईटी आधारित डाक मतपत्र प्रणाली के माध्यम से मतदान कर सकेंगे।

12 Feb 2026, 09:49:35 AM IST

Bangladesh Chunav 2026 LIVE: बीएनपी ने उतारे सबसे अधिक उम्मीदवार

Bangladesh Chunav 2026 LIVE: बांग्लादेश में मतदान जारी है जहां कुल 50 राजनीतिक दलों के 1,755 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं 273 निर्दलीय उम्मीदवार भी चुनाव लड़ रहे हैं। चुनावों में बीएनपी ने सबसे अधिक 291 उम्मीदवार उतारे हैं। चुनाव में 83 महिला उम्मीदवार भी हैं।

12 Feb 2026, 09:32:26 AM IST

Bangladesh Chunav 2026 LIVE: तारिक रहमान ने ढाका के गुलशन में वोट डाला

Bangladesh Chunav 2026 LIVE: बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) के नेता और देश के भावी PM बताए जा रहे तारिक रहमान ने ढाका के गुलशन इलाके में स्थित गुलशन मॉडल स्कूल और कॉलेज सेंटर में अपना वोट डाला। बता दें कि तारिक रहमान देश की पूर्व प्रधानमंत्री और BNP चीफ रहीं खालिदा जिया के बेटे हैं।

12 Feb 2026, 09:05:59 AM IST

Bangladesh Chunav 2026 LIVE: जमात ने पहली बार उतारा हिंदू उम्मीदवार

Bangladesh Chunav 2026 LIVE: बांग्लादेश में इस बार हो रहा आम चुनाव कई मायनों में खास है। जमात-ए-इस्लामी पार्टी ने अपने इतिहास में पहली बार किसी हिंदू उम्मीदवार को मैदान में उतारा है। जमात के उम्मीदवार कृष्णा नंदी 13वें आम चुनाव में खुलना-1 सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। जमात ने नंदी को इस हिंदू-बहुल सीट पर अपना उम्मीदवार बनाया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsविदेशBangladesh Election Live: बांग्लादेश चुनाव: BNP को एकतरफा बढ़त, तारिक दोनों सीटें जीते, जमात का बुरा हाल