Hindi Newsविदेश न्यूज़Bangladesh Dhaka Airport Cargo Terminal Fire Breaks Flight Operation Suspended
बांग्लादेश के ढाका एयरपोर्ट के कार्गो सेक्शन में लगी भीषण आग, फ्लाइट ऑपरेशन सस्पेंड

बांग्लादेश के ढाका एयरपोर्ट के कार्गो सेक्शन में लगी भीषण आग, फ्लाइट ऑपरेशन सस्पेंड

संक्षेप:

आग लगने की वजह से ढाका एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स को डायवर्ट या कैंसल करना पड़ा है। एयरपोर्ट की इमरजेंसी यूनिट्स ने बांग्लादेश आर्मी और एयर फोर्स के साथ मिलकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

Oct 18, 2025 05:59 pm ISTMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बांग्लादेश की राजधानी ढाका के हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां के कार्गो सेक्शन में आग लग गई, जिसके बाद फ्लाइट ऑपरेशन को रोकना पड़ गया। अधिकारियों के मुताबिक, आग दोपहर करीब 2:30 बजे गेट 8 के पास लगी। फायर सर्विस के प्रवक्ता तल्हा बिन जशीम ने कहा कि आग पर काबू पाने के लिए शुरू में नौ फायरफाइटिंग यूनिट्स को लगाया गया था, और इसके तुरंत बाद पंद्रह और यूनिट्स मौके पर पहुंच गईं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

फायर सर्विस और सिविल डिफेंस मीडिया सेल के तल्हा बिन जसीम ने बाद में कन्फर्म किया कि कुल 28 यूनिट्स पहले से ही आग बुझाने के काम में लगी हुई थीं, जबकि और भी मदद भेजी जा रही थी। आग लगने की वजह से ढाका एयरपोर्ट से आने-जाने वाली कई फ्लाइट्स को डायवर्ट या कैंसल करना पड़ा है। एयरपोर्ट की इमरजेंसी यूनिट्स ने बांग्लादेश आर्मी और एयर फोर्स के साथ मिलकर आग बुझाने का काम शुरू कर दिया है।

बांग्लादेशी मीडिया आउटलेट प्रोथोमालो की रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट और उसके आस-पास सुरक्षा पक्का करने के लिए नेवी भी ऑपरेशन में शामिल हो गई है। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि तुरंत किसी के हताहत होने या ज्यादा नुकसान की खबर नहीं है, जबकि आग लगने के कारण की जांच अभी भी चल रही है। वहीं, अधिकारियों ने कहा है कि सभी एयरक्राफ्ट सुरक्षित हैं।

Madan Tiwari

लेखक के बारे में

Madan Tiwari

लखनऊ के रहने वाले मदन को डिजिटल मीडिया में आठ साल से अधिक का अनुभव है। लाइव हिन्दुस्तान में यह दूसरी पारी है। राजनीतिक विषयों पर लिखने में अधिक रुचि है। नेशनल, इंटरनेशनल, स्पोर्ट्स, यूटीलिटी, एजुकेशन समेत विभिन्न बीट्स में काम किया है। लगभग सभी प्रमुख अखबारों के संपादकीय पृष्ठ पर 200 से अधिक आर्टिकल प्रकाशित हो चुके हैं। खाली समय में लॉन टेनिस खेलना पसंद है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।