बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन को पुलिस ने जमकर पीटा, BCB ने जताई नाराजगी; क्या मामला?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बांग्लादेश के अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर नईम हसन के साथ पुलिस ने जमकर मारपीट की है। इस घटना के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। बोर्ड के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने कहा कि किसी इंटरनेशनल क्रिकेटर के साथ ऐसी घटना मंजूर नहीं है।

बांग्लादेशी क्रिकेटर नईम हसन को पुलिस ने जमकर पीटा, BCB ने जताई नाराजगी; क्या मामला?

Nayeem Hasan: बांग्लादेश में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेटर नईम हसन के साथ हुई मारपीट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इस पूरे घटनाक्रम को अस्वीकार्य और गलत बताते हुए सरकार से जांच की मांग की है। बीसीबी के अध्यक्ष और पूर्व क्रिकेटर तमीम इकबाल सोशल मीडिया साइट पर इस घटना की निंदा की और स्पिनर नईम हसन की हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया।

बीसीबी अध्यक्ष ने लिखा, "पिछली रात नईम हसन के साथ जो कुछ भी हुआ, वह किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। घटना की जानकारी होने के बाद कल रात में फोन पर नईम से बात की और उसे हर संभव मदद का भरोसा दिया। इसके साथ ही मैंने इस मामले पर बोर्ड के अधिकारियों के साथ भी बातचीत की। आगे कार्रवाई की जाएगी।"

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने जताई नाराजगी

तमीम इकबाल के पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड की तरफ से भी इस मामले पर बयान जारी किया गया था। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने कहा, "बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड शुक्रवार को चट्टोग्राम में इंटरनेशल खिलाड़ी नईम हसन के साथ पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई पर गहरी चिंता व्यक्त करता है। एक अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी के साथ इस तरह की घटना बिलकुल भी बर्दाश्त नहीं की जा सकती। इस पर तुरंत ध्यान दिए जाने की जरूरत है। बोर्ड इस घटना की गहन जांच की अपेक्षा करता है।"

क्या है पूरा मामला?

यह पूरा घटनाक्रम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट नईम हसन के साथ उस वक्त हुआ जब वह रात के अंधेरे में ढाका प्रीमियर डिवीजन क्रिकेट लीग से हिस्सा लेकर ढाका एयरपोर्ट से अपने घर चट्टोग्राम लौट रहे थे। इसी दौरान कुछ पुलिस वालों ने उनकी गाड़ी को रोक लिया और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

ईएसपीएन की रिपोर्ट के मुताबिक नईम ने कहा कि उन्होंने बार-बार पुलिसवालों को इस बात की जानकारी दी कि वह कौन हैं, लेकिन इसके बाद भी उन्होंने मारपीट जारी रखी। नईम ने आरोप लगाया, "पुलिस वाले मुझे डंडों और प्लास्टिक के पाइप से पीटते रहे। इसके बाद वह मुझे एक सीएनजी गाड़ी में बैठाकर थाने ले गए। थाने में भी जब मैंने अपनी बात रखने की कोशिश की तो उन्होंने मुझसे आंखे नीचे रखने के लिए कहा। अगर वह पुलिस अधिकारी थे तो उन्होंने मुझे पुलिस जीप में बैठाने की बजाय सीएनजी में क्यों बैठाया। मैं इस मामले की निष्पक्ष जांच चाहता हूं।"

Upendra Thapak

लेखक के बारे में

Upendra Thapak

उपेंद्र ने डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की है। पिछले एक साल से वे होम टीम में कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर कार्यरत हैं। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024, ऑपरेशन सिंदूर और कई राज्यों के विधानसभा चुनावों की कवरेज की है। पत्रकारिता की पढ़ाई भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), नई दिल्ली (बैच 2023-24) से पूरी करने वाले उपेंद्र को इतिहास, अंतर्राष्ट्रीय संबंध, राजनीति, खेल, विज्ञान और समसामयिक घटनाओं से जुड़े विषयों में गहरी रुचि है। स्नातक स्तर पर बायोटेक्नोलॉजी की पढ़ाई करने के कारण उन्हें मेडिकल और वैज्ञानिक विषयों की भाषा की भी अच्छी समझ है। वे मूल रूप से मध्यप्रदेश के भिंड जिले के निवासी हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।